How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।
- एक ओर, ब्रिटिश शासन के लिए भारतीय अभिजात वर्ग की सहमति एवं वफादारी प्राप्त करने के लिए अंग्रेजों द्वारा प्रारम्भ की गई आधुनिक शिक्षा को प्रमुख उपकरण के रूप में देखा गया। वहीं दूसरी ओर, शिक्षा को राष्ट्रवादी प्रतिरोध उत्पन्न करने वाला भी माना जाता था। विचार-विमर्श कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: अध्याय 30- आधुनिक भारत का एक संक्षिप्त इतिहास: राजीव अहीर (स्पेक्ट्रम प्रकाशक)
निर्देशक शब्द:
विचार-विमर्श कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सम्बन्ध में अपने ज्ञान और समझ के अनुसार एक सारगर्भित रूप में उत्तर प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में अंग्रेजों द्वारा शिक्षा प्रणाली की शुरूआत के लिए मंच निर्धारित करने वाले मैकाले कार्यवृत्त का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
ब्रिटिश भारत में शिक्षा प्रणाली के विकास पर प्रकाश डालिए। बेहतर प्रस्तुति के लिए आप फ्लो चार्ट का उपयोग कर सकते हैं।
भारत में आधुनिक शिक्षा की शुरूआत के सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों प्रभावों का वर्णन कीजिए।
निष्कर्ष:
भारत में राष्ट्रवाद के उदय में आधुनिक शिक्षा के योगदान का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सामाजिक सशक्तिकरण।
- यौनकर्मियों की गरिमा सुनिश्चित करने एवं उनके प्रति दुर्व्यवहार को समाप्त करने के लिए यौन कार्य को ‘व्यवसाय’ के रूप में मान्यता देने सम्बन्धी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के प्रभावों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: The Hindu , The Hindu
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में यौनकर्मियों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं का उल्लेख कीजिए।
इस संबंध में उठाए जाने वाले उपचारात्मक कदमों का वर्णन कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधन से संबंधित सामाजिक क्षेत्र / सेवाओं के विकास एवं प्रबंधन से संबंधित मुद्दे।
- संविधान में उल्लिखित भारत के राष्ट्रपति एवं राज्यपाल की क्षमादान शक्तियों की तुलना कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
तुलना कीजिए– दोनों प्रकारों का एक विस्तृत तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कीजिए, उनकी समान और असमान दोनों प्रकार की विशेषताओं को दर्शाइए। अभ्यर्थी को चाहिए कि वह दोनों का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत करे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
संविधान के अनुच्छेद 72 एवं अनुच्छेद 161 का विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
राज्यपाल एवं राष्ट्रपति की क्षमादान शक्तियों के मध्य विस्तार से अंतर स्पष्ट कीजिए (बेहतर प्रस्तुति के लिए उन्हें सारणीबद्ध कीजिए)।
प्रासंगिक उदाहरण/केस स्टडी प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
इनके महत्व को संक्षेप में बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
- महामारी के कारण शिक्षा में व्यवधान के परिणामस्वरूप बच्चों के आधारभूत कौशल में एक खतरनाक प्रतिगमन हुआ, जिसका अधिगम के परिणामों पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है। शिक्षा के अंतर को पाटने के उपायों का सुझाव दीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Indian Express
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में शिक्षा पर कोविड-19 के प्रभावों के संबंध में कुछ तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
महामारी से पहले शिक्षा प्रणाली में प्रगति का उल्लेख कीजिए।
अपने उत्तर की पुष्टि के लिए आँकड़े उद्धृत कीजिए।
भारत में महामारी के कारण अधिगम की कमी के प्रभावों पर प्रकाश डालिए।
अधिगम की कमी को पाटने के विभिन्न तरीकों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
- देश में चलनिधि एवं वित्तीय स्थितियों के प्रबंधन के लिए खुले बाजार के परिचालन (OMO) की अवधारणा की व्याख्या कीजिए। विभिन्न व्यापक आर्थिक मापदंडों पर इसके क्या प्रभाव हैं? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
खुले बाजार के परिचालन (OMO) को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
खुले बाजार के परिचालन (OMO) की प्रक्रिया की व्याख्या कीजिए।
विभिन्न समष्टि आर्थिक मानकों पर खुले बाजार के परिचालन (OMO) के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
उपर्युक्त को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
- सरकार द्वारा अधिसूचित मसौदा ई-अपशिष्ट प्रबंधन नियम को यदि अक्षरशः क्रियान्वित किया जाए, तो यह ई-अपशिष्ट के सुरक्षित संचालन एवं निपटान में एक खेल परिवर्तक सिद्ध हो सकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Quint
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रत्येक वर्ष ई-अपशिष्ट उत्पादन की बढ़ती संख्या के संबंध में कुछ तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
ई-अपशिष्ट के संग्रहण, प्रबंधन एवं निपटान में शामिल विभिन्न मुद्दों के बारे में लिखिए।
भारत जैसे विकासशील देशों एवं समग्र पर्यावरण पर इसके प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
ई-अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के मसौदे द्वारा लाए गए परिवर्तनों का वर्णन कीजिए एवं समझाइए कि यह एक खेल परिवर्तक कैसे सिद्ध हो सकता है।
ई-अपशिष्ट उत्पादन के प्रभावों को नियंत्रित करने एवं इसे कम करने के लिए आवश्यक विभिन्न अन्य उपायों का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: केस स्टडी।
- एक आपदा प्रवण राज्य है, जहाँ बार-बार भूस्खलन, दावानल, बादल फटना, अचानक बाढ़ एवं भूकंप आदि आते हैं। इनमें से कुछ मौसमी एवं प्रायः अप्रत्याशित होते हैं। आपदा की भयावहता हमेशा अप्रत्याशित होती है। एक मौसम के दौरान बादल फटने से विनाशकारी बाढ़ एवं भूस्खलन हुआ, जिससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। सड़कों, पुलों एवं विद्युत उत्पादन इकाइयों जैसे बुनियादी ढांचे को अत्यधिक क्षति हुई थी। इसके कारण 1,00,000 से अधिक तीर्थयात्री, पर्यटक एवं अन्य स्थानीय लोग विभिन्न मार्गों तथा स्थानों में फंस गए। आपकी जिम्मेदारी के क्षेत्र में फंसे लोगों में वरिष्ठ नागरिक, अस्पतालों में मरीज, महिलाएँ एवं बच्चे, पैदल यात्री, पर्यटक, सत्ताधारी दल, अपने परिवार के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष, पड़ोसी राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं जेल में बंद कैदी शामिल हैं।
राज्य के एक सिविल सेवा अधिकारी के रूप में, आप किस क्रम में इन लोगों को बचाएंगे एवं क्यों? औचित्य प्रस्तुत कीजिए। (200 शब्द) (यूपीएससी 2015)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
उत्तर की संरचना:
परिचय:
मामले के तथ्यों एवं हितधारकों के साथ-साथ इसमें शामिल प्रमुख नैतिक मुद्दों का उल्लेख कीजिए।
विषय वस्तु:
उनकी असुरक्षा के आधार पर आपके द्वारा अपनाए जाने वाले व्यवस्थित क्रम का सन्दर्भ प्रस्तुत कीजिए।
उनके बचाव की वरीयता के क्रम का औचित्य स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
सिविल सेवकों में विशेष रूप से उपर्युक्त मामले के आलोक में निष्पक्षता के महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।









