[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 8 अप्रैल 2022

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।

  1. पारितंत्र-संवेदनशील क्षेत्रों (ESZ) के समक्ष उपस्थित विभिन्न खतरों पर प्रकाश डालते हुए इनके प्राकृतिक आवास में लुप्तप्राय वनस्पति एवं जीव प्रजातियों के संरक्षण में इनकी भूमिका पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: the Hindu

निर्देशक शब्द:

प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
पारितंत्र-संवेदनशील क्षेत्रों (ESZ) के उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:
लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण में पारितंत्र-संवेदनशील क्षेत्रों की भूमिका के बारे में लिखिए।
उपर्युक्त को सिद्ध करने के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
पारितंत्र-संवेदनशील क्षेत्रों के समक्ष उत्पन्न विभिन्न खतरों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:
पारितंत्र-संवेदनशील क्षेत्रों को उपर्युक्त खतरों से बचाने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनII


 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

  1. गैर-संचारी रोगों (NCD) का राष्ट्र की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर अत्यधिक बोझ है। बढ़ते गैर-संचारी रोगों के मुद्दे को संबोधित करने में आयुष (AYUSH) की भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: the Print, INSIGHTSONINDIA

निर्देशक शब्द:

विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
भारत में गैर-संचारी रोगों के संबंध में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए। 

विषय वस्तु:
गैर-संचारी रोगों का उल्लेख कीजिए, गैर-संचारी रोगों के बोझ एवं इसके कारणों का उल्लेख कीजिए। इसके प्रभावों पर प्रकाश डालिए।
गैर-संचारी रोगों से निपटने के लिए आवश्यक उपायों का उल्लेख कीजिए।
स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने तथा गैर-संचारी रोगों को रोकने में आयुष (AYUSH) की भूमिका पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

  1. किसान आत्महत्या के बढ़ते मामलों के कारणों की जाँच कीजिए। उन्हें रोकने के लिए कौन से नीतिगत उपाय आवश्यक हैं? (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: new Indian Express, InstaPedia

निर्देशक शब्द:

जाँच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
भारत में किसान आत्महत्या के सन्दर्भ में आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
किसान आत्महत्या के कारणों के बारे में लिखिए।
किसान आत्महत्याओं को रोकने के लिए आवश्यक कदमों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनIII


 

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

  1. सड़क के बुनियादी ढांचे के विकास में आने वाली बाधाओं को नियंत्रित करना एक निर्बाध आपूर्ति श्रृंखला एवं रसद की लागत को कम करने की कुंजी है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: InstaPedia

निर्देशक शब्द:

टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
एक प्रमुख परिवहन अवसंरचना के रूप में सड़क के महत्व का संक्षेप में वर्णन करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
सड़क अवसंरचना के महत्व एवं अर्थव्यवस्था के विकास में इसके योगदान पर चर्चा कीजिए।
सड़क विकास से सम्बंधित मुद्दों की व्याख्या कीजिए।
इन मुद्दों का समाधान कैसे किया जा सकता है? समझाइए। 

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।

  1. सागरमाला परियोजना आर्थिक विकास में प्रमुख योगदानकर्ता के रूप में वहन क्षमता में सुधार एवं बंदरगाहों को विकसित करने का अवसर प्रदान करती है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insightsonindia 

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
सागरमाला पहल के उद्देश्यों को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
भारत के नौवहन एवं बंदरगाह क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों के बारे में लिखिए।
सागरमाला पहल की क्षमता एवं इसके साथ आवश्यक अन्य प्रयासों के बारे में लिखिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

विषय: संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।

  1. महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में कमजोरियां गंभीर रूप से हानिकारक हो सकती हैं। इसलिए, साइबर सुरक्षा प्रणालियों में गहरी प्रौद्योगिकी का निर्माण बहुत आवश्यक हो जाता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: the Hindu

निर्देशक शब्द:

विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय: 

महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमलों का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को होने वाली क्षतियों के प्रभावों का वर्णन कीजिए।
रैनसमवेयर एवं फ़िशिंग जैसे साइबर हमलों के विरुद्ध महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा करने में क्या चुनौतियाँ हैं? स्पष्ट कीजिए।
साइबर सुरक्षा प्रणालियों में गहन प्रौद्योगिकी के संरक्षण एवं निर्माण के उपायों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनIV


 

विषय: केस स्टडी।

  1. एक अभियांत्रिकी स्नातक को एक प्रतिष्ठित रासायनिक उद्योग में नौकरी मिलती है। उसे कार्य पसंद है। वेतन भी अच्छा है। हालांकि, कुछ माह के बाद उसे अकस्मात पता चलता है कि एक अत्यधिक विषैले अपशिष्ट को गुप्त रूप से पास की एक नदी में छोड़ा जा रहा है। इससे निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं, जो अपनी जल की जरूरतों के लिए नदी पर निर्भर हैं। वह परेशान है एवं लंबे समय से कंपनी में कार्यरत सहयोगियों को अपनी चिंता का उल्लेख करती है। वे उसे चुप रहने की सलाह देते हैं एवं बताते हैं कि जो कोई भी इस विषय का उल्लेख करता है, उसे तुरंत ही पदच्युत कर दिया जाता है। वह अपनी नौकरी खोने का जोखिम नहीं उठा सकती क्योंकि वह अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाली है और उसे अपने बीमार माता-पिता तथा भाई-बहनों की सहायता करनी है। पहले तो वह सोचती है कि यदि उसके वरिष्ठ अधिकारी चुप हैं, तो वह अपनी आवाज़ क्यों उठाये लेकिन उसकी अंतरात्मा उसे नदी एवं उस पर निर्भर लोगों को बचाने के लिए कुछ करने के लिए उकसाती है। दिल से उसे लगता है कि उसके सहकर्मियों द्वारा दी गई चुप्पी की सलाह सही नहीं है, हालांकि वह इसका कारण नहीं बता सकती। वह सोचती है कि आप एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं और वह आपकी सलाह चाहती है।

 

(a) आप उसे यह दर्शाने के लिए कौन से तर्क प्रस्तुत कर सकते हैं कि चुप रहना नैतिक रूप से सही नहीं है?

(b) आप उसे कौन-सी कार्रवाई अपनाने की सलाह देंगे एवं क्यों? (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

उत्तर की संरचना:

परिचय:
मामले में शामिल तथ्यों को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
मामले में शामिल तथ्यों एवं इसमें शामिल नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डालिए।
चुप रहना एवं नैतिक निष्क्रियता इस उपर्युक्त परिदृश्य में सही क्यों नहीं है? विस्तार से तर्क प्रस्तुत कीजिए।
नैतिक सिद्धांतों, उदाहरणों एवं विचारकों की सहायता से उपर्युक्त का औचित्य सिद्ध कीजिए।
जो गलत किया गया है उसे ठीक करने के लिए एक विस्तृत कार्रवाई प्रस्तुत कीजिए। दोषियों को जवाबदेह ठहराने एवं लंबे समय में इस मुद्दे को समग्र रूप से हल करने पर बल दीजिए।

निष्कर्ष:
इसके दीर्घकालीन समाधानों का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।