How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: महिला एवं महिला संगठनों की भूमिका, जनसंख्या एवं संबंधित मुद्दे।
- हालाँकि अनेक रणनीतियों ने खराब मातृ स्वास्थ्य परिणामों एवं महिलाओं द्वारा मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के उपयोग में योगदान करने वाली कुछ बाधाओं को दूर करने का प्रयास किया है लेकिन ये प्रायः सामुदायिक स्तर पर एवं साथ ही बड़े सामाजिक वातावरण में कथित सामाजिक-सांस्कृतिक तथा आर्थिक संचालन से प्रभावित होती हैं। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
परिवार नियोजन एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की पहुंच के संबंध में संदर्भ एवं आँकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
विगत कुछ वर्षों में सरकार द्वारा प्रारंभ की गई परिवार नियोजन एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की पहुंच में सुधार के लिए किए गए विभिन्न प्रयासों पर प्रकाश डालिए।
महिलाओं को इन सेवाओं का लाभ उठाने से रोकने वाली विभिन्न बाधाओं एवं ऐसी बाधाओं के प्रभाव का उल्लेख कीजिए।
सुरक्षित परिवार नियोजन एवं मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपायों का वर्णन कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।
- चूंकि भेदभाव की एक आर्थिक कीमत होती है, अतः एलजीबीटीक्यूआईए+ (LGBTQIA+) समुदाय के विरुद्ध कार्यस्थल पर उत्पीड़न एवं बहिष्करण को समाप्त करना उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
यह समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए कि हालाँकि भारतीय दंड संहिता की धारा 377 को समाप्त करके एलजीबीटीक्यूआईए+ (LGBTQIA+) समुदाय के लोगों को कानूनी समर्थन प्रदान किया गया है, फिर भी जब परिवार एवं समाज के भीतर आधारभूत मानवाधिकारों की बात आती है, तो वे पदानुक्रम में सबसे नीचे आते हैं।
विषय वस्तु:
समझाइए कि एलजीबीटीक्यूआईए+ समुदाय के संबंध में एक समावेशी समाज के निर्माण के लिए सोशल मीडिया अभियान एवं कॉर्पोरेट विज्ञापन केवल एक सीमित शहरी आबादी तक ही सीमित हैं। अनेक एलजीबीटीक्यूआईए+ व्यक्ति एवं उनके परिवार उनके यौन अभिविन्यास की आर्थिक लागतों का सामना करते हैं।
कार्यस्थल पर उनके उत्पीड़न एवं बहिष्कार को समाप्त करने के लिए आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधन से संबंधित सामाजिक क्षेत्र / सेवाओं के विकास एवं प्रबंधन से संबंधित मुद्दे।
- मिशन पोषण 2.0 महिलाओं, लड़कियों एवं बच्चों में कुपोषण एवं एनीमिया के पहलू को मजबूती से एकीकृत करता है। हालाँकि, इसके अभिकल्पन में किशोरों में गैर-संचारी रोगों एवं मोटापे के बढ़ते जोखिम को शामिल करने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
पोषण अभियान 2.0, इसके लक्ष्य एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भूख एवं कुपोषण के मुद्दे से निपटने में पोषण अभियान 1.0 की सफलताओं एवं 2.0 में शामिल नवीन मुद्दों पर प्रकाश डालिए।
समग्र स्वास्थ्य में सुधार के लिए एक समग्र दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए इसके अभिकल्पन में किये जाने योग्य अन्य बदलावों का उल्लेख कीजिए।
पोषण अभियान 2.0 को और कारगर बनाने के लिए आवश्यक कदमों का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि पोषण अभियान 2.0 को जबर्दस्त सफल बनाकर भारत एसडीजी-2 प्राप्त करने की दिशा में एक कदम बढ़ा रहा है।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: मुख्य फसलें- देश के विभिन्न भागों में फसलों का पैटर्न- सिंचाई के विभिन्न प्रकार एवं सिंचाई प्रणाली- कृषि उत्पाद का भंडारण, परिवहन तथा विपणन, संबंधित विषय और बाधाएँ; किसानों की सहायता के लिये ई-प्रौद्योगिकी।
- जलवायु-स्मार्ट कृषि (CSA) से आप क्या समझते हैं? यह दृष्टिकोण कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करते हुए खाद्य सुरक्षा बनाए रखने में हमारी सहायता कैसे कर सकता है? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Insights on India
उत्तर की संरचना:
परिचय:
जलवायु स्मार्ट कृषि को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
जलवायु परिवर्तन के कारण कृषि की अनिश्चितताओं का वर्णन कीजिए।
जलवायु स्मार्ट कृषि की प्रमुख विशेषताओं एवं जलवायु स्मार्ट कृषि द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभों का उल्लेख कीजिए। इसे सोदाहरण सिद्ध कीजिए।
जलवायु स्मार्ट कृषि से सम्बंधित सीमाओं एवं इसे दूर करने के तरीकों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- दैनिक जीवन में विकास एवं इनके अनुप्रयोग तथा प्रभाव।
- भारत के ऊर्जा सुरक्षा परिदृश्य के साथ-साथ 2070 तक शुद्ध शून्य की ओर बढ़ने के लिए स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के संदर्भ में परमाणु ऊर्जा की व्यापकता का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में परमाणु ऊर्जा के विकास का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
पवन एवं सौर ऊर्जा के विपरीत परमाणु ऊर्जा उत्पादन के विकास की विशाल क्षमता, उत्सर्जन मुक्त एवं सुसंगत प्रकृति का उल्लेख कीजिए।
वर्तमान में कार्यरत परमाणु ऊर्जा संयंत्रों के विभिन्न कारकों का मूल्यांकन कीजिए।
परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के द्वितीय चरण को प्रारम्भ करने में होने वाली देरी पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: कार्य संस्कृति, सेवा वितरण की गुणवत्ता।
- कोर मूल्य गहराई से अंतर्निहित सिद्धांत होते हैं, जो कंपनी के सभी कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं। ये इसके सांस्कृतिक आधारशिला के रूप में कार्य करते हैं। विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
कोर मूल्यों को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
कोर मूल्य प्रणाली के महत्व को विस्तार से समझाइए।
निष्कर्ष:
कोर मूल्य प्रणाली के महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: अभिवृत्तिः सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति; विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध; नैतिक और राजनीतिक अभिरुचि; सामाजिक प्रभाव और धारण।
- दैनिक जीवन में होने वाली सहानुभूति की कमी को रोकने से अभिवृत्ति में बदलाव होता है, जो कठोर बंदूक नियंत्रण कानूनों के साथ बंदूक से होने वाली हिंसा को रोकने में सहायता कर सकती है। चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
बंदूक से होने वाली हिंसा के विभिन्न कारणों का उल्लेख कीजिए।
आक्रामकता एवं घृणा को संबोधित करने के लिए एक मानवीय एवं प्रेरक अभिवृत्ति की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।









