How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।
1. हिमालय पर्वतमाला के विभिन्न उपखण्डों एवं उनके महत्व की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
हिमालय पर्वतमाला के बारे में संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
इसके प्रमुख उपखंड, उनकी महत्वपूर्ण विशेषताओं एवं उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
हिमालय के समग्र महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विश्व भर के मुख्य प्राकृतिक संसाधनों का वितरण (दक्षिण एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप को शामिल करते हुए)।
2. विश्व के पर्वतीय क्षेत्रों में उचित पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन वैश्विक परिवर्तनों को संबोधित करने एवं पारिस्थितिकी तंत्र तथा मानव कल्याण को बढ़ावा देने के लिए प्रकृति एवं समुदायों की मांगों को पूरा करेगा। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
यह समझाते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए कि पर्वत पृथ्वी की सतह के 24% भाग पर विस्तृत हैं। वे विश्व की 12% आबादी के घर हैं और अन्य 14% आबादी उनके निकट निवास करती है।
विषय वस्तु:
पर्वतीय पारितंत्र द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रमुख सेवाओं का उल्लेख कीजिए।
पर्वतीय पारिस्थितिकी प्रणालियों के समक्ष उत्पन्न खतरों का उल्लेख कीजिए।
इनके प्रबंधन के लिए आवश्यक कदमों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: लोकतंत्र में सिविल सेवाओं की भूमिका।
3. सिविल सेवाओं के संबंध में, प्रसाद का सिद्धांत (Doctrine of pleasure) क्या है? क्या हाल ही में कई विभागों के प्रमुखों के कार्यकाल में वृद्धि करने वाले संशोधन इस सिद्धांत को और प्रोत्साहित करते हैं? समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रसाद के सिद्धांत (Doctrine of pleasure) को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
केंद्र सरकार को सीबीआई एवं प्रवर्तन निदेशालय के निदेशकों के कार्यकाल को दो वर्ष से बढ़ाकर पांच वर्ष करने की अनुमति देने वाले अध्यादेश पर प्रकाश डालिए। सार्वजनिक हित में एवं वर्षों तक वृद्धि की गुंजाइश का उल्लेख कीजिए।
यह प्रसाद के सिद्धांत (Doctrine of pleasure) को प्रोत्साहित कैसे करता है? चर्चा कीजिए।
यह विनीत नारायण बनाम भारत संघ मामले का उल्लंघन कैसे है? उल्लेख कीजिए।
यह संशोधन सिद्धांत को कैसे कमजोर बना सकता है? समझाइए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।
4. भारत-तुर्की संबंधों में हाल की प्रगति के बावजूद, विशेष रूप से अखिल-तुर्कवाद के मद्देनजर अनेक मुद्दों पर दोनों देशों के बीच रणनीतिक अभिसरण की कमी अभी भी बनी हुई है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
अखिल-तुर्कवाद के उदय का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत-तुर्की संबंधों के ऐतिहासिक संदर्भ पर प्रकाश डालिए।
हाल के परिवर्तनों, विशेष रूप से अखिल-तुर्कवाद के उदय के बारे में लिखिए।
यूरेशियाई परिधि पर विचार करते हुए भारतीय कूटनीति को अंकारा से कैसे संपर्क करना चाहिए? विस्तार से समझाइए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: समावेशी विकास तथा इससे उत्पन्न विषय।
5. क्रिप्टोकरेंसी के लाभों एवं इस ओर हाल के झुकाव को देखते हुए, भारत को ‘डिजिटल रुपये’ की ओर तेजी से कदम बढ़ाना चाहिए। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
‘डिजिटल रुपया’ या केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) की उभरती हुई अवधारणा की व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
विभिन्न क्षमताओं में विभिन्न सरकारों के माध्यम से डिजिटल मुद्राओं के कार्यान्वयन का सन्दर्भ प्रस्तुत कीजिए। इसके अतिरिक्त, विकेंद्रीकृत क्रिप्टो मुद्रा के हालिया मुद्दे पर प्रकाश डालिए।
डिजिटल रुपये से भारत को मिलने वाले संभावित लाभों के बारे में लिखिए।
केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) के संबंध में संभावित चुनौतियों के बारे में लिखिए।
निष्कर्ष:
भारत को केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) की ओर कैसे बढ़ना चाहिए? आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।
6. पांचवी पीढ़ी के युद्ध से आप क्या समझते हैं? विरोधी राष्ट्रों द्वारा युद्ध के इस रूप से निपटने के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: New Indian Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
5वीं पीढ़ी के युद्ध को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
5वीं पीढ़ी के युद्ध की विशेषताओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
यह पारंपरिक युद्ध से भिन्न कैसे है? समझाइए।
5वीं पीढ़ी के युद्ध में भारत की कमजोरियों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।
7. चाहे मूल्य पवित्र हों, उनका आंतरिक श्रेय हो अथवा साध्य के साधन हों लेकिन मूल्य व्यक्तियों, संस्कृतियों तथा समय के सापेक्ष भिन्न-भिन्न होते हैं। चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि के लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण: डी.के. बालाजी।
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
मूल्यों एवं नैतिक सापेक्षवाद से उनके संबंधों को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
मूल्यों के विभिन्न स्रोतों के बारे में लिखिए एवं समझाइए कि वे एक व्यक्ति के जीवन में कैसे विकसित होते हैं।
मूल्य व्यक्तियों, संस्कृतियों तथा समय के सापेक्ष भिन्न-भिन्न क्यों होते हैं? समझाइए।
अपने उत्तर के स्पष्टीकरण के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
समझाइए कि कुछ मूल्य सार्वभौमिक भी हो सकते हैं एवं इस सन्दर्भ में उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos