[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 7 जनवरी 2022

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे।

1. क्या आपको लगता है कि महिलाओं की विवाह की उम्र बढ़ाकर 21 वर्ष करने का कदम सही दिशा में उठाया गया कदम है? इस प्रकार के कदम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली कुछ चुनौतियों की पहचान कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

 सन्दर्भ: The Hindu

उत्तर की संरचना:

परिचय:

भारत में बाल विवाह एवं वर्तमान स्थिति में उनकी व्यापकता पर कुछ प्रमुख आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

धार्मिक परंपराओं, सामाजिक प्रथाओं, आर्थिक कारकों एवं गहरे पूर्वाग्रहों के एक जटिल समूह में निहित भारत में बाल विवाह की समस्या पर प्रकाश डालिए।

विधेयक को पुरःस्थापित करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

प्रासंगिक सुझावों के साथ निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।

2. क्या आपको लगता है कि राज्य नीति के निदेशक तत्व भारतीय संविधान का एक अनावश्यक परिशिष्ट हैं? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

राज्य नीति के निदेशक तत्वों पर संक्षिप्त टिप्पणी एवं संबंधित अनुच्छेदों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

राज्य नीति के निदेशक तत्वों की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए उनके महत्व का उल्लेख कीजिए।

भारतीय संविधान के एक भाग के रूप में उनकी उपयोगिता एवं प्रतिबंधों का उल्लेख कीजिए।

प्रश्न की मांग को संबोधित करने के लिए आलोचनाओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।

3. मौलिक अधिकारों की न्यायसंगतता एवं निदेशक सिद्धांतों की गैर-न्यायसंगतता ने संविधान के प्रारंभ के बाद से ही उनके मध्य संघर्ष को जन्म क्यों दिया है? परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मौलिक अधिकारों एवं निदेशक सिद्धांतों की प्रकृति पर संक्षेप में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

दोनों के मध्य संघर्ष कब प्रारम्भ हुआ? कालानुक्रम रूप में प्रारम्भ कीजिए।

प्रत्येक उदाहरण के साथ तथ्यों, उससे संबंधित निर्णयों एवं अंतिम परिणामों का उल्लेख कीजिए।

दोनों के मध्य संघर्ष से संबंधित वर्तमान स्थिति का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

एक प्रासंगिक समापन वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: संसाधनों का संग्रहण, वृद्धि, विकास एवं उदारीकरण।

4. ‘द्विपक्षीय निवेश संधि के सन्दर्भ में भारत का दृष्टिकोण विसंगतियों से भरा हुआ है एवं प्रत्याशित उद्देश्यों को प्राप्त करने में विफल हो सकता है।’ कथन को स्पष्ट कीजिए एवं निर्दिष्ट कीजिए कि भारत इसे ठीक करने के लिए क्या कर सकता है। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

‘द्विपक्षीय निवेश संधि’ क्या है? परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए एवं इसकी एक संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारत के पुराने ‘द्विपक्षीय निवेश संधि’ से सम्बंधित मुद्दों को निर्दिष्ट कीजिए, जिसके कारण एक मॉडल द्विपक्षीय निवेश संधि’ 2016 की आवश्यकता पड़ी।

नवीन द्विपक्षीय निवेश संधि’ से सम्बंधित मुद्दों पर प्रकाश डालिए।

इन मुद्दों के समाधान के लिए भारत द्वारा अपनाए जाने योग्य कुछ आवश्यक कदमों का सुझाव दीजिए।

निष्कर्ष:

इस तथ्य पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए कि भारत को एक प्रभावी आईएसडीएस प्रावधान के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि के प्रति संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

 

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।

5. जीनोम अनुक्रमण क्या है? इस संबंध में भारत द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों पर चर्चा कीजिए? वे कहाँ तक सफल हुए हैं? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Down to Earth 

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जीनोम अनुक्रमण की अवधारणा को संक्षेप में स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

यदि संभव हो तो अपने उत्तर को और बेहतर बनाने के लिए आरेख/फ्लोचार्ट बनाने का प्रयास करें।

इस संबंध में भारत सरकार द्वारा किए गए विभिन्न प्रयासों एवं उनके प्रभावों का उल्लेख कीजिए।

इसमें शामिल चुनौतियों की व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

ऐसी परियोजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

6. आपके माता-पिता भगवान एवं धार्मिक सिद्धांतों में विश्वास करते हैं। उनकी आध्यात्मिकता परिवार एवं उनके लिए शक्ति का स्रोत है। हालाँकि, कुछ अंधविश्वास जो वे धारण करते हैं, आपकी विचारधारा के साथ संरेखित नहीं होते हैं, जो कि तर्कवाद एवं वैज्ञानिक स्वभाव पर आधारित है। आप डरते हैं कि आपके माता-पिता के साथ आपके युवा एवं प्रभावशाली बच्चों का कोई भी जुड़ाव उनके पालन-पोषण में बाधा उत्पन्न कर सकता है। आपको यह भी डर है कि आपके माता-पिता के साथ उनके प्रतिगामी विश्वासों के बारे में कोई भी टकराव उनके साथ आपके रिश्ते में बाधा उत्पन्न करेगा।

 ऐसी स्थिति में आप क्या कदम उठाएंगे? संक्षेप में चर्चा कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

किसी व्यक्ति के जीवन में धर्म की भूमिका को संक्षेप में प्रकाशित कीजिए अथवा केस स्टडी को संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

केस स्टडी में शामिल हितधारकों एवं उनमें से प्रत्येक से सम्बंधित चुनौतियों की पहचान कीजिए।

इस स्थिति में आपके लिए उपलब्ध विकल्पों पर प्रकाश डालिए। आप उनके पक्ष एवं विपक्षों के बारे में संक्षेप में चर्चा कर सकते हैं।

अपनी कार्रवाई का चयन करते हुए उसका नैतिक औचित्य प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

समाज में युवा पीढ़ी के विकास में बड़े व्यक्तियों के महत्व को रेखांकित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos