[मिशन 2022| सिक्योर- 2022] फुल लेंथ सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 26 फरवरी 2022

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


  

1. जनजातीय भाषाएं किसी क्षेत्र की वनस्पतियों, जीवों एवं औषधीय पौधों के बारे में ज्ञान का खजाना हैं। हालाँकि, जब किसी भाषा का ह्रास होता है, तो वह ज्ञान प्रणाली पूर्ण रूप से समाप्त हो जाती है। इन लुप्तप्राय भाषाओं की सुरक्षा के लिए उपायों का सुझाव दीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

2. कठपुतली मनोरंजन के प्राचीनतम रूपों में से एक है, जो प्रदर्शन कला के साथ-साथ चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, नृत्य, नाटक आदि जैसे दृश्य कला के सभी तत्वों को जोड़ती है। विस्तृत चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

3. मुगल चित्रकला लघु चित्रकला की एक शैली है जो सोलहवीं शताब्दी में उत्तरी भारतीय उपमहाद्वीप में विकसित हुई एवं अपनी परिष्कृत तकनीकों एवं विविध विषयों के लिए जानी जाती है। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)


सामान्य अध्ययनII


  

4. विचाराधीन कैदियों के लिए न्याय की धीमी गति को एक आपराधिक न्याय प्रणाली के रूप में देखा जाना चाहिए, जिसमें तत्काल सुधार की आवश्यकता है, विशेष रूप से जेल सुधार की। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

5. शासन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की परिवर्तनकारी क्षमता का उपयोग राज्य एवं नागरिकों के मध्य की खाई को पाटने के साथ-साथ सेवा वितरण में सुधार के लिए किया जाना चाहिए। चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

6. भारत एवं संयुक्त अरब अमीरात के मध्य एक नवीन मुक्त व्यापार समझौता (FTA) दोनों देशों के बीच व्यापार, प्रवासी एवं सांस्कृतिक संपर्कों में लगातार बढ़ते संबंधों को और बढ़ावा दे सकता है। विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)


सामान्य अध्ययनIII


  

7. किसान उत्पादक संगठन (FPO) समावेशी आय-उन्मुख कृषि सुनिश्चित करने के लिए कुशल एवं लागत प्रभावी तरीकों के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

8. भारत में दावानल की बढ़ती घटनाओं के कारणों की गणना कीजिए। दावानल के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के लिए किन उपायों की आवश्यकता है? स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

9. देश में प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए भारत द्वारा उठाए गए कदमों को सूचीबद्ध कीजिए। क्या आपको लगता है कि प्लास्टिक एवं प्लास्टिक प्रदूषण पर कानूनी रूप से बाध्यकारी वैश्विक संधि आगे बढ़ने की राह है? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)

 

10. भारत में अर्धचालकों के विविध अनुप्रयोगों की व्याख्या करते हुए, उन तरीकों का उल्लेख कीजिए, जिनसे सरकार सभी बैकवर्ड लिंकेज के साथ एक संपन्न घरेलू अर्धचालक उद्योग का निर्माण कर सकती है। (150 शब्द, 10 अंक)

 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:


सामान्य अध्ययनI


 

11. भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान बंगाल के कलाकारों ने ब्रिटिश कला का विरोध किया। उन्होंने अपने विचारों, तकनीकों एवं प्रेरणा के लिए पूर्वी संस्कृति की ओर देखा। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

12. सिंधु घाटी की मूर्तिकला कला से पता चलता है कि उस समय के कलाकारों में निश्चित रूप से उत्कृष्ट कलात्मक संवेदनशीलता एवं एक विशद कल्पनाशीलता थी। चर्चा कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

13. भारतीय हस्तशिल्प जिसने देश को प्रसिद्ध बनाया था, औपनिवेशिक शासन के तहत नष्ट क्यों हो गया? इसके कारणों की जांच कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)


सामान्य अध्ययनII


 

14. मौलिक कर्तव्य एक अनुस्मारक के रूप में कार्य करते हैं कि जहां संविधान ने कुछ मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं, वहीं नागरिकों को लोकतांत्रिक आचरण एवं लोकतांत्रिक व्यवहार के कुछ बुनियादी मानदंडों का पालन करने की भी आवश्यकता है। इस कथन के आलोक में क्या मौलिक कर्तव्यों को लागू किया जाना चाहिए? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

15. हिन्द-प्रशांत के प्रति भारत की सावधानीपूर्वक कैलिब्रेटेड नीति समान विचारधारा वाले देशों के साथ जुड़ाव एवं मजबूत साझेदारी को सशक्त करने के दो स्तंभों पर केंद्रित है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

16. पिछले कुछ वर्षों में भारत एवं जर्मनी के मध्य संबंध मजबूत हुए हैं लेकिन अभी भी ऐसी विशाल संभावनाएं हैं, जिनका दोहन नहीं किया गया है एवं जो दोनों देशों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी हो सकती हैं। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)


सामान्य अध्ययनIII


 

17. यूक्रेन संकट के परिणाम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेंगे। विश्लेषण कीजिए। भारतीय आर्थिक हितों की रक्षा के लिए किन कदमों की आवश्यकता है? (250 शब्द, 15 अंक)

 

18. भारत को नए एवं बढ़ते राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों एवं चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अंतरिक्ष-आधारित परिसंपत्तियां स्थलीय, जल के नीचे एवं हवाई युद्ध को नियंत्रित करने के केंद्र बन गए हैं, जो अंतरिक्ष में शस्त्रीकरण की ओर ले जा रहे हैं। जांच कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

19. विकेन्द्रीकृत अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं में अधिक मापनीयता होती है एवं यह वास्तविक आजीविका लाभ प्रदान करती है। विकेन्द्रीकृत अक्षय ऊर्जा आजीविका अनुप्रयोग को विकसित करने एवं बढ़ावा देने के लिए मसौदा नीति ढांचे के आलोक में टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)

 

20. क्वांटम कुंजी वितरण क्या है? क्वांटम प्रौद्योगिकी के विभिन्न अनुप्रयोग क्या हैं? भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos