How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: स्वतंत्रता के पश्चात् देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन।
1. हरित क्रांति कृषि उत्पादकता में सुधार के मामले में बेहद सफल रही लेकिन समाज एवं पर्यावरण पर इसका व्यापक प्रभाव सीमित था। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: अध्याय – 33 – स्वतंत्रता के पश्चात् भारत: बिपिन चंद्र।
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में तीव्र खाद्य संकट की स्थिति में हरित क्रांति के माध्यम से उच्च उपज वाले बीजों का उपयोग प्रारम्भ करने का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
हरित क्रांति के लाभ एवं हानियों का उल्लेख कीजिए।
उच्च उपज वाले बीजों के प्रसार को सीमित करने वाली बाधाओं का वर्णन कीजिए।
निष्कर्ष:
उपर्युक्त को संक्षेप में सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।
2. अनसुलझे मुद्दे, अस्थिर आर्थिक संबंध एवं परिवर्ती घरेलू राजनीति भारत के साथ विभिन्न दक्षिण एशियाई देशों के संबंधों को प्रभावित कर रही है। विश्लेषण कीजिए। इन चुनौतियों का सामूहिक प्रत्युत्तर देने के लिए किन कदमों की आवश्यकता है? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
दक्षिण एशिया के विभिन्न अनसुलझे मुद्दों के बारे में लिखिए।
अस्थिर आर्थिक संबंधों का वर्णन कीजिए।
परिवर्ती घरेलू राजनीति पर प्रकाश डालिए।
इस संबंध में आवश्यक सामूहिक प्रतिक्रियाओं का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।
3. उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की उत्पत्ति पर प्रकाश डालिए एवं वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में इसकी प्रासंगिकता का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
शीत युद्ध के दौरान नाटो की उत्पत्ति पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन के महत्व पर प्रकाश डालिए।
वर्तमान यूक्रेन संकट में नाटो की भूमिका एवं फिनलैंड तथा नॉर्वे की अवधि में नए संभावित परिवर्धनों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
उपर्युक्त को संक्षेप में सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
4. जैव ईंधन को ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत के रूप में अपनाने से किसानों की आय में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है, रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सकते हैं एवं आयात में कमी आ सकती है। राष्ट्र में जैव ईंधन को बढ़ावा देने में राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति की भूमिका का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
जैव ईंधन को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
जैव ईंधन से सम्बंधित विभिन्न लाभों का उल्लेख कीजिए।
राष्ट्रीय जैव ईंधन नीति, 2018 के बारे में लिखिए।
नीति में किए गए हाल के परिवर्तनों एवं इसके प्रभावों का वर्णन कीजिए।
निष्कर्ष:
जैव ईंधन के संबंध में संतुलित राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
5. जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र जैव विविधता के संरक्षण एवं इसके संधारणीय उपयोग के साथ सामंजस्य स्थापित करने वाले समाधानों को बढ़ावा देते हैं। ये विविध पारिस्थितिक, सामाजिक एवं आर्थिक संदर्भों के तहत संधारणीय विकास के सीखने के क्षेत्र हैं। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र एवं इसके विभिन्न पहलुओं को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
संरक्षण एवं संधारणीय विकास में जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र की भूमिकाओं का वर्णन कीजिए।
उपर्युक्त को सिद्ध करने के लिए उदाहरणों का प्रयोग कीजिए।
जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र के समक्ष उपस्थित विभिन्न खतरों एवं उनकी रक्षा के उपायों का वर्णन कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।
6. 5G नेटवर्क, कनेक्शन को बेहतर बनाने की तुलना में अत्यधिक उपयोगी है। यह नए अवसर प्रदान करता है, जो हमें समाज में पहुंचने वाले अभूतपूर्व समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
5G नेटवर्क एवं इसके आवृति परिसर के विवरण का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
5G प्रौद्योगिकी के विभिन्न संभावित लाभों का उल्लेख कीजिए।
5G को प्रारम्भ करने में शामिल चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: केस स्टडी।
7. राकेश एक जिम्मेदार जिला स्तरीय अधिकारी है, जिसने अपने उच्च अधिकारियों का विश्वास प्राप्त कर लिया है। उसकी ईमानदारी को देखते हुए सरकार ने उसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई स्वास्थ्य देखभाल योजना के तहत लाभार्थियों की पहचान करने की जिम्मेदारी सौंपी है।
लाभार्थी होने के मानदंड निम्नलिखित हैं:
(a) 60 वर्ष या उससे अधिक की आयु होनी चाहिए।
(b) एक आरक्षित समुदाय से संबंधित होना चाहिए।
(c) प्रति वर्ष 1 लाख रुपये से कम की पारिवारिक आय होनी चाहिए।
(d) लाभार्थी के जीवन की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए उपचार के बाद का पूर्वानुमान उच्च होने की संभावना होनी चाहिए।
एक दिन, एक वरिष्ठ दंपत्ति अपने आवेदन के साथ राकेश के कार्यालय में आया। वे जन्म से ही उसके जिले के एक गांव के निवासी हैं। वृद्ध व्यक्ति को एक दुर्लभ बीमारी का निदान करवाना है, जो बड़ी आंत में रुकावट का कारण बन रहा है। नतीजतन, उसे बार-बार पेट में तेज दर्द होता है, जिसके कारण वह कोई भी शारीरिक श्रम नहीं कर सकता है। दंपति की सहायता के लिए उनकी कोई संतान नहीं है। जिस विशेषज्ञ सर्जन से उन्होंने संपर्क किया, वह बिना किसी शुल्क के सर्जरी करने को तैयार है। हालांकि, दंपति को एक लाख रुपये के आकस्मिक शुल्क, जैसे कि दवाएं, अस्पताल में भर्ती आदि का खर्च वहन करना होगा। दंपत्ति ‘b’ अर्हता को छोड़कर शेष सभी मानदंड पूरा करता है। हालांकि, कोई भी वित्तीय सहायता निश्चित रूप से उनके जीवन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।
राकेश को इस स्थिति पर कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए? (250 शब्द) (यूपीएससी2018)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
उत्तर की संरचना:
परिचय:
केस स्टडी के तथ्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
राकेश को उस दंपत्ति की सहायता करने में कोई अनैतिक कार्य न करते हुए दंपत्ति की सहायता करने के लिए अपनाए जाने वाले दृष्टिकोण का उल्लेख कीजिए।
उन वैकल्पिक तरीकों का उल्लेख कीजिए, जिनसे राकेश इस स्थिति का समाधान कर सकता है।
निष्कर्ष:
कमजोर वर्गों के प्रति सिविल सेवकों में समानुभूति की आवश्यकता पर संक्षेप में लिखते हुए निष्कर्ष निकालिए।