[MISSION 2023] सिक्योर: दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 21 जुलाई 2022

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

1. 20वीं सदी की शुरुआत में, चीनी राष्ट्रवाद ने एक अधिक निश्चित आकार लिया, जो मुख्य रूप से दो मुद्दों पर केंद्रित था – मान्चूवाद विरोधी एवं साम्राज्यवाद विरोधी, जो क्रांति के प्राथमिक कारण बन गए। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: मास्टरिंग द वर्ल्ड हिस्ट्री: नॉर्मन लोव

 निर्देशक शब्द: 

स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

1911 की चीनी क्रांति का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

मान्चू वंश के कमजोर एवं अप्रभावी शासन के विरूद्ध चीन में व्याप्त मान्चू विरोधी भावनाओं के बारे में लिखिए।

चीन के शाही आक्रमण तथा उसके बाद हुए शोषण के विरुद्ध प्रतिक्रियाओं का उल्लेख कीजिए।

1911 की चीनी क्रांति में उपर्युक्त की परिणति कैसे हुई? स्पष्ट कीजिए।

 ष्कर्ष:

उपर्युक्त का संक्षेपण करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे। 

  1. शीत युद्ध केवल महाशक्तियों तक ही सीमित नहीं रहा। विश्व भर में शीत युद्ध के कई आयाम थे। चर्चा कीजिए। (250 शब्द) 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें। 

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

शीत युद्ध का प्राथमिक कारण क्या था? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 षय वस्तु:

युद्ध के “महत्वपूर्ण” पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डालिए।

उपर्युक्त के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

हाल के वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका एवं चीन के मध्य इस बार एक नया शीत युद्ध कैसे छिड़ सकता है, इस पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय। 

  1. मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) अधिनियम 2021 के संदर्भ में, गर्भपात पर भारत के कानून में शामिल विभिन्न मुद्दों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन             

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द: 

समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

भारत में गर्भपात के संबंध में आँकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) अधिनियम 2021 की उन विशेषताओं का उल्लेख कीजिए, जिनसे सुरक्षित एवं कानूनी गर्भपात तक पहुंच का विस्तार होता है।

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (संशोधन) अधिनियम 2021 में शामिल विभिन्न मुद्दों का उल्लेख कीजिए।

महिलाओं पर इसके प्रभावों का वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

  1. मातृ मृत्यु दर (MMR) को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी उपायों के बावजूद भारत के कुछ भागों में उच्च मातृ मृत्यु दर (MMR) के कारणों की जाँच कीजिए। इससे निपटने के लिए और किन उपायों की आवश्यकता है? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम 

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 जाँच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में मातृ मृत्यु दर (MMR) के सन्दर्भ में आँकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:

देश के विभिन्न भागों में यह अपेक्षाकृत अधिक कैसे है? समझाइए।

मातृ मृत्यु दर (MMR) के विरुद्ध विभिन्न उपायों का उल्लेख कीजिए।

उपर्युक्त उपायों के बावजूद भारत में मातृ मृत्यु दर (MMR) के उच्च रुझान होने के कारण लिखिए।

निम्न प्रदर्शन करने वाले राज्यों में मृत्यु दर को कम करने के लिए आवश्यक उपायों का सुझाव दीजिए। 

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण एवं क्षरण, पर्यावरणीय प्रभाव आकलन।

  1. समुद्र के स्तर में वैश्विक रूप से वृद्धि के साथ तटीय अपरदन की समस्या की व्यापकता एवं गंभीरता बिगड़ती जा रही है। इसकी पारिस्थितिक एवं आर्थिक दोनों लागतें हैं तथा इसे तत्काल संबोधित करने की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द) 

प्रश्न का स्तर: मध्यम 

सन्दर्भ: Indian Express , Down to Earth

 निर्देशक शब्द: 

विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए। 

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

तटीय अपरदन को परिभाषित कीजिए एवं भारत में इसके विस्तार के सन्दर्भ में आँकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। 

विषय वस्तु:

तटीय अपरदन की बढ़ती प्रवृत्तियों के प्रमुख कारणों के बारे में लिखिए।

तटीय अपरदन की आर्थिक लागतों का उल्लेख कीजिए।

यह तटीय समुदायों एवं अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करेगा? समझाइए।

तटीय अपरदन की पारिस्थितिक लागतों के बारे में लिखिए।

तटीय अपरदन से निपटने के लिए आवश्यक विभिन्न उपायों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: साइबर सुरक्षा का आधारभूत ज्ञान। 

  1. ‘विशिंग’ (Vishing) हमला क्या है? ये देश में साइबर सुरक्षा से कैसे समझौता करते हैं तथा उसे जटिल कैसे बनाते हैं? उनसे कैसे निपटा जा सकता है? (250 शब्द) 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

‘विशिंग’ को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए। 

विषय वस्तु:

‘विशिंग’ हमले के तौर-तरीकों के बारे में विस्तार से समझाइए।

विशिंग द्वारा भारत की साइबर सुरक्षा को प्रभावित करने के तरीकों के बारे में लिखिए।

उपर्युक्त को सिद्ध करने के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

देश में विशिंग के संभावित हमलों को रोकने के लिए आवश्यक उपायों का वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना। 

  1. एक लोक सेवक के लिए दृढ़ता वह आधार होता है, जिस पर अन्य गुणों का निर्माण किया जा सकता है। उदाहरण सहित चर्चा कीजिए। (150 शब्द) 

प्रश्न का स्तर: सरल 

संदर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें। 

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

दृढ़ता को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए। 

विषय वस्तु:

समझाइए कि दृढ़ता आत्मा का धैर्य है, विशेषकर कठिनाई में।

उपर्युक्त को सोदाहरण सिद्ध कीजिए। 

निष्कर्ष:

उपर्युक्त का संक्षेपण करते हुए निष्कर्ष निकालिए।