How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
1. क्या धर्म ने भारतीय समाज में सामाजिक समरसता में वृद्धि की है? विचार-विमर्श कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: India Today
सामान्य अध्ययन– II
2. संवैधानिक निकायों के मामले में ‘तटस्थता सिद्धांत’ के महत्व का परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
3. कोविड-19 महामारी के प्रति प्रतिक्रिया में विश्व स्वास्थ्य संगठन में कमियां देखी गई हैं। इस संदर्भ में, वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था को लोकतांत्रिक बनाने के उपायों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए एवं सुझाव दीजिए। (150 शब्द)
सामान्य अध्ययन– III
4. राज्य के स्वामित्व वाली संपत्तियों के मुद्रीकरण की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए। क्या यह निजीकरण की श्रेणी में आएगा? विचार-विमर्श कीजिए। (150 शब्द)
5. भारत यूनिकॉर्न क्रांति का अनुभव कर रहा है। दक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ नवाचार को बढ़ावा देने के लिए भारत इन स्टार्ट-अप को प्रभावी ढंग से कैसे नियंत्रित कर सकता है। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: New Indian Express
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
6. गांधी के राजनीतिक एवं सामाजिक दर्शन के आवश्यक तत्वों को सूचीबद्ध करते हुए भारतीय एवं विश्व इतिहास के एक महत्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में उनके विभिन्न योगदानों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सामान्य अध्ययन– II
7. यह विश्वास बढ़ता जा रहा है कि भारत में सिविल सेवाओं, जो कभी अपनी सत्यनिष्ठा एवं पहल के लिए जानी जाती थीं, ने अपनी चमक खो दी है। क्या आप सहमत हैं? टिप्पणी कीजिए। साथ ही, संबंधित विभिन्न बाधाओं की पहचान कीजिए एवं भारत में सिविल सेवाओं के बेहतर विकास के लिए उपायों का सुझाव दीजिए। (250 शब्द)
8. नागरिक चार्टर पहल उन समस्याओं को हल करने की खोज की प्रतिक्रिया है, जिनका सामना एक नागरिक करता है। कथन के प्रकाश में, भारत में नागरिक चार्टरों को लागू करने में आने वाली समस्याओं का मूल्यांकन कीजिए। (250 शब्द)
सामान्य अध्ययन– III
9. ई-कॉमर्स को अपनाने से, सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम राजस्व में वृद्धि, बेहतर बाजार पहुंच एवं ग्राहक अधिग्रहण जैसे महत्वपूर्ण लाभ हासिल करने की ओर तत्पर हैं। जांच कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
10. जलवायु स्मार्ट कृषि क्या है? भारत में जलवायु स्मार्ट कृषि की सीमाओं को चित्रित कीजिए। क्या यह खाद्य सुरक्षा प्राप्त करने एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने के दोहरे संकट को हल कर सकती है? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: New Indian Express
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos









