How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: विश्व के इतिहास में 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव।
1. फ्रांसीसी क्रांति को पूर्ण क्रांति क्यों माना जाता है? फ्रांसीसी क्रांति में महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
विवेचना कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न के सभी पक्षों की तार्किक व्याख्या कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
1789 की फ्रांसीसी क्रांति के संदर्भ में संक्षेप में जानकारी प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
फ्रांसीसी क्रांति को पूर्ण क्रांति बनाने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए। इसके समग्र प्रभाव – राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक आदि पर प्रकाश डालिए।
क्रांति में फ्रांसीसी महिलाओं द्वारा निभाई गई भूमिका का वर्णन कीजिए।
निष्कर्ष:
विश्व इतिहास पर क्रांति के समग्र प्रभाव का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: जनसंख्या एवं संबंधित मुद्दे।
2. भारत में घटती कुल प्रजनन दर (TFR) के रुझानों का मूल्यांकन कीजिए। महिलाओं में निम्न प्रजनन दर एवं उच्च शिक्षा दर महिलाओं के लिए भुगतान वाली नौकरियों में परिवर्तित क्यों नहीं हो रही है? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Indian Express , Live Mint
निर्देशक शब्द:
मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत की घटती कुल प्रजनन दर (TFR) का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
कुल प्रजनन दर (TFR) में कमी में योगदान देने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए।
कुल प्रजनन दर (TFR) में कमी के कारण उत्पन्न संभावित चुनौतियों का वर्णन कीजिए।
इसके विभिन्न पहलुओं का उल्लेख कीजिए।
निम्न प्रजनन क्षमता एवं अधिक शिक्षा के बावजूद अभी भी महिलाएं भुगतान वाली नौकरियाँ प्राप्त क्यों नहीं कर रही हैं? स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
उपर्युक्त मुद्दों को हल करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका।
3. देश में अदालती मामलों की लंबमानता को कम करने के लिए उठाए जा सकने योग्य विभिन्न उपायों पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में अदालती मामलों की लंबमानता को प्रमाणित करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण आँकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इसके कारणों का वर्णन कीजिए।
इसके प्रभावों पर प्रकाश डालिए।
उपर्युक्त को नियंत्रित करने के उपायों का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
न्याय के शीघ्र वितरण को सुनिश्चित करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
4. माँग जन्य एवं लागत जन्य मुद्रास्फीति के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। भारत में मुद्रास्फीति उत्पन्न करने वाले कारकों का परीक्षण कीजिए। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने के लिए किन उपायों की आवश्यकता है? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
मुद्रास्फीति को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
माँग जन्य एवं लागत जन्य मुद्रास्फीति के मध्य तुलना को विस्तार से सूचीबद्ध कीजिए।
भारत में मुद्रास्फीति की बढ़ती प्रवृत्तियों के कारणों एवं इसके प्रभावों का वर्णन कीजिए।
इसे नियंत्रित करने के लिए उपायों का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: साइबर सुरक्षा का आधारभूत ज्ञान।
5. हालाँकि भारत में साइबर सुरक्षा रणनीति विकसित हो रही है लेकिन भारत में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए हमारे समग्र दृष्टिकोण में कुछ तत्वों को शामिल किया जाना आवश्यक है, जिनमें हल्के खतरों को अधिक बल देने योग्य गंभीर खतरों से पृथक किया जाना चाहिए। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: Live MInt
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
साइबर अपराधों के प्रति भारत की संवेदनशीलता पर प्रकाश डालने वाले आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में विकसित हो रही साइबर सुरक्षा रणनीति एवं इसके विभिन्न घटकों का उल्लेख कीजिए।
विभिन्न प्रकार की साइबर सुभेद्यता के खतरों एवं उन्हें एकल रूप में वर्गीकृत करने से सम्बंधित क्षतियों का उल्लेख कीजिए।
विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के लिए नीति निर्माण करने एवं रणनीति विकसित करने में उपर्युक्त का सामना करने के लिए आवश्यक उपायों का वर्णन कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: भ्रष्टाचार की चुनौतियाँ।
6 . भ्रष्टाचार से लड़ना प्रायः बेहतर सार्वजनिक संस्थानों के निर्माण एवं सेवा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जाता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भ्रष्टाचार रहित सार्वजनिक सेवा वितरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भ्रष्टाचार से लड़ने के महत्व का वर्णन कीजिए।
उपर्युक्त को सोदाहरण सिद्ध कीजिए।
निष्कर्ष:
लोक सेवा में भ्रष्टाचार से लड़ने के विभिन्न तरीकों का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।
7. समानुभूति रिश्तों, संघर्ष प्रबंधन एवं कार्य संस्कृतियों में संघर्ष समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण कौशल है। विस्तार में समझाइए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
समानुभूति को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
समानुभूति की अवधारणा पर संक्षेप में टिप्पणी कीजिए।
समानुभूति भावनात्मक रूप से बुद्धिमान होने का सबसे महत्वपूर्ण घटक कैसे है? विस्तार से समझाइए।
इसके स्पष्टीकरण के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
अपने विचारों का संक्षिप्त सारांश प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।