How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से आधुनिक काल तक के कला के रूप, साहित्य और वास्तुकला के मुख्य पहलू शामिल होंगे।
1. पल्लव दक्षिण भारतीय कला एवं वास्तुकला के अग्रदूत थे। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: New Indian Express
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
पल्लवों ने दक्षिण भारतीय वास्तुकला की नींव कैसे रखी? उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।
विषय वस्तु:
मंदिर विकास के चार चरणों पर चर्चा कीजिए।
पल्लवों के अधीन द्रविड़ वास्तुकला के प्रारंभिक चरणों की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए। उदाहरण सहित प्रकाश डालिए।
पल्लवकालीन उदाहरणों सहित मूर्तिकला के विकास पर विचार-विमर्श कीजिए।
निष्कर्ष:
भारतीय कला एवं वास्तुकला में पल्लवों के योगदान की अग्रणी प्रकृति पर टिप्पणी करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: महिलाओं एवं महिला संगठन की भूमिका।
2. महिलाओं के प्रति लैंगिक भेदभाव उद्यमशीलता के स्तर पर भी देखने को मिलता है, जो सशक्तिकरण के उद्देश्य को विफल करता है। जांच कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
महिलाओं द्वारा सामना किए जाने वाले लैंगिक विभेद का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
उद्यमशीलता स्तर पर मौजूद विभिन्न प्रकार के लैंगिक विभेदों की जांच कीजिए।
उपरोक्त को नियंत्रित करने के लिए उपाय सुझाएं।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सांविधिक, नियामक एवं विभिन्न अर्ध-न्यायिक निकाय।
3. ऑनलाइन विवाद समाधान (ODR) एक आशाजनक वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र है एवं कानूनी विवादों के समाधान के लिए नए तरीकों को बढ़ावा देता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Print
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
ऑनलाइन विवाद समाधान (ODR) को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
वैकल्पिक विवाद समाधान के महत्व का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
भारत में ऑनलाइन विवाद समाधान के लाभों एवं संभावनाओं का उल्लेख कीजिए।
भारत में ऑनलाइन विवाद समाधान की सीमाओं को स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि आगे की राह के रूप में एक व्यापक कार्य योजना विकसित करना ही समाधान है।
विषय: विभिन्न सुरक्षा बल एवं एजेंसियां तथा उनका जनादेश।
4. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) एक सुसंगत रणनीतिक विजन के आधार पर सेना के लिए योजना, बजट एवं बल संरचना में मुद्दों को हल करता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) के पद के सृजन के कारणों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
1999 में कारगिल समीक्षा समिति द्वारा सुझाए गए अनुसार वह सरकार का एकल-बिंदु सैन्य सलाहकार होगा।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की भूमिकाओं एवं उत्तरदायित्वों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
भारत को नई पीढ़ी के युद्ध के लिए तैयार करने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
5. जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC) एक जलवायु रणनीति अपनाती है, जो विकास एजेंडा के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन दोनों पर विचार करती है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: InsightsonIndia.com
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
जलवायु परिवर्तन के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPCC) के 8 भागों का उल्लेख कीजिए।
जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए उपरोक्त की सीमाओं का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
6. जलवायु परिवर्तन शमन रणनीति के रूप में भू-अभियांत्रिकी की क्षमता का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Environment by Shankar
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भू-अभियांत्रिकी को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
भू-अभियांत्रिकी के विभिन्न तरीकों को दर्शाने के लिए आप एक आरेख का उपयोग कर सकते हैं।
उपरोक्त रणनीतियाँ कैसे काम करती हैं एवं जलवायु संकट से निपटने के लिए मौजूदा शमन रणनीतियां कैसे लाभदायक सिद्ध होंगी? स्पष्ट कीजिए।
उपरोक्त रणनीतियों के कार्यान्वयन के संबंध में प्रमुख कमियों, बाधाओं एवं चिंताओं का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि मौजूदा रणनीतियों को युद्ध स्तर पर लागू किया जाना चाहिए, लेकिन वैकल्पिक विचारों पर भी विचार किया जाना चाहिए तथा योजना निर्माण एवं जलवायु आपातकाल के मामले में अध्ययन किया जाना चाहिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: केस स्टडी।
7. विगत कई वर्षों से देश भर से कुछ नियमितताओं के साथ मॉब लिंचिंग की घटनाएं सामने आती रही हैं।
पिछले माह असम में एक 23 वर्षीय छात्र नेता की भीड़ ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। अक्टूबर में एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, उसके अंगों को काट दिया गया और तीन कृषि कानूनों के विरुद्ध किसानों के विरोध स्थल, सिंघू सीमा पर मरने के लिए छोड़ दिया गया।
अगस्त में, इंदौर में एक चूड़ी विक्रेता को कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाने के लिए भीड़ ने पीटा था। वह व्यक्ति बच गया एवं उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस वर्ष मई में, गुरुग्राम के एक 25 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर उस समय पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी, जब वह दवा खरीदने के लिए निकला था।
पुलिस एवं सार्वजनिक व्यवस्था भारत के संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्य के विषय हैं और राज्य सरकारें अपराध की रोकथाम, पता लगाने, पंजीकरण एवं जांच के लिए तथा अपनी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के माध्यम से अपराधियों पर मुकदमा चलाने के लिए उत्तरदायी हैं। (250 शब्द)
-
- भारत में मॉब लिंचिंग की बढ़ती घटनाओं के क्या कारण हैं? क्या यह हमारे समाज के नैतिक पतन को प्रदर्शित करता है?
- क्या मॉब लिंचिंग के लिए पृथक कानून की आवश्यकता है?
प्रश्न का स्तर: मध्यम
उत्तर की संरचना:
परिचय:
आप भारत में मॉब लिंचिंग की हिंसा के मुद्दे की गंभीरता एवं उसके प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरुआत कर सकते हैं।
विषय वस्तु:
हाल की घटनाओं के आलोक में मॉब लिंचिंग के बढ़ने के कारणों का विश्लेषण कीजिए।
यदि यह हमारे समाज के नैतिक पतन का प्रतीक है, तो इसके पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
मॉब लिंचिंग के लिए एक पृथक कानून की आवश्यकता के पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
भारत में मॉब लिंचिंग को रोकने के लिए उपायों का सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos









