[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 27 अक्टूबर 2021

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।

1. संघनन के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं? बादलों के निर्माण की क्रियाविधि को विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

ग्रह पर देखे जाने वाले संघनन के विभिन्न प्रकारों के बारे में लिखते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

समझाइए कि बादल निर्माण में तापमान, दाब, संघनन नाभिक एवं आरएच की अहम भूमिका होती है।

दृष्टांतों का उपयोग करते हुए बादल निर्माण में इन तत्वों की भूमिका की व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

उपरोक्त को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।

 2. किसी क्षेत्र में वर्षा को प्रभावित करने वाले कारक कौन-कौन से हैं? भारत में वर्षा के पैटर्न पर वायु प्रदूषण के प्रभावों की जांच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

किसी क्षेत्र में वर्षा को प्रभावित करने वाले कारकों को प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

पृथ्वी की सतह पर वर्षा के वितरण को नियंत्रित करने वाले कारकों पर प्रकाश डालिए।

वर्षा के पैटर्न में परिवर्तन की व्याख्या कीजिए।

निष्कर्ष:

उपरोक्त को कम करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।

3. व्यक्तियों को केवल उनके यौन अभिविन्यास के कारण विवाह से उत्पन्न होने वाले वैवाहिक एवं अन्य अधिकारों से वंचित करना अन्यायपूर्ण एवं असंवैधानिक है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: firstpost.com

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में धारा 377 के अनुसार समलैंगिक विवाह पर प्रतिबंध लगाना एवं फिर समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए सम्बंधित धारा को रद्द करने का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इस मुद्दे पर प्रकाश डालिए कि यद्यपि भारत ने LGBTQIA+ समुदाय की दिशा में एक समावेशी कदम उठाया है लेकिन यह समझना आवश्यक है कि समलैंगिक विवाह को वास्तविक रूप देने के साथ अभी भी अनेक मुद्दे जुड़े हुए हैं।

हिंदू विवाह अधिनियम एवं विशेष विवाह अधिनियम के तहत समलैंगिक विवाह को मान्यता देने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

यौन अल्पसंख्यकों के बुनियादी मानवाधिकारों की रक्षा करने एवं उन्हें कानूनी रूप से सशक्त बनाने के लिए एक सुनियोजित क़ानून की आवश्यकता पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।

4. पिछले एक दशक में भारत के पड़ोस को प्रभावित करने वाली घटनाओं ने भारत को अपने पड़ोस में होने वाले परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करने के लिए नीति विकल्प तैयार करने के लिए प्रेरित किया है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: New Indian Express

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत एवं उसके पड़ोस तथा उसकी पड़ोसी प्रथम नीति के बारे में संक्षेप में बताते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

अपने पड़ोसियों के संबंध में भारत की विभिन्न गतिशीलताओं का उल्लेख कीजिए।

प्रत्येक पड़ोसी के साथ एक रणनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर विचार-विमर्श कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि भारत को अपने प्रत्येक पड़ोसी के संबंध में क्षेत्रीय संवेदनशीलता की गहरी समझ के साथ अपनी ताकत का उपयोग करना चाहिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: आपदा और आपदा प्रबंधन।

5. भारत को पुराने बांधों के संबंध में चिंताओं को ध्यान में रखना चाहिए एवं संरचनाओं तथा नीचे के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय पर सुरक्षा समीक्षा करनी चाहिए। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में बांध निर्माण के कुछ पुराने अभियांत्रिक चमत्कारों के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए। 

विषय वस्तु:

बांध अनुरक्षण परियोजनाओं की चिंताओं पर प्रकाश डालिए।

बांधों की संरचनात्मक अखंडता एवं सभी डेल्टा राज्यों की जल की आवश्यकताओं को बनाए रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए तथा एक सहयोगी दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि जल संसाधन एवं उसके बांधों के संबंध में तालमेल हासिल करने के लिए परस्पर विरोधी राज्यों के बीच आम सहमति बनाई जाए।

 

विषय: आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वाले शासन विरोधी तत्त्वों की भूमिका।

6. भारत पर जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों का विश्लेषण कीजिए। क्या अब तक उठाए गए कदम जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए पर्याप्त हैं? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 सन्दर्भ: New Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में बढ़ती चरम मौसमी घटनाओं का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भारतीय क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं पर जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।

मानव स्वास्थ्य, सामाजिक मुद्दों, जलवायु संबंधी खतरों आदि पर इसके प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने एवं उसके अनुकूल होने की दिशा में भारत द्वारा की गई प्रमुख कार्रवाइयों पर चर्चा कीजिए। उनके प्रभावों का मूल्यांकन कीजिए।

 निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि यदि भारत को जलवायु परिवर्तन से सफलतापूर्वक निपटना है – शमन और अनुकूलन दोनों के मामले में – तो उसे कई जटिल, परस्पर जुड़ी चुनौतियों- स्थानीय और साथ ही वैश्विक को संबोधित करने की आवश्यकता होगी।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।

7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)

 “शिक्षा एक बाल्टी में जल भरने के समान नहीं है बल्कि एक आग की रोशनी के समान है”- विलियम बटलर येट्स

 प्रश्न का स्तर: सरल

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

उद्धरण के शाब्दिक अर्थ की व्याख्या कीजिए एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

समझाइए की कैसे शिक्षा केवल बाल्टी में जल भरने के समान नहीं है।

अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos