How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
1. 1960 के दशक में, अफ्रीकी अनुभव स्वतंत्रता के लिए, उपनिवेशवाद से मुक्ति के लिए एवं नस्लीय पूर्वाग्रह के विरुद्ध एक संघर्ष था। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
2. जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को ध्यान में रखे बिना, आज के शहरी विकास लाभ को कल मिटा दिया जा सकता है। जांच कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
3. 1947 में विभाजन की स्वीकृति, एक संप्रभु मुस्लिम राज्य के लीग के अड़ियल समर्थन के लिए चरण-दर-चरण रियायत की प्रक्रिया का केवल अंतिम कार्य था। स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
सामान्य अध्ययन– II
4. लोकतंत्र में, नागरिक सरकार के शासक होते हैं और इस प्रकार, सार्वजनिक अभिलेखों की सभी सूचनाओं के स्वामी होते हैं। आरटीआई अधिनियम, 2005 के कमजोर पड़ने के आलोक में विचार-विमर्श कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
5. भारत में दलबदल विरोधी कानून के उद्देश्य एवं हमारे संसदीय लोकतंत्र में इसकी प्रभावशीलता पर चर्चा कीजिए, विशेष रूप से हाल के समय में, जब सांसदों/विधायकों में दल-बदल का चलन देखने को मिला है। (150 शब्द, 10 अंक)
6. जब स्थानीय निकायों के लिए नीति निर्माण आधुनिक तकनीक एवं आर्थिक विवेक से मिलती है, तब परिणामी उत्पाद स्वामित्व (SVAMVITA) योजना होती है। विस्तार से समझाइए। (150 शब्द, 10 अंक)
7. अमृत 2.0 देश को जल सुरक्षित बनाने की दिशा में एक नवीन दृष्टिकोण है। विस्तार से समझाइए। (150 शब्द, 10 अंक)
सामान्य अध्ययन– III
8. पटाखों पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय के संदर्भ में, क्या हरित पटाखे पारंपरिक पटाखों के वैकल्पिक एवं स्वच्छ प्रतिस्थापन हो सकते हैं? टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
9. सूक्ष्म वित्त एक वित्तीय प्रणाली नहीं है बल्कि देश से गरीबी को दूर करने एवं सामाजिक परिवर्तन लाने का एक उपकरण है। विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
10. वामपंथी उग्रवाद, जो भारत में सबसे बड़ा आंतरिक सुरक्षा खतरा है, में कमी हो रही है। यह वास्तव में एक स्वागत योग्य समाचार है लेकिन माओवादी खतरे पर नियंत्रण पाना एक बड़ी चुनौती है। चर्चा कीजिए। (150 शब्द, 10 अंक)
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 250 शब्दों में दीजिए:
सामान्य अध्ययन– I
11. विश्व भर के अनेक क्षेत्रों एवं मंचों पर शीत युद्ध हुआ, जिसके अनेक निहितार्थ थे। चर्चा कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
12. भारत की वैश्विक लैंगिक अंतराल सूचकांक रेटिंग, 2021 इंगित करती है कि रोजगार क्षेत्र में ‘मातृत्व दंड’ की घटना प्रबल है। इसके कारणों की जांच कीजिए एवं इस समस्या के समाधान के लिए कुछ उपाय सुझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)
13. 1921 में अपनी स्थापना से लेकर 1949 तक, जब पार्टी चीनी क्रांति में विजयी हुई, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा निभाई गई भूमिका का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
सामान्य अध्ययन– II
14. महामारी के विनाशकारी प्रभाव की समाप्ति के पश्चात् लचीली स्वास्थ्य प्रणाली आपातकालीन तैयारी एवं स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का आधार होना चाहिए। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द, 15 अंक)
15. विधि के शासन के संरक्षक के रूप में न्यायपालिका इसके अधिकार को कम करने या संस्था को बदनाम करने के उद्देश्य से किए गए कदाचार, चाहे वह न्यायालय के बाहर हो या अंदर, को दंडित करने के लिए असाधारण शक्ति सौंपी गई है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
16. बाह्य अंतरिक्ष स्थलीय भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का विस्तार बनता जा रहा है। बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र समिति के नेतृत्व में हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता है, ताकि अंतरिक्ष के क्षेत्र का उपयोग केवल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए किया जा सके। परीक्षण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
सामान्य अध्ययन– III
17. विकासशील देशों में उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स एवं ई-अपशिष्ट के असुरक्षित संचालन के सन्दर्भ में गंभीर चिंताएं मौजूद हैं, जिसके परिणामस्वरूप मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण को नुकसान होता है। ई-अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2016 ई-अपशिष्ट के सुरक्षित प्रबंधन एवं निपटान में किस हद तक सहायक है? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
18. राष्ट्रीय परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी लिमिटेड (NARCL) की स्थापना का उद्देश्य क्या है और इसे बैड बैंक क्यों कहा जाता है? परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी के प्रभावी कामकाज के लिए आवश्यक कारकों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
19. हालांकि भारत ने विभिन्न देशों के साथ सूचना विनिमय समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं लेकिन टैक्स हेवन के माध्यम से कर चोरी की पुरानी समस्या जिसके परिणामस्वरूप धन शोधन होता है, अनसुलझी बनी हुई है। जांच कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
20. वैश्विक राजनीति के इस युग में जब चीनी आक्रामकता बढ़ रही है, भारत एवं विश्व को यह समझना चाहिए कि कैसे बेल्ट एंड रोड़ पहल वैश्विक व्यवस्था को मौलिक तरीकों से नया रूप देने एवं इसे संबोधित करने का लक्ष्य बना रही है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द, 15 अंक)
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos