How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
1. प्राचीन एवं मध्यकालीन भारत में मूर्तिकला के विकास पर प्रकाश डालिए। क्या मूर्तिकला पर धर्म का प्रमुख प्रभाव था? परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: New Indian Express
2. हालांकि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 एक ऐतिहासिक कदम था लेकिन दिव्यांग जनों के लिए समावेशिता एवं पहुंच हासिल करने के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना शेष है। जांच कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
सामान्य अध्ययन– II
3. चुनावी बॉन्ड को पारदर्शिता एवं जवाबदेही के एक नवीन युग के अग्रदूत के रूप में प्रस्तुत किया गया था लेकिन वास्तव में चुनावी बॉन्ड ने केवल अस्पष्टता को ही जन्म दिया है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: New Indian Express
4. मत्स्य पालन के मुद्दे भारत-श्रीलंका संबंधों में हमेशा से मौजूद रहे हैं एवं इस क्षेत्र में एक दीर्घकालिक, पारस्परिक रूप से सौहार्दपूर्ण समाधान की आवश्यकता है। जांच कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
सामान्य अध्ययन– III
5. भारत की ‘बैड बैंक’ के रूप में राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (NARCL) की क्षमताओं का परीक्षण कीजिए। (150 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
6. असंतुलित विकास ने शहरों को पर्यावरणीय झटकों के प्रति अधिक संवेदनशील बना दिया है और इसका समाधान शहरों को लचीला बनाने के लिए हमारी स्थानीय सरकारों को सशक्त बनाना है। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
7. व्यापक सामाजिक समर्थन के बिना कानून व्यापक सार्वजनिक कल्याण के लिए अधिनियमित होने पर भी अक्सर विफल हो जाते हैं। क्या बालिकाओं के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए विवाह की आयु में वृद्धि करना पर्याप्त उपाय है? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
सामान्य अध्ययन– II
8. कोविड-19 महामारी ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) की रीढ़ – स्वयं सहायता समूहों की कार्यप्रणाली को बाधित कर दिया है एवं इसे संबोधित करने से स्वयं सहायता समूहों की आय-सृजन गतिविधियों में सहायता मिलेगी। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
9. मतदाता पहचान पत्र-आधार लिंकेज को और अधिक परामर्श की आवश्यकता है क्योंकि यह हाशिए पर स्थित जनसंख्या को बेदखल करने एवं चुनावी परिणामों में पक्षपात की धमकी देता है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express , The Hindu
सामान्य अध्ययन– III
10. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की उपलब्धियां अभूतपूर्व हैं एवं यह इस बात का एक प्रेरक उदाहरण प्रदान करता है कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अपने सर्वोत्तम स्तर पर क्या हासिल कर सकता है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Environment by Shankar
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos