[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 11 जनवरी 2022

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: सांप्रदायिकता।

1. साम्प्रदायिकता का विरोध उसके किसी भिन्न स्वरूप से नहीं बल्कि केवल संविधानवाद द्वारा किया जा सकता है। भारतीय समाज में समानता एवं बंधुत्व को बढ़ावा देने के लिए अपनाए गए विभिन्न प्रावधानों के संदर्भ में कथन का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: The New Indian Express

निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में संवैधानिकता एवं सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

इस सन्दर्भ में आंकड़े एवं उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समझाइए कि संविधानवाद भारत में समानता एवं बंधुत्व को बढ़ावा देने में कैसे सहायता करता है।

इन मूल्यों के विरुद्ध जाने वाले प्रावधानों का उल्लेख कीजिए एवं समझाइए कि ये साम्प्रदायिक तनाव को कैसे भड़काते हैं।

इस को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक उपायों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग।

2. भारत के राष्ट्रपति की शक्तियों एवं स्थिति पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

राष्ट्रपति की शक्तियों से संबंधित अनुच्छेदों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

राष्ट्रपति की शक्तियों का उल्लेख करते हुए उन्हें विभिन्न उप-शीर्षकों के अंतर्गत वर्गीकृत कीजिए।

इसकी परिभाषित प्रमुख भूमिकाओं, विशेष शक्तियों, विवेकाधीन शक्तियों का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति की स्थिति का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग।

3. भारतीय संविधान में कार्यपालिका की ‘क्षमादान शक्ति’ का प्रावधान क्यों किया गया है? परीक्षण कीजिए। साथ ही, ‘राष्ट्रपति एवं राज्यपाल’ की क्षमादान शक्तियों के मध्य अंतर पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय संविधान में उल्लिखित क्षमादान शक्तियों पर संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिए एवं इससे संबंधित अनुच्छेदों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारतीय संविधान के अंतर्गत उल्लिखित क्षमादान शक्तियों की सीमाओं एवं उद्देश्य का उल्लेख कीजिए।

राष्ट्रपति एवं राज्यपाल की शक्तियों के मध्य उपस्थित अंतरों का उल्लेख कीजिए।

 निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

4. भारत में स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता को सामाजिक एवं लोकतांत्रिक बनाने में स्टार्ट-अप महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

स्‍वास्‍थ्‍य सेवा क्षेत्र में स्‍टार्टअप की स्‍थिति एवं आवश्‍यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

स्टार्ट-अप स्वास्थ्य सेवा को सस्ती एवं आम जनता तक पहुंच योग्य कैसे बना रहे हैं? सोदाहरण समझाइए।

स्वास्थ्य सेवा के लोकतंत्रीकरण को प्रतिबंधित करने वाले कुछ मुद्दों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण एवं नवीन प्रौद्योगिकी का विकास।

5. हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस को शामिल करने से भारतीय वायु सेना की शक्ति में वृद्धि होगी। विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द: 

विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस एवं भारतीय रक्षा आयात के बारे में कुछ परिचयात्मक पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस की कुछ विशेषताओं एवं इसकी अत्याधुनिक तकनीक पर प्रकाश डालिए।

हल्के लड़ाकू विमान (LCA) तेजस के महत्वपूर्ण लाभों को सूचीबद्ध कीजिए।

भारत के हल्के लड़ाकू विमान (LCA) कार्यक्रम एवं रक्षा स्वदेशीकरण में बाधा डालने वाले कुछ मुद्दों एवं बाधाओं को सूचीबद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

अपने विश्लेषण के आधार पर एक निष्पक्ष एवं संतुलित निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: आचार संहिता एवं नागरिक चार्टर।

6. क्या सिविल सेवकों के मध्य सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही को आचार संहिता एवं नागरिक चार्टर जैसे उपायों के माध्यम से लागू किया जा सकता है? विश्लेषण कीजिए। (10 शब्द)

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

आचार संहिता एवं नागरिक चार्टर की मुख्य विशेषताओं पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।

क्या उपरोक्त विशेषताएं सिविल सेवकों में सत्यनिष्ठा एवं जवाबदेही का समावेश कर सकती हैं? विचार-विमर्श कीजिए।

उपरोक्त उपायों से सम्बंधित चुनौतियों का समाधान करने के लिए आगे की राह प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

एक आशावादी दृष्टिकोण के साथ निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: नीतिशास्त्र एवं मानवीय सह-सम्बन्ध- निजी एवं सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र।

7. व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत नैतिकता के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। समाज में किसी व्यक्ति की व्यावसायिक नैतिकता को निर्धारित करने वाले कारकों पर चर्चा कीजिए। (10 शब्द)

 निर्देशक शब्द: 

स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

नैतिकता को संक्षेप में परिभाषित कीजिए।

 विषय वस्तु:  

व्यावसायिक एवं व्यक्तिगत नैतिकता के मध्य मौजूद विभिन्न अंतरों का उल्लेख कीजिए।

एक उद्यम में व्यावसायिक नैतिकता को प्रभावित करने वाले विभिन्न कारकों की व्याख्या कीजिए।

आप अपने तर्कों के स्पष्टीकरण के लिए टाटा, इंफोसिस, इसरो आदि जैसी कंपनियों के उदाहरणों का उपयोग कर सकते हैं।

नकारात्मक कारक व्यावसायिक नैतिकता को कैसे प्रभावित कर सकते हैं? प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

किसी उद्यम में व्यावसायिक नैतिकता को सकारात्मक रूप से विकसित करने के लिए क्या किया जा सकता है? सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos