How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: भारतीय संस्कृति जिसमें प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला रूपों, साहित्य और वास्तुकला के प्रमुख पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
1. शैल चित्रकला सबसे आसानी से सुलभ सांस्कृतिक डेटा हैं। प्रागैतिहासिक शैल कला के महत्व की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: New Indian Express
निर्देशक शब्द:
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्राक् इतिहास को समझने की विभिन्न सीमाओं का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में ऐतिहासिक शैल चित्रकला के प्रमुख स्थलों का उल्लेख कीजिए।
बेहतर प्रस्तुति के लिए इन स्थलों का मानचित्र प्रस्तुत कीजिए।
प्राक्-ऐतिहासिक शैल चित्रकला के महत्व का उल्लेख कीजिए एवं समझाइए कि यह हमें प्राक्-इतिहास में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।
उपर्युक्त को उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।
निष्कर्ष:
प्राचीन शैल चित्रकला के संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारतीय समाज पर वैश्वीकरण का प्रभाव।
2. गहराई से पैठ बनाती हुई सामाजिक असमानताएं बढ़ती आर्थिक असमानताओं के साथ और भी बदतर होती जाती हैं। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में व्याप्त सामाजिक असमानताओं को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में बढ़ती आर्थिक असमानताओं के संदर्भ में तथ्य प्रस्तुत कीजिए।
सामाजिक असमानता एवं आर्थिक असमानता कैसे अटूट रूप से परस्पर जुड़ी हुई हैं? स्पष्ट कीजिए।
भारतीय समाज पर उपरोक्त के प्रभावों के बारे में लिखिए।
इसे दूर करने के उपायों का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: भारतीय संविधान-ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
3. भारतीय संविधान की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए। भारत को अर्ध-संघीय देश के रूप में क्यों जाना जाता है? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
विवेचना कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न के सभी पक्षों की तार्किक व्याख्या कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारतीय संविधान का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
संविधान की सभी प्रमुख विशेषताओं के बारे में लिखिए तथा अनुच्छेदों एवं उदाहरणों के साथ संक्षेप में उनकी व्याख्या कीजिए।
भारत में संघवाद की प्रकृति पर प्रकाश डालिए, जो इसे अर्ध-संघीय बनाता है एवं इसके कारणों की व्याख्या कीजिए (जैसा कि के.सी. व्हेयर ने उल्लेख किया है)।
निष्कर्ष:
भारत में एकात्मकता की ओर झुकाव वाली संघीय व्यवस्था के महत्व को संक्षेप में बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारतीय संविधान-ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं, संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
4. क्या आप इस विचार से सहमत हैं कि भारतीय संविधान ‘उधार का एक थैला’ था? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Polity by M. Laxmikanth
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारतीय संविधान की उधार ली गई विशेषताओं का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
विश्व के विभिन्न संविधानों से भारतीय संविधान में उधार ली गई प्रमुख विशेषताओं के बारे में लिखिए।
भारतीय संविधान की कुछ अद्वितीय विशेषताओं के बारे में लिखिए।
समझाइए कि भले ही भारत ने अन्य देशों के संविधान से विशेषताएं उधार ली हो, लेकिन इसे केवल नकल या उधार के रूप में नहीं समझा जा सकता है।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि भारतीय संविधान अनुकूलन का थैला हो सकता है न कि उधार का थैला।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
5. हालांकि विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (EPR) भारत में एक प्रारंभिक चरण में है लेकिन इसके साथ प्रमुख मुद्दा उत्पादकों की ओर से जवाबदेही की कमी एवं अधिकारियों की ओर से प्रवर्तन की कमी है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व (EPR) को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व के उद्देश्यों का उल्लेख कीजिए।
विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व के अपनी प्रारंभिक अवस्था में होने के बारे में लिखिए।
विस्तारित उत्पादक उत्तरदायित्व की कमियों के बारे में लिखिए और इसे प्रभावी बनाने के उपाय सुझाइए।
उपर्युक्त की पुष्टि करने के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियां; प्रौद्योगिकी का स्वदेशीकरण और नई तकनीक विकसित करना।
6. 5जी प्रौद्योगिकी के अनेक लाभों के बावजूद भारत में इसके तेजी से विस्तार में सामर्थ्य कारक एक महत्वपूर्ण चालक होगा। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
5G नेटवर्क एवं इसके आवृत्ति परिसर का विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
5G प्रौद्योगिकी के विभिन्न संभावित लाभों का उल्लेख कीजिए।
वर्तमान 4G के संबंध में सामर्थ्य और कीमत के मुद्दों पर चर्चा कीजिए एवं समझाइए कि यह कैसे इसकी पैठ का निर्धारण करेगा।
5G को प्रारम्भ करने में शामिल अन्य चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: नैतिकता की अवधारणाओं में भारत एवं विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों का योगदान।
7. संज्ञानात्मक असंगति क्या है और इसे कैसे संबोधित किया जा सकता है? (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
उत्तर की संरचना:
परिचय:
संज्ञानात्मक असंगति को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
संज्ञानात्मक असंगति क्यों उत्पन्न होती है? समझाइए एवं इसके संभावित प्रभावों के विभिन्न कारणों का उल्लेख कीजिए।
अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
संज्ञानात्मक असंगति से निपटने एवं अनुकूलन के तरीकों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
संज्ञानात्मक असंगति को प्रबंधित करने के तरीकों पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos