HINDI INSIGHTS STATIC QUIZ 2020-2021
Quiz-summary
0 of 5 questions completed
Questions:
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
Information
Welcome to Insights IAS Static Quiz in HINDI. We have already outlined details of this New Initiative HERE.
You have already completed the quiz before. Hence you can not start it again.
Quiz is loading...
You must sign in or sign up to start the quiz.
You have to finish following quiz, to start this quiz:
Results
0 of 5 questions answered correctly
Your time:
Time has elapsed
You have reached 0 of 0 points, (0)
Categories
- Not categorized 0%
- 1
- 2
- 3
- 4
- 5
- Answered
- Review
-
Question 1 of 5
1. Question
पोलर फ्लीइंग फाॅर्स (pole fleeing force) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- पोलर फ्लीइंग फाॅर्स पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न होता है।
- यह ध्रुवों पर उभार के लिए उत्तरदायी है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
Correct
उत्तर: a)
पोलर फ्लीइंग फाॅर्स एक भूभौतिकीय अवधारणा है जिसे 1915 में अल्फ्रेड वेगेनर ने महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत को समझाने के लिए किया था।
उन्होंने सुझाव दिया कि एक भिन्न गुरुत्वाकर्षण बल (केन्द्रापसारक बल का क्षैतिज घटक) और पृथ्वी के चपटे होने के कारन महाद्वीपीय खंड भूमध्य रेखा की ओर धीरे-धीरे प्रवाहित हुए।
यह बल पृथ्वी के घूर्णन के कारण उत्पन्न होता है।
इस परिकल्पना का विकास 1920 में किया गया था, लेकिन इस बल को प्लेट टेक्टोनिक्स के कारण अब कमजोर माना जाता है। वेगेनर द्वारा परिकल्पित पृथ्वी की क्रस्ट की उप-परतों की कठोरता अधिक है।
Incorrect

Question 2 of 5
2. Question
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- महासागरीय क्रस्ट महाद्वीपीय क्रस्ट की तुलना में सघन होती है।
- महासागरीय क्रस्ट महाद्वीपीय क्रस्ट की तुलना में मोटा होती है।
- महासागरीय क्रस्ट और महाद्वीपीय क्रस्ट दोनों की रासायनिक संरचना समान होती है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
Correct
उत्तर: a)
महासागरीय क्रस्ट मेंटल सामग्री से से निकलने वाले पदार्थों से निर्मित होती है और ज्यादातर मामलों में, इसे समुद्री जल द्वारा रासायनिक रूप से परिवर्तित कर दिया जाता है।
महासागरीय क्रस्ट लगभग 6 किमी और महाद्वीपीय क्रस्ट लगभग 10 किमी मोटी होती है। यह कई परतों से निर्मित होती है, जिसमें ऊपरी अवसाद शामिल नहीं होते है।
सबसे ऊपरी परत (लगभग 500 मीटर (1,650 फीट) मोटी) बेसाल्ट (प्लाजियोक्लेज़ [फेल्डस्पार] और पाइरोक्सिन) से निर्मित होती हैं।
महासागरीय क्रस्ट महाद्वीपीय क्रस्ट से भिन्न (मोटाई, सघनता और विभिन्न रासायनिक संरचना के सन्दर्भ में) होती है।

Question 3 of 5
3. Question
प्लेट विवर्तनिकी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- प्लेट टेक्टोनिक्स सिद्धांत महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत के विपरीत है।
- इस सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी की बाहरी परत कई प्लेटों में विभाजित हैं जो मेंटल पर तैर रही हैं।
- प्लेट विवर्तनिकी प्रेरक बल मेंटल में प्रवाहित संवहनीय तरंगें हैं।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
Correct
उत्तर: c)
प्लेट टेक्टोनिक्स महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत का आधुनिक संस्करण है, जिसे एक सिद्धांत के रूप में पहली बार 1912 में वैज्ञानिक अल्फ्रेड वेगेनर द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
वेगेनर के पास इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं था कि महाद्वीप किस प्रकार प्रवाहित हो रहें हैं, लेकिन शोधकर्ताओं ने अब इसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया है।
इस प्रकार प्लेट टेक्टोनिक्स को भूविज्ञान का एकीकृत सिद्धांत कहा जाता है।
प्लेट टेक्टोनिक्स के पीछे प्रेरक बल मेंटल में प्रवाहित संवहनीय तरंगें हैं। पृथ्वी की कोर के पास गर्म पदार्थ ऊपर की ओर प्रवाहित होते हैं और अपेक्षाकृत ठंडे मेंटल के पदार्थ नीचे की ओर क्षेपित होते हैं।

