[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 21 मई 2022

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


 

  1. भारत छोड़ो आंदोलन एक उग्र क्रांति से कम नहीं था। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

  1. शाहजहाँ के शासन काल में स्थापत्य विकास पर विशेष बल देते हुए विभिन्न मुगल बादशाहों के शासनकाल में मुग़ल स्थापत्य के विकास पर प्रकाश डालिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

  1. भारतीय समाज में असमानता के क्या कारण हैं? एक समतामूलक समाज को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक विभिन्न कदमों का उल्लेख कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 


सामान्यअध्ययनII


 

  1. 2030 तक संधारणीय विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने की दिशा में भारत के प्रयासों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए किन कार्रवाहियों में सुधार करने की आवश्यकता है? (150 शब्द, 10 अंक)

  

  1. सभी के लिए न्याय सुलभ एवं वहनीय बनाने के लिए लोक अदालतों की स्थापना की गई। अपने घोषित उद्देश्यों को प्राप्त करने में लोक अदालतों के प्रदर्शन का विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

  

  1. भूख एवं कुपोषण का विभिन्न सामाजिक-आर्थिक संकेतकों पर नकारात्मक एवं प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके कारणों की जाँच कीजिए एवं इस समस्या के समाधान के लिए दीर्घकालिक समाधानों का सुझाव दीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

  

  1. भारत एवं नेपाल के मध्य सांस्कृतिक विरासत दोनों देशों के लिए संबंधों को पुनर्परिभाषित करने एवं उन्हें मजबूत बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं रणनीतिक अवसर हो सकता है। चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 


सामान्यअध्ययनIII


 

  1. उद्योग 4.0 के भारत पर पड़ने वाले प्रभावों का परीक्षण कीजिए। उद्योग 4.0 के कारण लाभ को अधिकतम करने एवं क्षति को कम करने के लिए आवश्यक उपायों का सुझाव दीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

  

  1. एक ऊर्जा सुरक्षित भारत के समक्ष उपस्थित विभिन्न बाधाओं का परीक्षण कीजिए। सरकार अपनी शुद्ध शून्य प्रतिबद्धताओं का सम्मान करते हुए ऊर्जा सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकती है? (150 शब्द, 10 अंक)

  

  1. भारत में प्रायः भूस्खलन की आशंका रहती है, फिर भी शमन एवं रोकथाम की दिशा में उठाए गए कदमों के वांछित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

  

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:


सामान्यअध्ययनI


 

  1. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका एवं सोवियत संघ तथा उनके संबंधित सहयोगियों के मध्य विकसित हुई खुली एवं प्रतिबंधित प्रतिद्वंद्विता राजनीतिक, आर्थिक एवं प्रचार मोर्चों पर छेड़ी गई थी एवं हथियारों का केवल सीमित उपयोग किया गया था। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

  

  1. स्वच्छ जल एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ भारत में जल के उपभोग एवं संरक्षण की बढ़ती मांगों को पूरा करने में सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

  

  1. विश्व भर में देखी जा रही वि-वैश्वीकरण की घटना की व्याख्या कीजिए। इसके क्या कारण हैं? क्या भारतीय समाज के लिए वि-वैश्वीकरण में कोई सकारात्मकता है? (250 शब्द, 15 अंक)

 


सामान्यअध्ययनII


 

  1. जब हम महामारी के विनाशकारी प्रभावों से बाहर निकलें, तो लचीली स्वास्थ्य प्रणाली आपातकालीन तैयारी एवं स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का आधार होनी चाहिए। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)

  

  1. कुछ लोगों का मानना है कि न्यायिक सक्रियता जनहित की सुरक्षा के लिए आवश्यक है जबकि अन्य की राय है कि न्यायिक कार्य के रूप में न्यायालयों को विधि की व्याख्या करनी चाहिए न कि उसे निर्मित करना चाहिए। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

  

  1. अनसुलझे मुद्दे, अस्थिर आर्थिक संबंध एवं परिवर्ती घरेलू राजनीति भारत के साथ विभिन्न दक्षिण एशियाई देशों के संबंधों को प्रभावित कर रही है। विश्लेषण कीजिए। इन चुनौतियों का सामूहिक प्रत्युत्तर देने के लिए किन कदमों की आवश्यकता है? (250 शब्द, 15 अंक)

 


सामान्यअध्ययनIII


 

  1. खाद्य सुरक्षा एवं निर्यात के माध्यम से किसानों को बेहतर प्रतिफल सुनिश्चित करने के मध्य संतुलन स्थापित करना एक नाजुक कार्य है। क्या आपको लगता है कि हाल ही में सरकार द्वारा गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाना उचित निर्णय है? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

  1. निकेत बैंकिंग (niche banking) से भारतीय वित्तीय क्षेत्र को वैश्विक एवं भारतीय मूल के कुछ निकेत (niche) एवं विशिष्ट खिलाड़ी प्राप्त होंगे एवं विशिष्ट क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे उद्योगों के साथ-साथ बैंकिंग क्षेत्र को अधिक प्रतिस्पर्धी एवं नवीन बनने में सहायता मिलेगी। विस्तार में समझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

  1. भारत में बाघों की आबादी में लगातार वृद्धि के लिए बाघ संरक्षण एवं सुरक्षा के लिए अपनाए गए विभिन्न उपायों का मूल्यांकन कीजिए। अन्य प्रजातियों के संरक्षण के प्रयासों की दिशा में इन उपायों से प्रमुख सीख क्या प्राप्त हुए है? (250 शब्द, 15 अंक)

 

  1. जैव ईंधन को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में अपनाने से किसानों की आय में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है, रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं एवं आयात में कमी आ सकती है। राष्ट्र में जैव ईंधन को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति की भूमिका का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)