[MISSION 2023] सिक्योर: दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 20 जुलाई 2022

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।

  1. 1917 तक रूस के मेहनतकश लोग अपनी अमानवीय स्थिति को सहन करने के लिए तैयार नहीं थे। वे तब तक राजनीतिक रूप से भी संगठित हो चुके थे तथा इसकारण प्राचीन सामाजिक एवं राजनीतिक व्यवस्था को उखाड़ फेंकने में सक्षम थे। चर्चा कीजिए। (250 शब्द) 

प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

1917 की रूसी क्रांति का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

क्रांति के प्रसार के कारणों के बारे में लिखिए।

क्रांति में मजदूर वर्गों द्वारा निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डालिए।

रूस की जनता के मध्य राजनीतिक संगठनों का उल्लेख कीजिए।

 निष्कर्ष:

उपर्युक्त का संक्षेपण करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे। 

  1. वर्साय की संधि का क्षेत्रीय पुनर्गठन एवं जर्मनी पर आरोपित भारी क्षतिपूर्ति बिल द्वितीय विश्व युद्ध के प्रमुख कारक बन गए। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वर्साय की संधि का संक्षेप में उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

जर्मनी पर आरोपित की गई संधि के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में लिखिए।

यह संधि द्वितीय विश्व युद्ध के प्रसार का एक प्रमुख कारण कैसे बनी? सम्बंधित कारणों का

उल्लेख कीजिए एवं समझाइए कि यह संधि किस हद तक जिम्मेदार थी।

युद्ध के प्रसार के लिए उत्तरदायी अन्य कारकों के बारे में भी लिखिए।

निष्कर्ष:

द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत में वर्साय के उपचार की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय संस्कृति, जिसमें प्राचीन से आधुनिक काल तक कला रूप, साहित्य एवं वास्तुकला के प्रमुख पहलू शामिल होंगे। 

  1. भारतीय उपमहाद्वीप में गणित का 3,000 वर्षों से अधिक पुराना इतिहास रहा है तथा सदियों से यह फल-फूल रहा है क्योंकि भारतीय गणितज्ञों ने त्रिकोणमिति, बीजगणित, अंकगणित एवं अन्य क्षेत्रों में ऋणात्मक संख्याओं के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द) 

प्रश्न का स्तर: मध्यम             

सन्दर्भ: Indian Express , Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्राचीन काल से भारत में गणित की समृद्ध विरासत पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्राचीन भारतीय गणितज्ञों के योगदान का विस्तार से वर्णन कीजिए।

 उपर्युक्त के महत्व पर प्रकाश डालिए।

 निष्कर्ष:

उपर्युक्त का संक्षेपण करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: शासन के महत्वपूर्ण पहलू, पारदर्शिता एवं जवाबदेही, ई-शासन अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएं, सीमाएं और क्षमता; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता और जवाबदेही और संस्थागत अन्य उपाय।

  1. सोशल मीडिया विशाल जनसँख्या एवं दूरदराज के समूहों को जोड़ सकता है तथा यह सरकारी विभागों में संचार, सहयोग एवं पारदर्शिता में वृद्धि करने के लिए एक प्रभावी उपकरण है। मूल्याँकन कीजिए। (250 शब्द) 

प्रश्न का स्तर: मध्यम 

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

डिजिटल युग में सोशल मीडिया के विकास का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

सोशल मीडिया द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभों का उल्लेख कीजिए।

उपर्युक्त को सोदाहरण सिद्ध कीजिए।

सोशल मीडिया को शासन के उपकरण के रूप में उपयोग करने के सम्बन्ध में विभिन्न सीमाओं का वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

इन सीमाओं को पार करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण एवं क्षरण, पर्यावरणीय प्रभाव आकलन।

  1. विश्व की सबसे प्रतिष्ठित प्रजातियों में से कुछ के दीर्घकालिक अस्तित्व को मानव-वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं से खतरा है। विश्लेषण कीजिए। मनुष्यों एवं वन्यजीवों के मध्य संघर्ष की घटनाओं को कम करने के लिए किन उपायों की आवश्यकता है? (250 शब्द) 

प्रश्न का स्तर: मध्यम 

सन्दर्भ: Down to Earth , Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मानव-पशु संघर्षों से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

मानव- वन्यजीव संघर्ष के मुख्य कारणों का उल्लेख कीजिए।

इन संघर्षों को कम करने के लिए आवश्यक उपायों के बारे में लिखिए।

 निष्कर्ष:

इस समस्या को हल करने के लिए समाधान की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों एवं प्रशासकों के जीवन एवं उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

  1. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द) 

“विधि के अनुसार, कोई व्यक्ति तब दोषी होता है, जब वह दूसरों के अधिकारों का उल्लंघन करता है। नीतिशास्त्र के अनुसार, कोई व्यक्ति तब दोषी होता है, जब वह केवल ऐसा करने के बारे में सोचता है।” – इमानुएल काण्ट 

प्रश्न का स्तर: मध्यम 

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण के शाब्दिक अर्थ की व्याख्या कीजिए एवं इसके मूल अर्थ पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

विधि एवं नीतिशास्त्र के अनुसार अनुचित कार्यों के बारे में लिखिए। इन कार्यों का न्याय कैसे किया जा सकता है? समझाइए।

क्या किसी क्रिया को करने से पहले वास्तव में उसका न्याय किया जा सकता है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। 

निष्कर्ष:

उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों एवं प्रशासकों के जीवन एवं उपदेशों से प्राप्त शिक्षा। 

  1. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द) 

“यदि आप रोते हैं क्योंकि सूरज आपके जीवन से चला गया है, तो आपके आँसू आपको सितारों को देखने से रोकेंगे।” – रविंद्रनाथ टैगोर

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण के शाब्दिक अर्थ की व्याख्या कीजिए एवं इसके मूल अर्थ पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

एक असफलता/क्षति के बाद सकारात्मक पक्ष पर ध्यान केंद्रित करने के महत्व पर प्रकाश डालिए।

उन सीख अथवा अवसरों का उल्लेख कीजिए, जो असफलता में उपस्थित होते हैं तथा जो आगे की सफलता की ओर ले जा सकते हैं।

धैर्य एवं दृढ़ता की भूमिका पर प्रकाश डालिए। उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।

 निष्कर्ष:

उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।