How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।
1. समय के साथ अमेरिकी गृहयुद्ध को भड़काने वाले उत्तरी राज्यों एवं दक्षिणी राज्यों के मध्य के विभिन्न वाद-विवादों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
उत्तरी राज्यों एवं दक्षिणी राज्यों के मध्य अमेरिकी गृहयुद्ध का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
अमेरिकी गृहयुद्ध के प्रसार के प्रमुख कारकों पर प्रकाश डालिए।
क्या गृहयुद्ध मुख्य रूप से राज्यों के मध्य सत्ता संघर्ष था या गुलामी के मुद्दे के लिए लड़ा गया था? जाँच कीजिए।
अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
गृहयुद्ध के प्राथमिक कारणों के संबंध में निर्णय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विश्व का इतिहास, जिसमें 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव शामिल होंगे।
2. 1789 ई. की फ्राँसीसी क्राँति वैश्विक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था। क्राँति ने फ्राँस के सामाजिक-आर्थिक तथा राजनीतिक जीवन को प्रभावित किया तथा शेष विश्व पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा। समझाइए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
एक सम्पूर्ण क्राँति के रूप में 1789 की फ्राँसीसी क्राँति का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
फ्राँस पर क्राँति के पड़ने वाले प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
क्राँति ने शेष विश्व को कैसे प्रभावित किया? सम्बंधित तरीकों का उल्लेख कीजिए।
भारत पर इसके प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
फ्राँसीसी क्राँति की विरासत के सन्दर्भ में लिखते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारतीय संस्कृति, जिसमें प्राचीन से आधुनिक काल तक कला रूप, साहित्य एवं वास्तुकला के प्रमुख पहलू शामिल होंगे।
3. संगम साहित्य प्राचीन दक्षिण भारत के इतिहास के पुनर्निर्माण में बहुमूल्य अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। विचार-विमर्श कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Indian Express , Insights on India
निर्देशक शब्द:
विचार-विमर्श कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सम्बन्ध में अपने ज्ञान और समझ के अनुसार एक सारगर्भित रूप में उत्तर प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
तीन तमिल संगमों एवं दक्षिणी भारत में राज्य के निर्माण का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
संगम ग्रंथों के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डालिए।
समझाइए कि संगम साहित्य ऐतिहासिक ग्रंथों के रूप में राजाओं, राजवंशों, प्रशासन, करों, व्यापार एवं वाणिज्य, सामाजिक पहलुओं आदि के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। यह शास्त्रीय महाकाव्य समकालीन घटनाओं के साथ-साथ ऐतिहासिक पहलुओं पर भी प्रकाश डालता है। साहित्य के परिष्कृत एवं उन्नत स्वरूप को प्रदर्शित करता है।
अपने उत्तर को प्रमाणित करने के लिए विभिन्न संगम ग्रंथों का उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
ऐतिहासिक ग्रंथों के रूप में संगम साहित्य की कुछ आलोचनाएँ भी लिखिए।
निष्कर्ष:
इतिहास के स्रोत के रूप में संगम ग्रंथों पर अपनी राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
4. जैसा कि भारत सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश बनने के लिए तैयार है, देश के मानव विकास सूचकाँक में सुधार बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर निर्भर करता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश बनने के लिए तत्पर भारत का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत द्वारा सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश बनने की विभिन्न अभिव्यक्तियों पर प्रकाश डालिए।
देश के मानव विकास सूचकाँक में सुधार में महिला शिक्षा की भूमिका के बारे में लिखिए एवं समझाइए कि यह देश के विकासात्मक पहलुओं को बेहतर बनाने में कैसे सहायता कर सकता है।
इसे प्राप्त करने के उपायों का उल्लेख कीजिए।
भारत के विकासात्मक पहलुओं में सुधार के लिए आवश्यक विभिन्न अन्य कारकों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: बुनियादी ढाँचा: ऊर्जा, बंदरगाह, सड़कें, हवाई अड्डे, रेलवे आदि।
5. विश्व भर में भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं एवं मुद्रास्फीति के अभूतपूर्व स्तरों को देखते हुए भारत के लिए अपनी ऊर्जा सुरक्षा से समझौता किए बिना कोयले से नवीकरणीय ऊर्जा में क्रमिक परिवर्तन करना समझदारी होगी। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
देश में ऊ सुरक्षा का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत की ऊर्जा सुरक्षा में आने वाली विभिन्न बाधाओं का उल्लेख कीजिए।
ऊर्जा सुरक्षा को संतुलित करते हुए स्वच्छ ऊर्जा प्रतिबद्धताओं की ओर क्रमिक परिवर्तन की आवश्यकता का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: मानवीय मूल्य – महान नेताओं, सुधारकों एवं प्रशासकों के जीवन तथा उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।
6. मानदण्डक नीतिशास्त्र (Normative Ethics) से आप क्या समझते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
मानदण्डक नीतिशास्त्र के प्रमुख पहलुओं का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
मानदण्डक नीतिशास्त्र की विभिन्न विशेषताओं तथा कार्यों की सही अथवा गलत की उचितता का निर्धारण करने में सहायक इसकी भूमिका का उल्लेख कीजिए।
उपर्युक्त को सोदाहरण सिद्ध कीजिए।
निष्कर्ष:
उपर्युक्त को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र।
7. हानि सिद्धांत का सृजन व्यक्तियों के कार्यों का मार्गदर्शन करने के लिए नहीं बल्कि आपराधिक कानून के दायरे एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के सरकारी प्रतिबंधों को सीमित करने के लिए किया गया है। विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन।
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
हानि सिद्धांत का वर्णन करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
व्यक्तिगत, सामाजिक एवं सामुदायिक स्तर की कार्रवाइयों के विभिन्न पहलुओं पर हानि सिद्धांत कैसे लागू होता है? विस्तार से चर्चा कीजिए।
हानि सिद्धांत के सार का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
उपर्युक्त का संक्षेपण करते हुए निष्कर्ष निकालिए।