[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 16 मार्च 2022

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

 

  1. गुप्त काल के साथ भारत ने मूर्तिकला के शास्त्रीय चरण में प्रवेश किया। सदियों के प्रयासों से, कला की तकनीकों को सिद्ध किया गया, निश्चित प्रकार विकसित किए गए एवं सुंदरता के आदर्शों को सटीकता के साथ तैयार किया गया। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: New Indian Express , Insights on India

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
गुप्त काल के दौरान मूर्तिकला द्वारा प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूने का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
गुप्त मूर्तिकला की विभिन्न विशेषताओं के बारे में लिखिए।
गुप्त काल के दौरान निर्मित विभिन्न कार्यों के उदाहरण दीजिए।

निष्कर्ष:
उपर्युक्त को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनII


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 

  1. चिकित्सा उपकरणों के आयात पर निर्भरता कम करने से स्वास्थ्य देखभाल की लागत कम होगी एवं साथ ही घरेलू गुणवत्ता में सुधार होगा। चिकित्सा उपकरणों के लिए राष्ट्रीय नीति, 2022 के मसौदे के आलोक में टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
चिकित्सा उपकरणों एवं उनके आयात पर निर्भरता से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
आयात पर निर्भरता कम करने से होने वाले लाभों के बारे में लिखिए।
चिकित्सा उपकरणों के लिए राष्ट्रीय नीति के मसौदे, 2022 के द्वारा प्राप्त किए जाने वाले विभिन्न दृष्टिकोणों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनIII


 

विषय: मुख्य फसलें- देश के विभिन्न भागों में फसलों का पैटर्न।

 

  1. अनेक लाभों के बावजूद, जैविक कृषि की क्षमता को मापनीयता एवं लाभप्रदता में इसकी सीमाओं को पार करने के बाद ही महसूस किया जा सकता है। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Down to Earth

निर्देशक शब्द:

परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
जैविक कृषि को परिभाषित कीजिए एवं भारत में इसकी वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
जैविक कृषि से होने वाले लाभों का उल्लेख कीजिए।
इसकी मापनीयता एवं लाभप्रदता में बाधा डालने वाले विभिन्न कारकों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
उपर्युक्त सीमाओं को पार करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

 

  1. राजकोषीय नीति के क्या उद्देश्य हैं? इसके प्रकार बताइए एवं समझाइए कि यह मौद्रिक नीति से कैसे भिन्न है? (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
राजकोषीय नीति को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:
राजकोषीय नीति के विभिन्न उद्देश्यों को लिखिए।
विभिन्न प्रकार की राजकोषीय नीतियों की व्याख्या कीजिए।
राजकोषीय एवं मौद्रिक नीति के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:
उपर्युक्त को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

 

  1. वित्तीय अनुशासन को संस्थागत बनाने एवं भारत के राजकोषीय घाटे को कम करने में राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम (FRBMA), 2003 की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। महामारी के ठीक होने के बाद के चरण में अधिनियम में किन परिवर्तनों की आवश्यकता है? (250 शब्द)

 

प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम (FRBMA) के लक्ष्य एवं उद्देश्यों के बारे में लिखते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम (FRBMA) की स्थापना के बाद से विशेष रूप से निम्न आर्थिक विकास एवं वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता के चरणों के दौरान के प्रदर्शन का उल्लेख कीजिए।
इसके प्रदर्शन के पक्ष एवं विपक्ष दोनों का उल्लेख कीजिए। साथ ही अधिनियम में किए गए विभिन्न परिवर्तनों पर चर्चा कीजिए।
भारत द्वारा महामारी के प्रभाव से उबरने के इस काल में अधिनियम में किए जाने योग्य आवश्यक परिवर्तनों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनIV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

 

  1. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

   “सबसे विनीत सद्गुण करुणा है, जो विश्व को चलाती है।” तिरुवल्लुवर

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

उत्तर की संरचना:

परिचय:
अपने शब्दों में उद्धरण की व्याख्या करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
एक सद्गुण के रूप में करुणा की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
करुणा को वर्तमान विश्व में सद्गुण एवं इसकी आवश्यकताओं में सर्वाधिक दयालु क्यों माना जाता है? स्पष्ट कीजिए।
इस तथ्य को प्रमाणित करने के लिए उदाहरण दीजिए कि करुणा विश्व को आगे कैसे बढ़ा सकती है।

निष्कर्ष:
वर्तमान समय में करुणामय होने की आवश्यकता के बारे में लिखते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

 

  1. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)
    “मनुष्य एवं नैतिक प्रगति के प्रति उसकी क्षमता के बिना, सम्पूर्ण वास्तविकता केवल एक जंगल होगी, एक व्यर्थ चीज होगी तथा उसका कोई अंतिम उद्देश्य नहीं होगा।” – इम्मैनुएल कांट।

 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

उत्तर की संरचना:

परिचय:
अपने शब्दों में उद्धरण की व्याख्या करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
मनुष्य की नैतिक प्रगति के संदर्भ की व्याख्या कीजिए। अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:
उपर्युक्त को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।