Question 4 of 5
4. Question
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
- मध्य-महासागरीय कटकीय क्षेत्रों में गहरे भूकंप की घटनाएं घटित होती हैं।
- महासागरीय क्रस्ट चट्टानें महाद्वीपीय चट्टानों की तुलना में बहुत युवा हैं।
- मध्य-महासागरीय कटक के शिखर के दोनों ओर समान दूरी पर स्थित चट्टानें निर्माण की अवधि, रासायनिक संरचना और चुंबकीय गुणों के संदर्भ में उल्लेखनीय समानताएं दर्शाती हैं।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
Correct
उत्तर: b)
समुद्र तल के मानचित्रण और महासागरीय क्षेत्रों से चट्टानों के पुराचुंबकीय अध्ययनों से निम्नलिखित तथ्यों का पता चला:
(i) यह महसूस किया गया कि सभी मध्य महासागरीय कटक के साथ, ज्वालामुखी विस्फोट एक समय घटना है और वे इस क्षेत्र में सतह पर भारी मात्रा में लावा का विस्तार करती हैं।
(ii) मध्य-महासागरीय कटक के शिखर के दोनों ओर समान दूरी पर स्थित चट्टानें गठन की अवधि, रासायनिक संरचना और चुंबकीय गुणों के संदर्भ में उल्लेखनीय समानताएं दर्शाती हैं। मध्य-महासागरीय कटक के निकट की चट्टानें सामान्य ध्रुवता वाली होती हैं और सबसे युवा होती हैं। कटक से दूर जाने पर चट्टानों की आयु बढ़ती जाती है।
(iii) महासागरीय क्रस्ट चट्टानें महाद्वीपीय चट्टानों की तुलना में बहुत युवा हैं। महासागरीय क्रस्ट में चट्टानों की आयु 200 मिलियन वर्ष से अधिक पुरानी नहीं है, वहीँ कुछ महाद्वीपीय शैल संरचनाएं 3,200 मिलियन पुरानी हैं।
(iv) समुद्र तल पर अवसादों की परत अप्रत्याशित रूप से बहुत पतली होती है।
(v) गहरी खाइयों में गहरे भूकंप की घटनाएं होती हैं जबकि मध्य-महासागरीय कटक क्षेत्रों में, भूकंप के केंद्रों में उथली गहराई होती है। इसका अर्थ है कि लावा निकट ही उपस्थित होता है।

Question 5 of 5
5. Question
पृथ्वी के भीतर से निकलने वाली ऊर्जा बहिर्जात भूगर्भिक प्रक्रियाओं के पीछे मुख्य बल है। यह ऊर्जा उत्पन्न होती है:
- पृथ्वी के अंदर रेडियोधर्मिता
- ज्वारीय घर्षण
- पृथ्वी की उत्पत्ति से ही विद्यमान प्रारंभिक ऊष्मा
सही उत्तर कूट चुनिए:
Correct
उत्तर: d)
पृथ्वी के भीतर से निकलने वाली ऊर्जा बहिर्जात भूगर्भिक प्रक्रियाओं के पीछे मुख्य बल है। यह ऊर्जा ज्यादातर रेडियोधर्मिता, घूर्णन और ज्वारीय घर्षण और पृथ्वी की उत्पत्ति से ही मौजूद प्रारंभिक ऊष्मा से उत्पन्न होती है।

Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos