[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 29 मार्च 2022

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


विषय: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएं, भारत की विविधता।

 

  1. आत्मनिर्भर भारत हमारे अपने सभ्यतागत लोकाचार एवं मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ने का मानव-केंद्रित उपाय है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: the Hindu

निर्देशक शब्द:

समझाइए-
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
आत्मनिर्भर भारत के विभिन्न पहलुओं पर संक्षेप में प्रकाश डालिए। आत्मनिर्भर भारत भारत के लोकाचार एवं मूल्यों की जड़ कैसे है? समझाइए।

निष्कर्ष:
भारतीय सामाजिक संदर्भ में आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

 

  1. गरीबों के लिए एलपीजी की सार्वभौमिक पहुंच के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में उज्ज्वला 2.0 (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) के प्रदर्शन का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: the print

निर्देशक शब्द:

मूल्यांकन कीजिए-
ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
उज्ज्वला 2.0 (प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना) के लक्ष्य एवं उद्देश्यों की व्याख्या करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
इसके पिछले संस्करण, इसकी सफलताओं एवं सीमाओं के सन्दर्भ में एक संक्षिप्त तुलना कीजिए एवं समझाइए कि उज्ज्वला 2.0 अपने पिछले संस्करण की तुलना में एक सुधार कैसे है।
सम्बंधित विभिन्न बाधाओं का उल्लेख कीजिए।
एलपीजी के उपयोग को बढ़ाने एवं प्रोत्साहित करने के लिए किए जाने वाले उपायों को लिखिए।एलपीजी के अतिरिक्त सुलभ एवं किफायती स्वच्छ ऊर्जा के अन्य रूपों को एकीकृत करने के पहलुओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 

विषय: भारत एवं उसके पड़ोसी- संबंध।

 

  1. श्रीलंका में आर्थिक संकट का असर भारत पर भी पड़ रहा है। जाँच कीजिए। भू- आर्थिक एवं क्षेत्रीय संपर्क के लिए भारत की प्राथमिकता श्रीलंका को इस संकट से उबरने में कैसे सहायता कर सकती है? (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Business standard

निर्देशक शब्द:

जाँच कीजिए-
ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
श्रीलंका में अभूतपूर्व आर्थिक संकट का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
इस संकट के उत्पन्न होने के विभिन्न कारकों का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
भारत पर संकट के प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
भारत के भू-आर्थिक एवं कनेक्टिविटी परिप्रेक्ष्य से लंका को कैसे सहायता प्राप्त हो सकती है? समझाइए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: शासन के महत्वपूर्ण पहलू।

 

  1. सुशासन सर्वसम्मति-निर्माण एवं प्रतिनिधित्व के माध्यम से निर्णय निर्धारण में लैंगिक भागीदारी को बढ़ाकर प्रत्यक्ष रूप से महिला सशक्तिकरण लाता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: livemint

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए:
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
सुशासन को परिभाषित कीजिए एवं महिला सशक्तिकरण के साथ इसके संबंधों पर चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:
महिला सशक्तिकरण में सुशासन की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
महिला सशक्तिकरण प्राप्त करने के लिए सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा औद्योगिक विकास पर उनके प्रभाव।

 

  1. भारत में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) उत्पादन, रोजगार तथा निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान के साथ भारत के आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भारत के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र पर मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के प्रभावों की जाँच कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

निर्देशक शब्द:

जाँच कीजिए-
ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) एवं उस पर निर्भर जनसंख्या के अनुपात की तथ्यात्मक स्थिति प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए। भारतीय जनसांख्यिकीय मांग के आयाम पर भी प्रकाश डालिए।

विषय वस्तु:
देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) के महत्व पर प्रकाश डालिए।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) के संबंध में मुक्त व्यापार समझौते द्वारा निर्मित चुनौतियों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए एवं भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) के समग्र प्रभाव को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।

 

  1. युद्ध की बदलती प्रकृति के प्रति भारत के लिए एक प्रबल रणनीतिक रक्षा की एक वास्तुकला की माँग है, जिससे यह वर्तमान भू-राजनीतिक उबाल एवं बहु-ध्रुवीयता के परिणामी पुनर्गठन के विरुद्ध स्वयं को सुरक्षित रखे। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: livemint

निर्देशक शब्द:

विश्लेषण कीजिए-
ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
नए रूपों के युद्ध के उद्भव का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए एवं उन्हें संक्षेप में समझाइए।

विषय वस्तु:
इस प्रकार के युद्ध के प्रति भारत की कमजोरियों का उल्लेख कीजिए।
इस सम्बन्ध में भारत द्वारा अपनाए जाने योग्य महत्वपूर्ण चरणों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: नागरिक चार्टर।

 

  1. नागरिक चार्टर आंदोलन के मूल सिद्धांतों की व्याख्या कीजिए एवं इसके महत्व पर प्रकाश डालिए। (150 शब्द)

प्रश्न का स्तर: सरल

निर्देशक शब्द:

प्रकाश डालिये-
ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तर की संरचना:

परिचय:
नागरिक चार्टर को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:
नागरिक चार्टर के मूल सिद्धांतों पर चर्चा कीजिए।
उपर्युक्त के महत्व का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:
उपर्युक्त को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।