How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।
1. नदी सम्बन्धी प्रक्रियाएं भू-दृश्य का निर्माण करती हैं, भू-आकृतियों को नष्ट करती हैं, निक्षेपों का अपवाहन करती हैं और नवीन भू-आकृतियों के निर्माण के लिए इसे निक्षेपित करती हैं। मानव सभ्यता एवं पारिस्थितिक तंत्र समान रूप से नदी प्रणालियों पर निर्भर हैं। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
महत्वपूर्ण भू-आकृतिक अभिकारकों के रूप में नदी की भू-आकृतियों के बारे में संक्षेप में बताते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
जल क्रिया के कारण होने वाले अपरदन एवं निक्षेपण दोनों प्रकार की भू-आकृतियों की व्याख्या कीजिए।
उपयुक्त आरेखों का प्रयोग कीजिए एवं विभिन्न भू-आकृतियों की व्याख्या कीजिए।
नदी की भू-आकृतियों ने सभ्यताओं, आर्थिक लाभों, पारिस्थितिक तंत्र सेवाओं को कायम कैसे रखा है? स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
वर्तमान समय में ऐसी भू-आकृतियों का महत्व स्पष्ट करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विश्व के भौतिक भूगोल की मुख्य विशेषताएँ।
2. ज्वालामुखीय भू-आकृतियाँ भूगर्भीय प्रक्रियाओं द्वारा नियंत्रित होती हैं, जो उनका निर्माण करती हैं और निर्माण के पश्चात् उन पर कार्य करती हैं। विभिन्न प्रकार की ज्वालामुखीय भू-आकृतियों की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Insights on India
निर्देशक शब्द:
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
पृथ्वी की भू-आकृतियों पर ज्वालामुखीय गतिविधियों के गहन प्रभाव का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
ज्वालामुखियों से सम्बंधित विभिन्न आंतरिक आग्नेय भू-आकृतियों की व्याख्या कीजिए।
ज्वालामुखियों से सम्बंधित विभिन्न बाह्य भू-आकृतियों की व्याख्या कीजिए।
अपने उत्तर को बेहतर दर्शाने के लिए आरेख प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
इन भूआकृतियों का महत्व बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।
3. सरकार द्वारा सभी अनावश्यक कागजी कार्रवाई को समाप्त करने एवं मौजूदा नौकरशाही प्रक्रियाओं पर पुनर्विचार करने के लिए महा सफ़ाई अभियान की हालिया घोषणा लंबे समय से लंबित है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
शिकायत निवारण तथा प्रभावी एवं कुशल प्रशासन सहित सुशासन के प्रमुख कारकों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उल्लेख कीजिए कि लालफीताशाही नौकरशाही के प्रमुख मुद्दों में से एक है, जिससे नागरिक असंतोष एवं कभी-कभी नागरिकों का उत्पीड़न भी होता है।
अप्रचलित प्रक्रियाओं एवं अनुचित विलम्ब को कम करने तथा सरकारी अधिकारियों पर जिम्मेदारी सौंपने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि इस कदम की बहुत आवश्यकता है और नागरिकों की संतुष्टि को बढ़ावा देने के लिए इसकी बारीकी से निगरानी की जानी चाहिए।
विषय: द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से संबंधित और/अथवा भारत के हितों को प्रभावित करने वाले करार।
4. वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य में नए चतुर्पक्षीय आर्थिक मंच के महत्व पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
अब्राहम समझौते के बारे में चर्चा करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए, जिसके कारण नवीन चतुर्पक्षीय आर्थिक मंच का गठन हुआ है।
विषय वस्तु:
मंच के परिणाम के रूप में उत्पन्न विभिन्न पहलुओं पर लेख लिखिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि हस्ताक्षरकर्ता पक्षों के बीच लंबे समय से लंबित वार्ता को फिर से शुरू करने एवं देशों के प्रयासों में तालमेल बिठाने के लिए यह समझौता अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: निवेश मॉडल।
5. भारत को विश्व की फार्मेसी क्यों कहा जाता है? फार्मा क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) की क्षमता का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए, ताकि भारत सिर्फ जेनेरिक दवाओं के निर्माण से आगे बढ़ सके। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में दवा उत्पादों/क्षेत्र के विकास से संबंधित आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत को विश्व की फार्मेसी के रूप में क्यों जाना जाता है, इसके कारणों के बारे में लिखिए।
फार्मा क्षेत्र में पीपीपी मॉडल को साकार बनाने के मामले में भारत की बढ़त का उल्लेख कीजिए।
विश्व स्तरीय अनुसंधान एवं विकास सुविधाओं तथा योग्य जनशक्ति के साथ टीकों के सबसे बड़े निर्यातकों के रूप में भारत के उद्भव पर चर्चा कीजिए, जो तकनीकी विकास का उपयोग करके केवल वैश्विक जेनेरिक दवा उत्पादक के रूप में टैग किए जाने से संक्रमणकालीन बदलाव है।
उपरोक्त की सीमाओं एवं बाधाओं का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि पीपीपी उद्यम सरकारी एवं निजी दोनों पक्षों के सर्वश्रेष्ठ योगदान को सामने लाते हैं और वैश्विक परिदृश्य में भारत के लिए प्रमुखता हासिल करने का एक बड़ा अवसर प्रस्तुत करते हैं।
विषय: संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।
6. कमजोर संघीय ढांचे, समाज में सामाजिक एवं वित्तीय विभाजन तथा व्यापक सोशल मीडिया के उद्भव से भारत की आंतरिक सुरक्षा पर उत्पन्न खतरों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
संघीय गतिशीलता, सोशल मीडिया, समाज की वित्तीय एवं सामाजिक असमानता के कारकों पर विचार करते हुए एवं व्यापक आंतरिक सुरक्षा नीति की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्तर की शुरूआत कीजिए।
विषय वस्तु:
उदाहरणों के साथ विभिन्न खतरों की व्याख्या कीजिए।
इन समस्याओं से निपटने के लिए इस संबंध में आवश्यक कदमों का सुझाव दीजिए।
अपने उत्तर की पुष्टि के लिए रिपोर्टों की विभिन्न सिफारिशों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि आंतरिक सुरक्षा नीति को राष्ट्र की सुरक्षा को बाधित करने वाले विभिन्न कारकों की संवेदनशील भूमिका की गहरी समझ के साथ एक व्यापक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।
7. निम्नलिखित उद्धरण से आपका क्या तात्पर्य है? (150 शब्द)
“सच्ची सफलता का, सच्ची खुशी का महान रहस्य यह है: वह पुरुष या महिला जो बदले में कुछ नहीं मांगता/मांगती है, पूर्ण रूप से निःस्वार्थ व्यक्ति सबसे सफल होता है।” – स्वामी विवेकानंद।
प्रश्न का स्तर: सरल
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
उद्धरण का शाब्दिक अर्थ समझाइए एवं निस्वार्थता के सन्दर्भ में इसके मूल अर्थ पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
निःस्वार्थ होने से सच्ची खुशी एवं सफलता कैसे मिल सकती है? समझाइए।
अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
वर्तमान समय में उद्धरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos