How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: भारतीय संस्कृति, जिसमें प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।
1. कठपुतली मनोरंजन के प्राचीनतम रूपों में से एक है, जो प्रदर्शन कला के साथ-साथ चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, नृत्य, नाटक आदि जैसे दृश्य कला के सभी तत्वों को जोड़ती है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारतीय कठपुतली क्या है? समझाइए एवं भारतीय राज्यों में इसकी विविधता पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
कठपुतली चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, नृत्य, नाटक एवं अन्य दृश्य कलाओं के तत्वों को कैसे जोड़ती है? विस्तार से समझाइए।
अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
भारतीय कठपुतली कला के विविध रूप एवं इसके विभिन्न प्रकारों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
दृश्य कला के रूप में कठपुतली के महत्व का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारतीय संस्कृति, जिसमें प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।
2. भारत की लोक कलाएँ क्षेत्रीय विशिष्टताओं के साथ सांस्कृतिक विविधता की अभिव्यक्ति हैं। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: भारतीय कला एवं संस्कृति: नितिन सिंघानिया
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में लोक कला के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में लोक कला के प्रमुख तत्वों का उल्लेख कीजिए।
ये सांस्कृतिक विविधता के साथ-साथ क्षेत्रीय विशेषज्ञताओं की अभिव्यक्ति कैसे हैं? विस्तार से समझाइए। उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
भारत की लोक कला के संबंध में संक्षेप में चर्चा करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।
3. भारत एवं जर्मनी के मध्य संबंध पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुए हैं लेकिन अभी भी ऐसी विशाल संभावनाएं हैं, जिनका दोहन नहीं किया गया है एवं जो दोनों देशों के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी हो सकती हैं। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
विशेष रूप से एंजेला मर्केल के बाद के समय में भारत-जर्मनी संबंधों के विकास के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
दोनों देशों के मध्य समानताओं की विवेचना कीजिए।
उन क्षेत्रों का सुझाव दीजिए, जिनमें दोनों देश पारस्परिक लाभ के लिए आगे सहयोग कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
मर्केल के बाद के समय में भारत-जर्मनी संबंधों को आगे ले जाने के बारे में लिखते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
4. यूक्रेन संकट के परिणाम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेंगे। विश्लेषण कीजिए। भारतीय आर्थिक हितों की रक्षा के लिए किन कदमों की आवश्यकता है? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Indian Express , Live Mint
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
यूक्रेन संकट के परिणामस्वरूप उत्पन्न आर्थिक प्रतिफलों का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
इस संकट से भारत पर पड़ने वाले प्रत्यक्ष प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
इस संकट से भारत पर पड़ने वाले अप्रत्यक्ष प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
भारत द्वारा इस संकट के नकारात्मक परिणामों को कम करने के लिए आवश्यक प्रणालीगत उपायों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।
5 . क्वांटम कुंजी वितरण क्या है? क्वांटम प्रौद्योगिकी के विभिन्न अनुप्रयोग क्या हैं? भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
क्वांटम कुंजी वितरण को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
क्वांटम प्रौद्योगिकियों के विभिन्न अनुप्रयोगों के बारे में लिखिए।
भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में लिखिए।
भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाने के लिए उपरोक्त चरणों के लाभ एवं हानियों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी के विकास को सक्षम करने के लिए सीमाओं को दूर करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।
6. भारत को नवीन एवं बढ़ते राष्ट्रीय सुरक्षा खतरों तथा चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अंतरिक्ष आधारित परिसंपत्तियां स्थलीय, जल के नीचे एवं हवाई युद्ध को नियंत्रित करने के केंद्र बन गए हैं, जो अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण की ओर ले जा रहे हैं। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
बाह्य अंतरिक्ष में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए राष्ट्रों के मध्य दौड़ का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण एवं भारत पर इसके पड़ने वाले प्रभावों के कुछ उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
अंतरिक्ष के शस्त्रीकरण से भारत को होने वाले खतरों एवं भारत द्वारा अपने हितों की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले कदमों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: केस स्टडी।
7. आपको एक जिले के एस.पी. के रूप में नियुक्त किया गया है। आपकी नियुक्ति के पहले माह में, खनन माफिया, जिसके लिए यह जिला कुख्यात है, के विरुद्ध गांधीवादी अनुयायियों के द्वारा एक विरोध प्रदर्शन किया जाता है। विरोध मुख्य रूप से श्री गब्बर के विरुद्ध है, जिसने अवैध खनन के कारण अवैध रूप से धन अर्जित किया है एवं उसके गहरे राजनीतिक संबंध हैं। उसके विरुद्ध अब तक एक भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
प्रशासन पर विरोध को शीघ्रता से समाप्त करने एवं यथास्थिति बनाए रखने का राजनीतिक दबाव है। विरोध की प्रकृति शांतिपूर्ण एवं सत्याग्रह के गांधीवादी आदर्शों के अनुसार है। हालांकि, प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हुए हैं कि जब तक श्री गब्बर के विरुद्ध विधि के अनुसार कार्रवाई नहीं की जाती, वे पीछे नहीं हटेंगे।
दो सप्ताह के अथक विरोध के बाद, विरोध के नेता की किसी बदमाश द्वारा हत्या कर दी जाती है तथा यह मुद्दा एक राष्ट्रीय मुद्दा बन जाता है। विरोध दूसरे जिलों एवं राज्यों में भी जंगल की आग की तरह फैल गया है। प्रशासन पर कार्रवाई के लिए जनता का भारी दबाव है। (250 शब्द)
-
- एस.पी. के रूप में आपकी क्या कार्यवाही होगी?
- भविष्य में इसप्रकार की बेपरवाह चूक न हो, इसके लिए आप क्या उपाय अपनाएंगे?
- क्या आपको लगता है कि नेता पर हमले में प्रशासन की निष्क्रियता इसे नैतिक रूप से जटिल बनाती है?
प्रश्न का स्तर: मध्यम
उत्तर की संरचना:
परिचय:
केस स्टडी के तथ्यों एवं प्रासंगिक हितधारकों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
न्याय सुनिश्चित करने एवं आपराधिक अवैध खनन को समाप्त करने के लिए एस.पी. के रूप में आप जो नैतिक एवं उचित कार्रवाई करेंगे, उसका उल्लेख कीजिए।
भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए आपके द्वारा उठाए जाने वाले निवारक कदमों के बारे में लिखिए।
क्या हमले में प्रशासन की निष्क्रियता शामिल थी? स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्क्रियता पर काबू पाने के उपाय सुझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos









