[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 31 मार्च 2022

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: भारतीय संस्कृति, जिसमें प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।

 

  1. गांधार शैली विदेशी तकनीकों एवं यथार्थवाद की हेलेनिस्टिक भावना को समाहित करती है, जो इसकी कला में स्पष्ट होती है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
मूर्तिकला के विकास एवं गांधार कला शैली के उद्भव का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:
गांधार कला शैली की विशेषताओं का विस्तार से वर्णन कीजिए।
गांधार कला शैली पर विभिन्न यूनानी एवं रोमन प्रभावों के बारे में विस्तार से लिखिए।
इन प्रभावों की विभिन्न प्रकृति को उदाहरणों सहित सिद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:
उपर्युक्त को सारांशित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 

 


सामान्यअध्ययनII


 

 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

 

  1. ‘वन हेल्थ एप्रोच’ से आप क्या समझते हैं? विभिन्न संक्रमणों के प्रकोप को रोकने में इसकी भूमिका का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: DownToEarth

निर्देशक शब्द:

परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
वन हेल्थ एप्रोच’ को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:
समझाइए कि वन हेल्थ एप्रोच एक सहयोगी, मल्टीस्पेक्ट्रल एवं बहुआयामी दृष्टिकोण है।
जूनोटिक रोगों से निपटने में इसके महत्व का परीक्षण कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनIII


 

विषय: समावेशी विकास तथा इससे उत्पन्न विषय।

 

  1. श्रमिकों के सुपरिभाषित अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा लाभों के साथ सावधानीपूर्वक एवं संवेदनशील रूप से विनियमित गिग अर्थव्यवस्था समय की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: the Hindu

निर्देशक शब्द:

विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
गिग श्रमिकों को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

विषय वस्तु:
गिग अर्थव्यवस्था में अस्पष्टता एवं इसके परिणामस्वरूप गिग श्रमिकों के होने वाले शोषण के बारे में चर्चा कीजिए। इसके समाधान के लिए आवश्यक तत्काल उपायों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: पशु पालन संबंधी अर्थशास्त्र।

 

  1. डेयरी विकास एवं पशुधन किसानों की आय में विविधता लाने का अवसर प्रदान करते हैं। भारत में डेयरी विकास के लिए हाल ही में किए गए उपायों के आलोक में चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: instapedia

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
भारत में डेयरी एवं पशुधन क्षेत्र के सन्दर्भ में आँकड़े प्रस्तुत कीजिए एवं इसमें छोटे तथा  भूमिहीन किसानों की भागीदारी की सीमा पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
गरीब एवं भूमिहीन श्रमिकों के लिए डेयरी विकास के लाभों का उल्लेख कीजिए।
भारत में डेयरी एवं पशुधन को बढ़ावा देने के लिए की गई विभिन्न पहलों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
भारत में डेयरी एवं पशुधन क्षेत्र की अधिकतम क्षमता प्राप्त करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय।

 

  1. भारत में गन्ने का न्यूनतम मूल्य कैसे निर्धारित किया जाता है? चीनी मिलों की लाभप्रदता पर विशेष बल देते हुए गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) से संबंधित मुद्दों की जाँच कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: insightsonindia

निर्देशक शब्द:

जाँच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
गन्ना एवं चीनी उद्योग के सन्दर्भ में परिदृश्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
भारत में गन्ने के न्यूनतम मूल्य के निर्धारण के दो तंत्रों- उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) तथा राज्य परामर्श मूल्य (SAP) के बारे में विस्तार से लिखिए।
उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) से संबंधित मुद्दों का उल्लेख कीजिए।
चीनी की कीमतों में वृद्धि के बिना उचित एवं लाभकारी मूल्य में वृद्धि ने चीनी उद्योग को नकारात्मक रूप से कैसे प्रभावित किया है? समझाइए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्यअध्ययनIV


 

विषय: शासन व्यवस्था में ईमानदारीः लोक सेवा की अवधारणा; शासन व्यवस्था और ईमानदारी का दार्शनिक आधार।

 

  1. ईमानदारी (Probity) क्या है? सार्वजनिक क्षेत्र में ईमानदारी के महत्व पर चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: नीतिशास्त्र: लेक्सिकन प्रकाशन।

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
ईमानदारी (Probity) क्या है? परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:
इस आधार पर तर्क प्रस्तुत कीजिए कि एक नैतिक समाज के लिए, यह सभी हितधारकों- सरकार, कॉर्पोरेट एवं नागरिक समाज के लिए आवश्यक है कि वे सार्वजनिक जीवन में उच्चतम स्तर की ईमानदारी व्यक्त करें।
उपयुक्त उदाहरणों के साथ उपर्युक्त को स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि ईमानदारी एक न्यायपूर्ण समाज के मुख्य स्तंभों में से एक है।

 

विषय: निजी एवं सार्वजनिक संबंधों में नैतिकता।

 

  1. सार्वजनिक सेवा में हितों के टकराव को दूर करने के कौन-कौन से उपाय हैं? (150 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

उत्तर की संरचना:

परिचय:
दिन-प्रतिदिन के प्रशासनिक कार्यों के दौरान निजी एवं सार्वजनिक संबंधों के मध्य टकराव कैसे उत्पन्न होता है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
हितों के टकराव की स्थिति में एक प्रशासक द्वारा किसी कार्रवाई को करने से पहले विचार करने योग्य मूल्यों यथा- अखंडता, निष्पक्षता एवं गैर-पक्षधरता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता एवं करुणा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालिए।
विशेष रूप से संघर्ष अथवा दुविधा का सामना करने की दशा में कोई भी सही निर्णय लेने के लिए आवश्यक कुछ सिद्धांतों एवं विचारधाराओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
विशेष रूप से सत्ता में रहने वाले लोगों के लिए सही कार्य करने की आवश्यकता को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।