How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।
1. इस तथ्य के बावजूद कि 1857 का विद्रोह विफल हो गया, इसने भारत में ब्रिटिश प्रशासन को एक गंभीर झटका दिया। अंग्रेजों की संरचना एवं नीतियों को पुनः स्थापित किया गया तथा काफी हद तक परिवर्तित कर दिया गया। समझाइए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: अध्याय-1 – भारत का स्वतंत्रता संघर्ष: बिपिन चंद्र।
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
संक्षेप में यह उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए कि किस प्रकार 1857 के विद्रोह को अंग्रेजों द्वारा सफलतापूर्वक कुचल दिया गया था।
विषय वस्तु:
इसके परिणामस्वरूप प्रशासन में किए गए विभिन्न परिवर्तनों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
यह उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए कि यद्यपि ब्रिटिश विद्रोह पर नियंत्रण पाने में सफल रहे, लेकिन यह भारत के लोगों के प्रतिरोध की शुरुआत सिद्ध हुआ।
विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।
2. औपनिवेशिक शासन के अधीन भारत में शिक्षा के विकास पर प्रकाश डालिए। अंग्रेजों द्वारा भारत में आधुनिक शिक्षा प्रारम्भ करने के प्रभावों की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: अध्याय-30 – आधुनिक भारत का एक संक्षिप्त इतिहास: राजीव अहीर (स्पेक्ट्रम प्रकाशक)।
निर्देशक शब्द:
प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
विवेचना कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न के सभी पक्षों की तार्किक व्याख्या कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में अंग्रेजों द्वारा शिक्षा प्रणाली की शुरूआत के लिए मंच तैयार करने वाले मैकाले कार्यवृत्त का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
ब्रिटिश भारत में शिक्षा प्रणाली के विकास पर प्रकाश डालिए। बेहतर प्रस्तुति के लिए आप फ्लो चार्ट का उपयोग कर सकते हैं।
भारत में आधुनिक शिक्षा की शुरूआत के सकारात्मक एवं नकारात्मक दोनों प्रभावों के बारे में लिखिए।
निष्कर्ष:
भारत में राष्ट्रवाद के उदय में आधुनिक शिक्षा के योगदान का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।
3. अल-नीनो एवं ला-नीना के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। अल-नीनो भारतीय मानसून को कैसे प्रभावित करता है? क्या बेहतर भविष्यवाणी मॉडल इसके प्रतिकूल प्रभाव को कम करने में सहायता कर सकते हैं? (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
अंतर स्पष्ट कीजिए- दोनों प्रकारों का एक विस्तृत तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत कीजिए, उनकी समान और असमान दोनों प्रकार की विशेषताओं को दर्शाइए। अभ्यर्थी को चाहिए कि वह दोनों का विस्तृत मूल्यांकन प्रस्तुत करे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
चक्रवतीय घटना अल नीनो-दक्षिणी दोलन (ENSO) के बारे में लिखते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
अल-नीनो एवं ला-नीना के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए।
अल-नीनो मानसूनी वर्षा को नकारात्मक रूप से कैसे प्रभावित करता है? समझाइए एवं इसके प्रभावों पर प्रकाश डालिए।
सुपरकंप्यूटिंग आदि जैसे नए भविष्यवाणी मॉडल के बारे में बताइए, जो हमें इन चरम घटनाओं और उनकी प्रभावकारिता का बेहतर अनुमान लगाने में सहायता कर सकते हैं।
निष्कर्ष:
क्या भविष्यवाणी मॉडल के माध्यम से प्राप्त बेहतर जानकारी से प्रतिकूल प्रभावों का बेहतर शमन हो सकता है? समझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: संसद और राज्य विधायिका- संरचना, कार्य, कार्य-संचालन, शक्तियाँ एवं विशेषाधिकार और इनसे उत्पन्न होने वाले विषय।
4. संसद में, देश के समक्ष आने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस, चर्चा एवं विचार-विमर्श संसदीय लोकतंत्र की आधारशिला हैं। कथन के आलोक में, भारत में विधायी प्रक्रिया का मूल्यांकन कीजिए एवं इसे और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम सुझाइए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
मूल्यांकन कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है की वह कथन अथवा विषय के महत्व को रेखांकित करते हुए उसकी समग्र उपयोगिता बताये।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
हमारे लोकतंत्र के लिए संसदीय बहस एवं चर्चा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
ये बहस एवं विचार-विमर्श हमारे लोकतंत्र के लिए कैसे समृद्ध सिद्ध हो रहे है? समझाइए। अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरण दीजिए।
बहस एवं चर्चा के संबंध में विधायी प्रक्रिया का मूल्यांकन कीजिए।
इससे सम्बंधित समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक उपायों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: मुख्य फसलें- देश के विभिन्न भागों में फसलों का पैटर्न।
5. बाजरा (millets) में पोषण एवं खाद्य सुरक्षा लाभ प्रदान करते हुए जलवायु स्मार्ट कृषि में एक प्रमुख घटक निर्माण की अपार क्षमता है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2023 को अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में घोषित करने के लिए एक प्रस्ताव अपनाया है। इस संदर्भ में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
बाजरे की फसल के लिए जल की कम मांग एवं मृदा की उर्वरता के बारे में चर्चा कीजिए।
समझाइए कि बाजरा जैव-इथेनॉल उत्पादन के लिए फीडस्टॉक के रूप में मक्का पर एक महत्वपूर्ण लागत लाभ भी प्रदान करता है।
खाद्य सुरक्षा एवं पारिस्थितिक लाभों के पहलुओं के बारे में लिखिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि बाजरा खाद्य उपभोग क्षेत्र में आगे की राह है क्योंकि यह पोषण सुरक्षा के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन दोनों की दोहरी चुनौती को संबोधित करता है।
विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।
6. नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने की हमारी खोज में, हमें सौर ऊर्जा के प्रति व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। भारत के लिए, रूफटॉप सोलर स्केलिंग बड़े सौर पार्कों की तुलना में एक बेहतर विकल्प है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: scroll.in
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
2015 में की गई अपनी नवीकरणीय लक्ष्य प्रतिबद्धताओं को प्राप्त करने की दिशा में भारत की सौर ऊर्जा का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों के प्रति भारत द्वारा अपनाए गए विभिन्न दृष्टिकोणों के बारे में लिखिए।
देश भर में बनाए गए सौर पार्कों का उल्लेख कीजिए। कुछ के उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए। उनके लाभ एवं हानियों का उल्लेख कीजिए।
रूफटॉप सोलर एवं इसकी असीम संभावनाओं के बारे में लिखिए। इसके पक्ष-विपक्ष का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
यह उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए कि भारत को विश्लेषण एवं दीर्घकालिक प्रभावों के माध्यम से सौर परियोजनाओं पर विचार करना चाहिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान।
7. रॉल्स का न्याय सिद्धांत एक न्यायपूर्ण एवं नैतिक रूप से स्वीकार्य समाज की गारंटी कैसे देता है? स्पष्ट कीजिए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: plato.stanford.edu
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
जॉन रॉल्स के न्याय- सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
समाज के सबसे वंचित वर्ग को अधिकाधिक लाभ पहुँचाने एवं सामाजिक नैतिकता की स्थापना के लिए न्याय के सम्बन्ध में रॉल्स के विचारों एवं उनके सिद्धांतों पर चर्चा कीजिए।
अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरणों अथवा केस स्टडी का प्रयोग कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि जॉन रॉल्स ने मुख्य रूप से समता, सामाजिक न्याय एवं निष्पक्षता की एक सार्वभौमिक प्रणाली के सिद्धांतों को बढ़ावा दिया।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos









