Print Friendly, PDF & Email

[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 13 सितम्बर 2021

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


  

विषय: स्वतंत्रता के पश्चात् देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन।

1. ज्ञात मानव इतिहास में भारत का विभाजन जनसंख्या के सबसे बड़े, आकस्मिक, अनियोजित एवं दुखद हस्तांतरण में से एक था। भारत पर इस विभाजन के प्रभावों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: अध्याय -1 – एनसीईआरटी कक्षा 12- स्वतंत्रत भारत में राजनीति।

 निर्देशक शब्द:

 परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

यह उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए कि कैसे सत्ता का हस्तांतरण जल्दबाजी में हुआ जिसके परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर मानवीय संकट उत्पन्न हुआ।

 विषय वस्तु:

अचानक एवं अनियोजित विभाजन के कारण उत्पन्न विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डालिए।

विभिन्न नेताओं ने विभाजन पर अपनी प्रतिक्रिया कैसे व्यक्त की? समझाइए।

निष्कर्ष:

उन कड़वे सबक के बारे में लिखिए जिन्होंने भारत को एक समावेशी एवं धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के रूप में विकसित किया एवं निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: स्वतंत्रता के पश्चात् देश के अंदर एकीकरण और पुनर्गठन।

 2. सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा उपयोग किए गए अथक कूटनीति एवं अनुनय ने अखंड भारत के सपने को साकार किया। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: अध्याय -1 – एनसीईआरटी कक्षा 12- स्वतंत्रत भारत में राजनीति।

निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सरदार पटेल के समक्ष उपस्थित सैकड़ों रियासतों के विलय एवं अन्य विशाल कार्यों का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

अधिकांश रियासतों के एकीकरण को सुनिश्चित करने के लिए सरदार पटेल द्वारा उपयोग की गई रणनीति का उल्लेख कीजिए।

जूनागढ़, हैदराबाद एवं कश्मीर ने भारत में शामिल होने के प्रस्तावों का विरोध क्यों किया? समझाइए। उन्हें एकीकृत करने के लिए उपयोग की जाने वाली विधियों का विस्तार से वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

भारत की एकता एवं क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखने के लिए सरदार पटेल के योगदान को संक्षेप में बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


  

विषय: अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

3. भारत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति इतना संवेदनशील क्यों है? सरकार को अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थानों के निर्माण के अपने प्रयासों का बेहतर समन्वय करना चाहिए। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: Hindustan Times

निर्देशक शब्द:

विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत में बलात्कार के बढ़ते मामलों पर राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का उल्लेख  करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

इस पुरानी समस्या के कारणों का विस्तार से उल्लेख कीजिए।

समय की मांग के अनुसार आवश्यक चरणों का वर्णन कीजिए।

बलात्कार के लिए मौत की सजा के प्रावधानों पर विचार-विमर्श कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।

4. अमेरिका के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक युद्ध अपने उद्देश्य को प्राप्त करने में विफल रहा एवं इसके मिश्रित परिणाम प्राप्त हुए। यह आतंकवाद को हराने के लिए एक नए वैश्विक दृष्टिकोण की मांग करता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक युद्ध का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

अनेक सैन्य अभियान स्थलों से अपनी सेना की वापसी करने के यू.एस. के रणनीतिक निर्णय पर चर्चा कीजिए।

अपने हक्कानी नेटवर्क के माध्यम से तालिबान-अल कायदा के मजबूत होने के खतरे पर चर्चा कीजिए।

निरंतर निगरानी एवं प्रारंभिक चरण में संभावित खतरों की पहचान करके, प्रौद्योगिकी का लाभ उठाते हुए, वैश्विक सहमति बनाकर आतंकवाद विरोधी उपायों के लिए एक नए दृष्टिकोण की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि वैश्विक आतंकवाद पर अमेरिकी नेतृत्व की विफलता के वर्तमान संदर्भ में एक मजबूत आतंकवाद विरोधी उपाय पर एक अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने का समय आ गया है।

 


सामान्य अध्ययनIII


  

विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।

5. भारतीय कपड़ा क्षेत्र को प्रतिस्पर्धा में बढ़त प्रदान करने के लिए हाल ही में प्रारम्भ की गई उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना, इसके लक्ष्य एवं उद्देश्यों के बारे में लिखते हुए उत्तर की शुरुआत कीजिए।

विषय वस्तु:

योजना के लाभों का उल्लेख कीजिए।

संचालन के विस्तार से जुड़े जोखिमों के संबंध में कंपनियों और उद्यमियों के दृष्टिकोण से योजना के लागत-लाभ विश्लेषण पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष:

अपने व्यवसाय के विस्तार के विकल्पों का पता लगाने के लिए उद्यमियों एवं निवेशकों का विश्वास हासिल करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


  

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र।

6. भारतीय संस्कृति एवं इसके विविध दर्शन नैतिकता के समृद्ध भंडार हैं। विस्तार से समझाइए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

 सन्दर्भ: नैतिकता: लेक्सिकन प्रकाशन।

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

यह उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए कि भारतीय संस्कृति अनेक नैतिक उपदेशों एवं प्रवचनों का भंडार है।

 विषय वस्तु:

इसके विभिन्न स्रोतों का उल्लेख कीजिए।

उपर्युक्त स्रोतों या व्यक्तित्वों के शिक्षण के प्रमुख नैतिक सिद्धांतों का वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष:

उपर्युक्त के समसामयिक महत्व का चित्रण करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान।

7. प्लेटो का मूल सद्गुण सिद्धांत वर्तमान में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: plato.stanford.edu

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्लेटो के 4 मूल सद्गुणों – विवेक, साहस, न्याय एवं संयम का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

 विषय वस्तु:

प्लेटो के सद्गुणों का विस्तार से वर्णन कीजिए एवं उनके अनुसार इन सद्गुणों के अर्थ का वर्णन कीजिए।

एक-एक करके इन सद्गुणों की वर्तमान में प्रासंगिकता स्पष्ट कीजिए।

ये सद्गुण वर्तमान में भी कैसे महत्वपूर्ण हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

निष्कर्ष:

सद्गुणों के समग्र महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos