[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 2 फरवरी 2022

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।

1. भारत को एक एकीकृत विदेश नीति की आवश्यकता है, जो घरेलू क्षमताओं के निर्माण, भू-आर्थिक भागीदारी विकसित करने एवं समान विचारधारा वाले देशों के साथ भू-राजनीतिक गठबंधन बनाने की अनिवार्यताओं का जवाब दे सके। जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

 सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत की वर्तमान विदेश नीति के प्रमुख सिद्धांतों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

भारत की वर्तमान विदेश नीति से संबंधित चुनौतियों की व्याख्या कीजिए।

भारत के लिए सहायक एक एकीकृत विदेश नीति के बारे में लिखिए। उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।

एकीकृत विदेश नीति की चुनौतियों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

इन चुनौतियों का सामना करने एवं उन्हें दूर करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विभिन्न संवैधानिक पदों पर नियुक्ति और विभिन्न संवैधानिक निकायों की शक्तियाँ, कार्य और उत्तरदायित्व।

2. स्वतंत्र भारत के पश्चात ‘राष्ट्रीय भाषा’ की बहस के विकास पर प्रकाश डालिए। क्या आपको लगता है कि भारत की एक राष्ट्रभाषा होनी चाहिए? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द) 

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Indian polity by M. Lakshmikant.

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

‘राष्ट्रीय भाषा’ बहस का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

स्वतंत्र भारत के पश्चात भाषाई बहस के विभिन्न विकासों के बारे में लिखिए।

भारत के लिए एक राष्ट्रभाषा की आवश्यकता के बारे में लिखिए।

इसके गुण-दोषों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

राष्ट्रभाषा के मुद्दे पर आगे एक संतुलित टिप्पणी लिखते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

3. वर्तमान तक अनुच्छेद 46 के अंतर्गत निदेशक सिद्धांत के शासनादेश को किस सीमा तक पूरा किया गया है। सोदाहरण सिद्ध कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

 सन्दर्भ: vikaspedia.in

 निर्देशक शब्द:

 सिद्ध कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह अपने पक्ष के समर्थन में प्रासंगिक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए सरल भाषा में अपना उत्तर लिखे।

उत्तर की संरचना: 

परिचय:

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 46 का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य कमजोर वर्गों के के कल्याण एवं उत्थान के लिए किए गए विभिन्न उपाय – उनकी सफलता एवं सीमाओं का उल्लेख कीजिए।

आंकड़ों, तथ्यों एवं उदाहरणों के साथ उपर्युक्त की पुष्टि कीजिए।

निष्कर्ष:

इन कल्याणकारी उपायों को और कारगर बनाने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: सरकारी बजटन।

4. भुगतान प्रणालियों में भारत की प्रगति अपने नागरिकों एवं वित्तीय संस्थानों को एक अत्याधुनिक केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) उपलब्ध कराने के लिए एक उपयोगी रीढ़ प्रदान करेगी। लेकिन व्यापक आर्थिक नीति निर्माण पर इसके प्रभाव को देखते हुए, व्यापक रूप से परीक्षण करना आवश्यक है ताकि मौद्रिक नीति एवं बैंकिंग प्रणाली पर उनका न्यूनतम प्रभाव हो। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ:  Live Mint , moneycontrol.com

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) की अवधारणा की व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) की तकनीक की व्याख्या कीजिए। केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) अपना मूल्य कहां से प्राप्त करेगी? उल्लेख कीजिए। भारत में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा की बढ़ती स्वीकार्यता का उल्लेख कीजिए।

उन संभावित लाभों के बारे में लिखिए, जो भारत केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से प्राप्त कर सकता है।

केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा के संबंध में संभावित चुनौतियों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

भारत को केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा की ओर कैसे बढ़ना चाहिए? आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी बजटन।

5. पूंजीगत व्यय क्या है? केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय पर बल देने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ेगा? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

बजट के भाग के रूप में पूंजीगत व्यय को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

भारत में पूंजीगत व्यय को बढ़ावा देने के लिए बजट 2022 में प्रस्तावित विभिन्न उपायों का उल्लेख कीजिए।

भारत की अर्थव्यवस्था पर बढ़े हुए पूंजीगत व्यय के सकारात्मक प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

बढ़े हुए पूंजीगत व्यय के नकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

उधार की राजकोषीय सीमाओं का पालन करते हुए पूंजीगत व्यय में विवेकपूर्ण वृद्धि करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों तथा प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

6. निम्नलिखित उद्धरण से आपका तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “वह व्यक्ति जो पर्वत को हिलाता है, छोटे पत्थरों को उठाकर शुरूआत करता है।” कन्फ्यूशियस

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण का शाब्दिक अर्थ समझाकर उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:  

समझाइए कि कैसे सभी अच्छे कार्य एवं ऐसे कार्य जिनका व्यापक प्रभाव होता है, सदैव छोटे कार्यों से शुरू होते हैं। सिद्ध करने के लिए विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

समझाइए कि नकारात्मक परिणाम वाले कार्य भी छोटे कार्यों से शुरू होते हैं। दुनिया भर से उदाहरण उद्धृत कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संक्षेप में समझाइए कि अच्छे कार्यों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए एवं नकारात्मक कार्यों को शुरुआत में ही समाप्त कर देना चाहिए।

 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों तथा प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

 7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “हमें उन दोनों से प्यार करना चाहिए, जिनकी राय हम साझा करते हैं एवं जिनकी राय हम अस्वीकार करते हैं, क्योंकि दोनों ने सत्य की खोज में कार्य किया है और दोनों ने हमें इसे खोजने में सहायता की है।” सेंट थॉमस एक्विनास

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण का शाब्दिक अर्थ समझाकर उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

नैतिकता, राजनीति, अर्थशास्त्र एवं समाज आदि जैसे विभिन्न आयामों में राय की विविधता के बारे में लिखिए। इसके उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।

समझाइए कि एक विपरीत राय को सिर्फ इसलिए खारिज नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि यह विपरीत है।

विचारों के विचलन से सत्य तक कैसे पहुंचा जा सकता है, इसके बारे में लिखिए। उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos