[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 29 दिसंबर 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: विश्व के इतिहास में 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव।

1. रंगभेद क्या था? दक्षिण अफ्रीका ने रंगभेद को कैसे नियंत्रित किया? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

 सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

रंगभेद को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

अफ्रीकियों के विरुद्ध रंगभेद की विभिन्न भेदभावपूर्ण विशेषताओं पर चर्चा कीजिए।

नेल्सन मंडेला के योगदान तथा संघर्ष पर चर्चा कीजिए।

मंडेला गांधीजी के अहिंसा के सिद्धांतों से कैसे प्रभावित थे? प्रकाश डालिए।

रंगभेद को समाप्त करने में विदेशी समर्थन की भूमिका का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

रंगभेद के विरुद्ध अफ्रीका के संघर्ष से वर्तमान समय के लिए सबक का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।

2. संविधान की प्रस्तावना हमारे संविधान में निहित मूल संवैधानिक मूल्यों का प्रतिबिंब है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

संविधान की प्रस्तावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्रस्तावना की सभी प्रमुख संवैधानिक विशेषताओं के बारे में लिखिए।

संविधान के महत्व पर प्रकाश डालिए।

 निष्कर्ष:

संक्षेप में निष्कर्ष निकालिए कि प्रस्तावना भारतीय संविधान की आत्मा का प्रतिनिधित्व करती है।

 

विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।

3. भारत एवं ब्रिटेन के संविधानों की प्रमुख विशेषताओं की तुलना कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ:  Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 तुलना कीजिए दोनों प्रकारों का एक विस्तृत तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कीजिए, उनकी समान और असमान दोनों प्रकार की विशेषताओं को दर्शाइए। अभ्यर्थी को चाहिए कि वह दोनों का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत करे।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारतीय संविधान पर अंग्रेजों की विरासत का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारतीय एवं ब्रिटिश संविधान के मध्य प्रमुख अंतरों का उल्लेख कीजिए।

भारतीय एवं ब्रिटिश संविधान की समानताओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

प्रमुख प्रेक्षणों को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

4. क्या महिलाओं के विरुद्ध बलात्कार एवं सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों को रोकने के लिए मृत्युदंड पर्याप्त है? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

इस सन्दर्भ में मृत्युदंड की समस्याओं का उल्लेख कीजिए।

सम्बंधित तथ्यों एवं रिपोर्टों के साथ उपर्युक्त की पुष्टि कीजिए।

मृत्युदंड का समर्थन करने वाले तर्कों पर प्रकाश डालिए एवं समझाइए कि यह निवारक के रूप में कैसे कार्य करता है।

विश्व भर से उदाहरण उद्धृत कीजिए।

निष्कर्ष:

मृत्युदंड के बारे में एक निष्पक्ष एवं संतुलित राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विकास प्रक्रिया तथा विकास उद्योग- गैर-सरकारी संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न समूहों और संघों, दानकर्ताओं, लोकोपकारी संस्थाओं, संस्थागत एवं अन्य पक्षों की भूमिका।

5. डिजिटल सार्वजानिक वस्तुएं (digital public goods) क्या हैं? भारत की विकासात्मक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने में उनकी क्षमताओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

डिजिटल सार्वजानिक वस्तुओं (digital public goods) को सोदाहरण परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

डिजिटल सार्वजानिक वस्तु (digital public goods) की अवधारणा एवं भारत इस क्षेत्र में कैसे अग्रणी है, इसके बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।

डिजिटल सार्वजानिक वस्तुएं (digital public goods) से विकासात्मक महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने से सम्बन्धित विभिन्न लाभों का उल्लेख कीजिए।

डिजिटल सार्वजानिक वस्तुओं (digital public goods) की सम्पूर्ण क्षमता को साकार बनाने में शामिल विभिन्न बाधाओं का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. केन-बेतवा नदी जोड़ो (KBRIL) परियोजना पारिस्थितिक चुनौतियों से परिपूर्ण है और आगे बढ़ने से पहले एक संपूर्ण पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: Down to Earth

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के अनुमोदन का संदर्भ एवं इसके कारणों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

वन्यजीव अभ्यारण्यों एवं राष्ट्रीय उद्यानों को आवास क्षति से होने वाले खतरों का उल्लेख कीजिए।

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से उत्पन्न होने वाले मुद्दों का अनुमान लगाने और उन्हें कम करने के लिए एक प्रभावी पर्यावरणीय प्रभाव मूल्यांकन की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों एवं प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “दयालुता से महान कौन सा ज्ञान आपको प्राप्त हो सकती है।” – जीन जैक्स रूसो

प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना: 

परिचय:

उद्धरण का शाब्दिक अर्थ समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:  

ज्ञान एवं दयालुता के मध्य की कड़ी पर प्रकाश डालिए।

उल्लेख कीजिए कि दयालुता बुद्धिमान पुरुषों का गुण है। उदाहरणों का उपयोग करते हुए समझाइए कि सच्चे ज्ञान वाले लोग दयालु होने के महत्व को कैसे समझते हैं।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos