How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: महिला एवं सामाजिक सशक्तिकरण।
1. आपको क्या लगता है कि भारतीय समाज ने “मासिक धर्म की स्वच्छता” को संबोधित करने में किस सीमा तक प्रगति की है? इस संबंध में महिलाओं के समक्ष उपस्थित कुछ समस्याओं पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारतीय समाज में मासिक धर्म स्वच्छता के मुद्दों के बारे में डेटा एवं कुछ हालिया उदाहरण संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
भारतीय समाज में मासिक धर्म संबंधी मुद्दों को कुछ उदाहरणों के साथ प्रस्तुत कीजिए।
महिलाओं के लिए कुछ परिस्थितियां मासिक धर्म को “कठिन अनुभव” कैसे बनाती हैं?
समझाइए।
भारतीय व्यवस्था में इस संदर्भ की चर्चा कीजिए।
भारत में इन स्थितियों को सुधारने के लिए क्या उपाय अपनाए जाने की आवश्यकता है? समझाइए।
निष्कर्ष:
इस दिशा में पहले से ही लागू नीतिगत उपायों के साथ आगे बढ़ने के मजबूत उपायों का सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग।
2. संविधान भारत की राजनीतिक-प्रशासनिक प्रणाली में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में गठित मंत्रिपरिषद को वास्तविक कार्यकारी प्राधिकरण कैसे बनाता है? विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में मंत्रिपरिषद के प्रावधानों पर संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
मंत्रिपरिषद की व्यापक कार्यात्मक श्रेणियों के आधार पर संवैधानिक प्रावधानों का सीमांकन कीजिए एवं प्रत्येक अनुच्छेद पर विस्तार से चर्चा करते हुए समझाइए कि संविधान इसे वास्तविक कार्यकारी प्राधिकरण बनाने में कैसे सहायता प्रदान करता है।
निष्कर्ष:
एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग।
3. मंत्रिमंडलीय समितियों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए विश्लेषण कीजिए कि वे भारत में सरकार के जटिल व्यवसाय के प्रबंधन में कैसे सहायता करती हैं। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
मंत्रिमंडलीय समितियों से संबंधित अनुच्छेदों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में मंत्रिमण्डलीय समितियों की विशेषताओं पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
सरकार के व्यवसाय के प्रबंधन में सहायता करने में उनकी भूमिकाओं/कार्यों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएँ।
4. “चुनावों में धनबल का प्रयोग भारत में भ्रष्टाचार का मूल कारण है।” चुनावी वित्तीयन में पारदर्शिता का अभाव जनहित को कैसे प्रभावित करता है? समझाइए। साथ ही इसके समाधान के कुछ उपायों का भी सुझाव दीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
आप चुनावी वित्तीयन को परिभाषित करके एवं उसमें पारदर्शिता की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरूआत कर सकते हैं।
विषय वस्तु:
चुनावी वित्तीयन मांग कैसे पैदा करता है एवं साथ ही भारत में भ्रष्टाचार के स्रोत के रूप में कार्य कैसे करता है? समझाइए।
भारत में जनहित पर चुनावी वित्तीयन में गैर-पारदर्शिता के प्रभावों पर प्रकाश डालिए।
अपने स्वयं के विचारों के अतिरिक्त, चुनावी वित्तीयन में सुधार के लिए गठित विभिन्न समितियों एवं विधिक आयोगों द्वारा प्रस्तुत सुझावों पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
अपने उत्तर के आधार पर एक संतुलित राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां।
5. इसरो के भविष्य के कुछ नियोजित मिशनों को उनकी उपयोगिता के साथ सूचीबद्ध कीजिए, जो राष्ट्रीय विकास के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के दोहन में सहायता करेंगे। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Indian Express
उत्तर की संरचना:
परिचय:
एक संगठन के रूप में इसरो के बारे में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इसरो के भविष्य के मिशनों, यथा- मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान, चंद्रयान 3, आदित्य एल 1, शुक्रयान आदि पर चर्चा कीजिए एवं राष्ट्रीय विकास के लिए उनकी उपयोगिता पर प्रकाश डालिए।
इनसे सम्बंधित कुछ चुनौतियों को सूचीबद्ध कीजिए, जिनका इसरो को सामना करना पड़ सकता है।
निष्कर्ष:
भारत के लिए इसरो की सफलता के क्या मायने हैं? समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, प्रशासकों एवं सुधारकों के जीवन एवं उनके उपदेशों से से प्राप्त शिक्षा।
6. “एक मानवीय दृष्टिकोण उन सभी दुरतिक्रम्य समस्याओं को हल कर सकता है, जहां अन्य सभी उपाय विफल हो गए हैं।” विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
मानवीय दृष्टिकोण से आप क्या समझते हैं? परिभाषित कीजिए।
विषय वस्तु:
मानवीय दृष्टिकोण से सम्बंधित विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
एक मानवीय दृष्टिकोण ने समाज में व्याप्त किसी पिछली समस्या का समाधान कैसे किया। उपयुक्त उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
वर्तमान समय में हम किन अन्य क्षेत्रों में इस दृष्टिकोण को अपना सकते हैं? सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
विश्व में व्यक्तियों, समाज एवं सरकारों द्वारा इस दृष्टिकोण को अपनाने के लिए क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं? सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, प्रशासकों एवं सुधारकों के जीवन एवं उनके उपदेशों से से प्राप्त शिक्षा।
7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है?
“हमें सीमित निराशा को स्वीकार करना चाहिए लेकिन अनंत आशा को कभी नहीं खोना चाहिए” – मार्टिन लूथर किंग जूनियर (150 शब्द)
उत्तर की संरचना:
परिचय:
निराशा एवं आशा के अर्थ को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
वर्तमान परिदृश्य में हमारे जीवन में आशा के महत्व पर प्रकाश डालिए।
ऐसे उदाहरण प्रस्तुत कीजिए, जहाँ आशा ने लोगों को उनके जीवन में सहायता की।
आशा विश्व को आगे कहाँ ले जा सकती है? सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
समाज में लोगों के मध्य आशा विकसित करने के उपायों का सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos









