How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
1. स्वतंत्रता पूर्व भारत में सामाजिक सुधार लाने में स्वामी विवेकानंद की भूमिका पर प्रकाश डालिए। (10 अंक, 150 शब्द)
2. हालांकि भूस्खलन प्राकृतिक कारणों से उत्पन्न होता है लेकिन मानवजनित कारकों में वृद्धि के कारण भूस्खलन खतरनाक हो जाता है। विश्लेषण कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
3. भारत में युवा महिलाओं पर सोशल मीडिया के प्रभावों पर चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
सामान्य अध्ययन– II
4. भारत को विश्व स्तर पर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में सम्मानित किया जाता है, फिर भी इसने हाल ही में अधिकांश प्रमुख वैश्विक लोकतंत्र रिपोर्टों पर खराब प्रदर्शन किया है। टिप्पणी कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
5. क्या आप इस विचार से सहमत हैं कि मंत्रिमंडल वह धुरी है, जिसके इर्द-गिर्द भारतीय राजनीतिक तंत्र घूमता है? ‘मंत्रिपरिषद एवं मंत्रिमंडल’ के मध्य अंतर स्पष्ट करते हुए कथन पर टिप्पणी कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
6. प्रस्तावित ‘मध्यस्थता विधेयक 2021’ भारत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर कुछ दबाव को कम करने में कैसे सहायता कर सकता है? चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
सामान्य अध्ययन– III
7. ऐसा माना जाता है कि क्रिप्टोकरेंसी एक तरफ लोगों को सशक्त बनाती है लेकिन साथ ही दूसरी तरफ नियामक बाधाएं भी उत्पन्न करती है। कथन के आलोक में क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने के पक्ष एवं विपक्ष दोनों पर चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
8. इसरो के भविष्य के कुछ नियोजित मिशनों को उनकी उपयोगिता के साथ प्रकाशित कीजिए, जो राष्ट्रीय विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के दोहन में सहायता करेंगे। (10 अंक, 150 शब्द)
9. जीनोम अनुक्रमण क्या है? इस संबंध में भारत द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों पर चर्चा कीजिए। वे कहाँ तक सफल हुए हैं? (10 अंक, 150 शब्द)
10. आतंकवाद विरोधी एवं सुरक्षा चुनौतियों के लगातार बदलते परिदृश्य में भारत को अपनी सुरक्षा एजेंसियों के मध्य एक व्यापक एवं समन्वित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। चर्चा कीजिए। (10 अंक, 150 शब्द)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
11. प्राचीन भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी कैसे विकसित हुई? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए। क्या आपको लगता है कि भारत को वह तकनीकी केंद्र बनाने में इन विकासों की कोई प्रासंगिकता है, जो वह आज है? (15 अंक, 250 शब्द)
12. भारतीय मानसून में मौसमी परिवर्तन का विवरण प्रस्तुत कीजिए। साथ ही, हाल के वर्षों में देश भर में मानसूनी पवनों की देरी से वापसी एवं अनियमित प्रगति के कारणों पर भी प्रकाश डालिए। (15 अंक, 250 शब्द)
13. साम्प्रदायिकता का विरोध उसके किसी भिन्न संस्करण से नहीं, बल्कि केवल संविधानवाद द्वारा किया जा सकता है। भारतीय समाज में समानता एवं बंधुत्व को बढ़ावा देने के लिए किए गए विभिन्न प्रावधानों के संदर्भ में इस कथन का परीक्षण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
सामान्य अध्ययन– II
14 भारत में ‘हेट स्पीच’ के संदर्भ में न्यायिक मार्गदर्शन की उपस्थिति के बावजूद इसका सामना करने के लिए टिकाऊ विधायी प्रावधानों को अधिनियमित करने की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
15. “चुनावों में धनबल का प्रयोग भारत में भ्रष्टाचार का मूल कारण है।” चुनावी वित्तीयन में पारदर्शिता का अभाव जनहित को कैसे प्रभावित करता है? स्पष्ट कीजिए। साथ ही इसके लिए कुछ उपायों का भी सुझाव दीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
16. महाद्वीपीय एवं समुद्री सुरक्षा के मध्य सही संतुलन स्थापित करना भारत के दीर्घकालिक सुरक्षा हितों का सबसे अच्छा गारंटर होगा। यूरेशियाई एवं हिन्द- प्रशांत क्षेत्रों के संदर्भ में कथन का विश्लेषण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
सामान्य अध्ययन– III
17. क्या आप सहमत हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था ने हाल ही में V-आकार के सुधार का अनुभव किया है? अपने उत्तर के समर्थन में कारण प्रस्तुत कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
18. भारत में कृषि मदों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) प्रणाली क्या है? क्या न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली किसानों की सहायता कर रही है या उन्हें विफल कर रही है? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
19. जन परिवहन के क्षेत्र में बुनियादी ढांचा क्रांति भारत को निकट भविष्य में एक आर्थिक महाशक्ति बनने में कैसे सहायता कर सकती है? चर्चा कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
20. वन क्षेत्र एवं वनावरण में क्या अंतर है? देश में वन क्षेत्र में सुधार करना क्यों महत्वपूर्ण है? हाल की वन सर्वेक्षण रिपोर्ट 2021 के आलोक में चर्चा कीजिए। (15 अंक, 250 शब्द)
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos









