How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
1. कथक पर विशेष बल देते हुए भारत की शास्त्रीय नृत्य प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की व्याख्या कीजिए। (150 शब्द)
सामान्य अध्ययन– II
2. ‘दल-बदल विरोधी कानून’ अपने उद्देश्य की पूर्ति करने में विफल रहा है एवं इसमें सुधार की आवश्यकता है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
3. संसदीय समितियों के महत्व, उनके द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों एवं उनके प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक उपायों की जांच कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth.
सामान्य अध्ययन– III
4. रोगाणुरोधी प्रतिरोध (AMR) के संबंध में बढ़ती चिंता के लिए उत्तरदायी कारकों पर प्रकाश डालिए। इसका सामना करने के लिए भारत एवं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों द्वारा क्या पहल की गई है? (150 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
5. भारत के कॉप (COP)-26 लक्ष्यों को पूरा करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा ईंधन के रूप में हाइड्रोजन की क्षमता का विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: Down to Earth
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
6. आपको क्या लगता है कि आज़ाद हिन्द फ़ौज द्वारा निभाई गई भूमिका भारत में ब्रिटिश शासन के अंत के ताबूत में किस हद तक अंतिम कील थी? इस संबंध में सुभाष चंद्र बोस के योगदान पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: A Brief History of Modern India by Rajiv Ahir (Spectrum Publishers)
सामान्य अध्ययन– II
7. भारत में न्याय वितरण तंत्र के एक अभिन्न अंग के रूप में न्यायाधिकरणों की परिकल्पना की गई थी। हालांकि, इन न्यायाधिकरणों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है। क्या राष्ट्रीय न्यायाधिकरण आयोग आगे की राह है? जांच कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: India Polity by M. Laxmikanth
8. भारत-जापान संबंधों के दायरे एवं क्षमता का विश्लेषण कीजिए एवं दोनों देशों के मध्य मित्रता वैश्विक शांति एवं समृद्धि प्राप्त करने में कैसे सहायता कर सकती है? (250 शब्द)
सामान्य अध्ययन– III
9. “अधिक तीव्र एवं समावेशी आर्थिक विकास के लिए बुनियादी ढांचे में निवेश आवश्यक है।” भारत के अनुभव के आलोक में चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: New Indian Express
10. अपनी भूमि सीमा प्रबंधन में भारत द्वारा सामना की जाने वाली विभिन्न चुनौतियों का वर्णन कीजिए। क्या आपको लगता है कि अपनी सभी सीमाओं का प्रबंधन करने के लिए एक ही एजेंसी एक अच्छा विचार है? आलोचनात्मक टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos









