[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 22 अक्टूबर 2021

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ।

1. भूकम्प उत्पन्न करने वाले कारकों की विवेचना कीजिए। विश्व के कुछ भागों में भूकंप दूसरे भागों की तुलना में अधिक सामान्य क्यों होते हैं? (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

निर्देशक शब्द:

 विवेचना कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न के सभी पक्षों की तार्किक व्याख्या कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भूकंप को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

भूकंप के लिए उत्तरदायी विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवजनित कारणों के बारे में लिखिए।

कुछ क्षेत्र अन्य क्षेत्रों की तुलना में भूकंप के प्रति अधिक संवेदनशील क्यों हैं? संक्षेप में समझाइए। 

इनके कारणों पर एक लेख लिखिए।

निष्कर्ष:

भूकंप से निपटने के लिए तैयारियों के महत्व के बारे में लिखते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ।

2. सुनामी क्या है? सुनामी लहर एवं ज्वार की लहर के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Insights on India

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सुनामी को परिभाषित कीजिए एवं सुनामी के कुछ उदाहरणों का संक्षेप में उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

एक सरल दृष्टांत आरेख प्रस्तुत कीजिए एवं सुनामी की घटनाओं की व्याख्या कीजिए।

लहर का निर्माण कैसे होता है, वे कैसे विस्तारित होती है एवं अंत में इसके कारण होने वाले विनाश पर चर्चा कीजिए।

लहर की गति, तरंग अवधि, तरंग दैर्ध्य, उत्पत्ति आदि आधारों पर सुनामी लहर एवं ज्वार की लहर के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

सुनामी के पूर्व चेतावनी तंत्र में भारतीय तैयारियों पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।

3. हालाँकि भारत 100 करोड़ वैक्सीन खुराक के महान मील के पत्थर तक पहुंच गया है लेकिन हमें अभी भी अपनी सम्पूर्ण जनसंख्या को शामिल करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: Indian Express , The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

यह समझाते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए कि भारत ने औसतन 59.29 लाख दैनिक खुराक का मील का पत्थर हासिल कर लिया है, जो सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक सराहनीय कदम है।

 विषय वस्तु:

हमारी अधिकांश जनसंख्या की दूसरी खुराक को कवर करने की आवश्यकता का उल्लेख कीजिए और अन्य आयु वर्ग की जनसंख्या जैसे कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी कवर करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए। साथ ही, वर्तमान टीकाकरण अभियान की गति को बनाए रखने की आवश्यकता का भी उल्लेख कीजिए।

टीकाकरण अभियान को गति देने में राज्यों की भूमिका पर प्रकाश डालिए और स्थानीय टीकाकरण पूरी तरह से कवर हो जाने के बाद घरेलू कंपनियों द्वारा टीकों के निर्यात में वृद्धि की संभावना पर भी चर्चा कीजिए।

 निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि पूरी तरह से टीकाकृत जनसंख्या की उच्च रोकथाम मृत्यु दर के अनुसंधान आंकड़ों को देखते हुए, भारत को अपने टीकाकरण लक्ष्यों के सकारात्मक प्रक्षेपवक्र को जारी रखना चाहिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

4. वर्तमान वैश्विक वित्तीय गतिशीलता में क्रिप्टो परिसंपत्तियों के महत्व एवं भारतीय बाजारों में इसके नियमन की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Live Mint

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वित्त को अधिक समावेशी और विकेंद्रीकृत बनाने वाले क्रिप्टोकरेंसी परिसंपत्तियों के कुछ लाभों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्रमुख वित्तीय संस्थानों एवं निवेशकों की अपनी संपत्ति के भाग के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को जोड़ने की प्रवृत्ति पर प्रकाश डालिए एवं साथ ही ब्लॉकचेन तकनीक से जुड़ी उच्च जवाबदेही तंत्र एवं बैंकिंग, वित्त तथा बीमा क्षेत्रों में इसकी प्रयोज्यता, मापनीयता एवं सुरक्षा पर चर्चा कीजिए।

एक मजबूत एवं स्मार्ट नियामक तंत्र की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि क्रिप्टो संपत्ति एवं ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के लाभों को केवल एक मजबूत नियामक व्यवस्था के साथ ही रचनात्मक रूप से प्राप्त किया जा सकता है।

 

विषय: उदारीकरण का अर्थव्यवस्था पर प्रभाव, औद्योगिक नीति में परिवर्तन तथा औद्योगिक विकास पर इनका प्रभाव।

5. सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों (PSU) के विनिवेश एवं रणनीतिक बिक्री के पीछे तर्क एवं इसके संभावित व्यापक आर्थिक प्रभावों का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

 सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

हाल ही में सरकार द्वारा टाटा समूह को एयर इंडिया की बिक्री का उल्लेख करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

 विषय वस्तु:

विनिवेश/रणनीतिक बिक्री के पीछे की मंशा का उल्लेख कीजिए।

सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के खराब प्रदर्शन के कारणों पर भी प्रकाश डालिए।

समष्टि अर्थव्यवस्था के प्रभावों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि विनिवेश/रणनीतिक बिक्री अत्यधिक सावधानीपूर्वक की जानी चाहिए और केवल वहीं की जानी चाहिए, जहां यह पूरी तरह से विवेकपूर्ण हो अन्यथा इससे सरकार की संपत्ति और राजस्व का नुकसान हो सकता है।

 

विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।

6. आनुवंशिक संशोधन एवं जीन संपादन की तुलना कीजिए। फसलों में आनुवंशिक संशोधन से सम्बंधित संभावित लाभों एवं जोखिमों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

 सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 तुलना कीजिए दोनों प्रकारों का एक विस्तृत तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कीजिए, उनकी समान और असमान दोनों प्रकार की विशेषताओं को दर्शाइए। अभ्यर्थी को चाहिए कि वह दोनों का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत करे।

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आनुवंशिक संशोधन (GM) एवं जीन संपादन को परिभाषित करते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए एवं दोनों के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।

 विषय वस्तु:  

कुछ उदाहरणों के साथ इनके विभिन्न लाभों के बारे में उल्लेख कीजिए।

प्रत्याशित खतरों पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि वर्तमान खाद्य सुरक्षा आवश्यकताओं के संदर्भ में, सुरक्षित जीएम फसलों को प्रारम्भ करने के लिए और अधिक शोध एवं विनियमों को लाया जाना चाहिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: केस स्टडी।

7. महामारी की शुरुआत के बाद से, कई राज्यों ने उन बच्चों की सहायता करने के लिए विभिन्न प्रकार की सहायता की घोषणा की है, जिन्होंने कोविड -19 के दौरान अपने माता-पिता को खो दिया है। इन उपायों में मासिक सहायता, सावधि जमा, शैक्षिक शुल्क सहायता एवं कुछ राज्यों में परामर्श सहायता शामिल है। 10 लाख रुपये की सावधि जमा के अलावा, केंद्र सरकार की पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना उन नाबालिगों को भी सहायता प्रदान करती है, जिन्होंने महामारी के दौरान माता-पिता (या एक जीवित माता-पिता), या कानूनी अभिभावक दोनों को खो दिया है। उन्हें 18 वर्ष की उम्र के बाद मासिक वृत्तिका एवं निःशुल्क शिक्षा तथा स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा।

 लेकिन इन उपायों की बारीकियों का अर्थ है कि बड़ी संख्या में जिन बच्चों को सहायता की आवश्यकता है, उन्हें यह प्राप्त नहीं हो सकता है, या कम से कम तब नहीं जब उन्हें इसकी आवश्यकता है। कुछ राज्यों में, बच्चे केवल तभी पात्र होते हैं जब मृत्यु विशिष्ट अवधि के भीतर हुई हो – उदाहरण के लिए, 1 मार्च 2020 से 1 जून 2021 तक एक संदर्भ समयावधि। इन राज्यों के अधिकांश उपाय अनाथों पर केंद्रित हैं। यह उन 92,000 से अधिक बच्चों को शामिल नहीं करते हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता में से किसी एक को खो दिया है। जहां सहायता उपलब्ध है, वहां भी बच्चे इस बात से निराश हैं कि उन्हें इसे प्राप्त करने के लिए कितना इंतजार करना होगा।

 उपरोक्त परिदृश्य में, आपको एक जिला मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जाता है एवं एक लड़के की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता के लिए आपसे संपर्क किया जाता है। लड़के ने कोविड -19 के दौरान अपने पिता को खो दिया, जो परिवार में एकमात्र कमाने वाला था।

उसकी माँ एक लकवाग्रस्त महिला है और पूरी तरह से बिस्तर पर पड़ी है। बिना किसी पारिवारिक संपत्ति या रिश्तेदारों की सहायता के इकलौता बच्चा होने के कारण, वह स्कूल छोड़ने और पास के एक होटल में कम वेतन एवं भोजन के लिए वेटर के रूप में काम करने के लिए मजबूर है।

 उनकी सहायता करने की मंशा से, जब आप अधिक विवरण की मांग करते हैं, तो यह आपके ध्यान में लाया जाता है कि उनके पिता का निधन 10 जून, 2021 को हुआ था, जो अनाथों के लिए क्षतिपूर्ति एवं सहायता के लिए सरकार द्वारा अधिसूचित कट-ऑफ तिथि के काफी बाद है। इसके अलावा, आपके राज्य में क्षतिपूर्ति केवल उन बच्चों को प्रदान की जा रही है, जिन्होंने कोविड-19 के दौरान अपने माता-पिता दोनों को खो दिया है।

 आप क्या कदम उठाएंगे? (250 शब्द))

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मामले के तथ्यों एवं हितधारकों के साथ शामिल प्रमुख नैतिक मुद्दों का संक्षेप में उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

आपके समक्ष उपलब्ध विभिन्न विकल्पों का उल्लेख कीजिए एवं उनके पक्ष-विपक्ष का मूल्यांकन कीजिए।

इस मुद्दे को हल करने वाले नैतिक रूप से उचित सबसे अच्छे विकल्प का चयन कीजिए।

संभावित समाधान से उत्पन्न होने वाले किसी भी विपक्ष के लिए समाधान प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

सिविल सेवकों में विशेष रूप से उपरोक्त मामले के आलोक में करुणा के महत्व पर बल देते हुए निकालिए निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos