निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:
सामान्यअध्ययन– I
स्थापत्य कला की नागर शैली की विशेषताओं का विस्तार से वर्णन कीजिए। नागर वास्तुकला की कलिंग उप-शैली की आवश्यक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए। (150 शब्द, 10 अंक)
धर्मनिरपेक्षता के भारतीय मॉडल की सीमाओं का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए।क्या आपको लगता है कि समाज की बदलती आवश्यकताओं को समायोजित करने के लिए मॉडल में बदलाव होना चाहिए? (150 शब्द, 10 अंक)
सांप्रदायिकता के मुद्दे पर राजनीतिक निष्क्रियता हमारे देश के सामाजिक ताने-बाने को दूषित करती है। हाल की घटनाओं के आलोक में कथन का मूल्यांकन कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
सामान्यअध्ययन– II
सम्पूर्ण देश में प्रमुख बांधों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों को संबोधित करने में बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
किसान आत्महत्या के बढ़ते मामलों के कारणों की जाँच कीजिए। उन्हें रोकने के लिए कौन से नीतिगत उपाय आवश्यक हैं? (150 शब्द, 10 अंक)
राष्ट्र की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर गैर-संचारी रोगों (NCD) का बोझ बहुत अधिक है। बढ़ते गैर-संचारी रोगों के मुद्दे को संबोधित करने में आयुष (AYUSH) की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
सामान्यअध्ययन– III
भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए एक संभावित स्रोत के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि यह उपभोक्ता, उद्योग एवं कृषि के मध्य तालमेल स्थापित करता है। विस्तार से समझाइए। (150 शब्द, 10 अंक)
उच्च विकास दर एवं अच्छी संभावनाओं के बावजूद, एमएसएमई को कुछ बाधाओं का सामना क्यों करना पड़ा है, जिसने इसकी वास्तविक क्षमता को प्राप्त करने की राह में बाधा डाली है? जाँच कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
हरित हाइड्रोजन की क्षमता का दोहन महत्वपूर्ण ऊर्जा चुनौतियों से निपटने एवं गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
ध्वनि प्रदूषण एक बढ़ती हुई समस्या है, जो मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों को प्रभावित करती है। जाँच कीजिए। भारत में ध्वनि प्रदूषण के नियंत्रण के लिए किन कदमों की आवश्यकता है? (150 शब्द, 10 अंक)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:
सामान्यअध्ययन– I
अंतर-राज्यीय समन्वय के लिए रणनीतिक नीति मार्गदर्शन के साथ प्रवासी श्रमिकों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था स्थापित की जानी चाहिए। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
जल विज्ञान एवं मानव प्रणाली दोनों में भूजल एक प्रमुख भूमिका निभाता है। भूजल के उपयोग के लिए मौजूदा दृष्टिकोण त्रुटिपूर्ण एवं टिकाऊ नहीं है। इसलिए, भूजल प्रबंधन के लिए एक नए प्रतिमान की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
आधुनिक सामाजिक न्यायशास्त्र में वैवाहिक बलात्कार का कोई स्थान नहीं है एवं यह महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के साथ असंगत है। भारत में वैवाहिक बलात्कार को अपराध घोषित करने में काफी विलंब हो गया है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
सामान्यअध्ययन– III
आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक, 2022 जो अपराध की जाँच को और अधिक कुशल एवं त्वरित बनाने के लिए दोषियों तथा बंदियों के भौतिक एवं जैविक नमूने प्राप्त करने के लिए पुलिस को कानूनी मंजूरी प्रदान करता है, गोपनीयता एवं दुरुपयोग के सन्दर्भ में चिंता उत्पन्न करता है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के प्रदर्शन एवं स्वायत्तता में बाधा डालने वाले मुद्दों की जाँच कीजिए एवं यह सुनिश्चित करने में न्यायपालिका की भूमिका का परीक्षण कीजिए कि सीबीआई “पिंजरे के तोते” के रूप में कार्य नहीं करती है। (250 शब्द, 15 अंक)
सशस्त्र बल विशेष शक्तियाँ अधिनियम (AFSPA) में छूट का स्वागत है लेकिन अशांत क्षेत्रों में सामान्य तरीके से कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करते हुए इसे समाप्त करने की दिशा में धीरे-धीरे प्रयास किए जाने चाहिए। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
सामान्यअध्ययन– III
सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं द्वारा दी जाने वाली टैरिफ प्रतिस्पर्धात्मकता इसकी लाभप्रदता तथा इसमें निवेश की सीमा को निर्धारित करने वाले प्रमुख कारक हैं। सौर एवं पवन ऊर्जा की टैरिफ प्रतिस्पर्धात्मकता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
मेटावर्स क्या है? मेटावर्स के संभावित अनुप्रयोगों पर चर्चा कीजिए। भारत में एक निर्बाध एवं सुलभ मेटावर्स पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए किन कारकों पर विचार करने की आवश्यकता है? (250 शब्द, 15 अंक)
मौद्रिक नीति समिति (MPC) को आर्थिक विकास के पुनर्प्राप्ति चरण को सावधानीपूर्वक संतुलित करना होगा एवं अनिश्चित भू-राजनीतिक माहौल में बढ़ती मुद्रास्फीति की प्रवृत्ति का प्रबंधन करना होगा। जाँच कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
भारत के ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को पूरा करने में जलविद्युत की क्षमता का विश्लेषण कीजिए। जल विद्युत उत्पादन को प्रभावित करने वाले सम्बंधित जोखिम क्या हैं? (250 शब्द, 15 अंक)