How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: समाज: महिलाओं एवं महिला संगठन की भूमिका।
1. नव-पितृसत्ता की एक नवीन व्यवस्था के माध्यम से ‘नवीन एवं आधुनिक महिलाओं’ पर पुरुष वर्चस्व स्थापित किया जा रहा है। ‘नव-पितृसत्ता’ क्या है एवं प्रासंगिक उदाहरणों के साथ भारतीय समाज पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
नव-पितृसत्ता का संक्षिप्त अर्थ सोदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
विषय वस्तु:
आधुनिक महिलाओं को जीवन के प्रत्येक पहलू में पितृसत्ता के इस रूप का सूक्ष्म तरीके से सामना कैसे करना पड़ता है? उदाहरणों की सहायता से समझाइए।
समझाइए कि दस में से नौ भारतीय इस धारणा से सहमत हैं कि पत्नी को सदैव अपने पति की बात माननी चाहिए।
पितृसत्ता के इस रूप से कैसे निपटा जाए? सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
भविष्य की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य।
2. भारत में राज्य के राज्यपाल एवं निर्वाचित सरकार के मध्य टकराव के संकेत बार-बार क्यों प्राप्त होते हैं? परीक्षण कीजिए। ऐसी परिस्थितियों को टालने के लिए राज्यपाल की भूमिका को कैसे स्पष्ट किया जा सकता है? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रासंगिक संवैधानिक अनुच्छेदों का उल्लेख करते हुए भारत में राज्यपाल की भूमिका पर संक्षिप्त टिप्पणी करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
राज्यपाल को विशेष शक्तियाँ प्रदान करने वाले अनुच्छेदों का उल्लेख कीजिए।
हाल के दिनों में टकराव की घटनाओं का उल्लेख कीजिए।
इस प्रकार के टकराव के कारणों पर प्रकाश डालिए।
ऐसी परिस्थितियों से बचने के लिए आवश्यक उपायों पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
3. भारत में रोगाणुरोधी प्रतिरोध के बढ़ते संकट पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है। क्या आप सहमत हैं? टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Indian Express
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) पर संक्षिप्त टिप्पणी करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में रोगाणुरोधी प्रतिरोध की वृद्धि के कारणों एवं उसके निहितार्थों का उल्लेख कीजिए।
इस परिप्रेक्ष्य में सरकार के कार्यों पर प्रकाश डालिए।
भारत में बढ़ते रोगाणुरोधी प्रतिरोध को संबोधित करने के लिए आवश्यक उपायों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
4. “सकल घरेलू उत्पाद हमारी अर्थव्यवस्थाओं के स्वास्थ्य का आकलन करने का एक खराब तरीका है और हमें तत्काल एक नया उपाय खोजने की आवश्यकता है।” इस कथन को स्पष्ट करते हुए तर्क दीजिए कि सकल घरेलू उत्पाद कल्याण के मापक के रूप में विफल क्यों रहता है एवं इसके वैकल्पिक तरीकों का सुझाव दीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: आधारभूत अर्थव्यवस्था, NCERT
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
वृद्धि मापन की सकल घरेलू उत्पाद विधि क्या है? समझाइए।
विषय वस्तु:
सकल घरेलू उत्पाद की सीमाओं की व्याख्या कीजिए।
इसके वैकल्पिक तरीकों का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
एक प्रासंगिक आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
5. राष्ट्रीय आय के अर्थ पर प्रकाश डालते हुए उदाहरणों की सहायता से भारत में राष्ट्रीय आय की गणना के प्रमुख तरीकों की संक्षिप्त चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: NCERT Class XI
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में राष्ट्रीय आय की गणना के बारे में संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
राष्ट्रीय आय की गणना की प्रमुख विधियों का उल्लेख कीजिए: (i) उत्पाद विधि (ii) आय विधि, एवं (iii) व्यय विधि।
प्रत्येक विधि को उदाहरणों की सहायता से सरल शब्दों में समझाइए।
प्रत्येक विधि की उपयोगिता पर भी प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
एक प्रासंगिक आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।
6. क्लस्टर बम एवं थर्मोबैरिक हथियार क्या हैं एवं वे कैसे काम करते हैं? क्या इनका उपयोग अंतर्राष्ट्रीय अभिसमयों के विरुद्ध है एवं क्या इसे युद्ध अपराध माना जाता है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Deccan Herald, Interesting engineering
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
इन हथियारों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उनकी कार्यप्रणाली का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
समझाइए कि हथियार एक द्विचरणीय विस्फोट तंत्र का उपयोग करते हैं, जिसमें प्रथम चरण ईंधन को अत्यधिक सूक्ष्म एरोसोल रूप में वितरित करता है एवं एक बादल का निर्माण करता है और द्वितीय चरण बादल को प्रज्वलित करता है, एक आग के गोले एवं एक निर्वात को प्रोत्साहित करता है, जो आसपास उपस्थित ऑक्सीजन का अवशोषण करता है। इसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर उच्च-ऊर्जा विस्फोट होता है।
इसके उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाले विभिन्न अभिसमयों का उल्लेख कीजिए।
इसे युद्ध अपराध क्यों माना जाना चाहिए? स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
एक प्रासंगिक आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: अभिवृत्ति: विचार एवं व्यवहार पर अभिवृत्ति का प्रभाव, अभिवृत्ति का विचार एवं व्यवहार से संबंध।
7. “एक मानवीय दृष्टिकोण उन सभी दुरतिक्रम्य समस्याओं को हल कर सकता है, जिन्हें अन्य सभी उपाय नहीं कर सकते हैं”। विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तरकीसंरचना:
परिचय:
मानवीय दृष्टिकोण क्या है? इसे संबोधित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषयवस्तु:
अन्य साधन समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को दूर करने में विफल क्यों रहे हैं? सोदाहरण उल्लेख कीजिए।
इन समस्याओं के समाधान में मानवीय दृष्टिकोण कैसे सहायक है? सोदाहरण उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
इन उपायों को अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उपायों का सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos









