How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति/ उनका योगदान।
1. भारत छोड़ो आंदोलन उस भावना एवं उत्साह के मामले में पहले के आंदोलनों से पृथक है कि इसने नेताओं के साथ-साथ आम लोगों को स्वदेशी संस्थानों एवं सत्ता के ढांचे का समर्थन करने के लिए प्रेरित किया। समझाइए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: अध्याय-35 – भारत का स्वतंत्रता संघर्ष: बिपन चंद्र।
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत छोड़ो आंदोलन को प्रारम्भ किये जाने के एक कारण के रूप में देश के राजनीतिक परिदृश्य का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
गांधी की रणनीति, नवीन नेताओं के उदय, हिंसा, रियासतों, नवीन विकास एवं जन भागीदारी आदि की तर्ज पर शाही शासन के विरुद्ध अन्य संघर्षों या आंदोलनों से भारत छोड़ो आंदोलन को पृथक करने वाले कारकों का उल्लेख कीजिए एवं समझाइए कि इसने स्थानीय लोगों को शामिल करने के लिए क्या प्रयास किए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम को समाप्त करने की दिशा में अत्यधिक आवश्यक प्रोत्साहन का श्रेय भारत छोड़ो आंदोलन को दिया जा सकता है।
विषय: 18वीं सदी के लगभग मध्य से लेकर वर्तमान समय तक का आधुनिक भारतीय इतिहास- महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, व्यक्तित्व, विषय।
2. बोस का विचार था कि भारत में सामाजिक सुधार एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता के आंदोलन में अटूट संबंध है। बोस की स्वतंत्रता की अवधारणा पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: अध्याय-35 – भारत का स्वतंत्रता संघर्ष: बिपन चंद्र।
निर्देशक शब्द:
प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
बोस के अनुसार स्वतंत्रता की विस्तृत परिभाषा का उल्लेख कीजिए।
बोस के अनुसार, भारत में सामाजिक सुधार एवं राष्ट्रीय स्वतंत्रता के आंदोलन में अटूट संबंध कैसे है? स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
बोस ने एक गौरवशाली स्वतंत्र भारत के लिए अपने राजनीतिक दर्शन एवं समाजवाद के आदर्शों को कैसे जोड़ा एवं उन्हें हमारे संविधान में कैसे शामिल किया? उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
3. ई-श्रम पोर्टल अनौपचारिक क्षेत्र के उद्देश्य से लक्षित कल्याणकारी योजनाओं को सुनिश्चित करने का माध्यम बन सकता है लेकिन असंगठित श्रमिकों के मुद्दों को सही मायने में संबोधित करने एवं कदम उठाने की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
सन्दर्भ: scroll.in
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
ई-श्रम पोर्टल एवं उसके उद्देश्यों के बारे में लिखते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालिए।
पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए उपलब्ध संभावित लाभों का उल्लेख कीजिए।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के मुद्दों के समाधान के लिए ई-श्रम पोर्टल पहला कदम कैसे है? समझाइये।
उनके कल्याण को सुनिश्चित करने, विशेष रूप से श्रम एवं रोजगार के संबंध में आवश्यक अन्य कदमों का उल्लेख कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: समावेशी विकास तथा इससे उत्पन्न विषय।
4. एफडीआई भारत के आर्थिक विकास के पीछे महत्वपूर्ण स्रोतों एवं शक्तियों में से एक हो सकता है लेकिन यह इसके सामाजिक-आर्थिक मुद्दों का एकमात्र समाधान नहीं है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
कोरोनोवायरस की दूसरी लहर के दौरान एफडीआई इक्विटी प्रवाह में 168% की वृद्धि के तथ्य पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत के आर्थिक विकास एवं इसके विभिन्न क्षेत्रों के विकास में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की भूमिका का उल्लेख कीजिए।
मौजूदा सामाजिक-आर्थिक मुद्दों का उल्लेख कीजिए।
आत्मनिर्भर भारत अभियान के संदर्भ में एफडीआई को आकर्षित करने एवं मेक इन इंडिया उत्पादों को बढ़ावा देने के मध्य एक सही संतुलन की आवश्यकता के बारे में चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
यह उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए कि समग्र उद्देश्य का लक्ष्य समावेशी विकास प्राप्त करने के लिए देश के सामाजिक-आर्थिक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए एफडीआई का उपयोग करना होना चाहिए।
विषय: विकास और फैलते उग्रवाद के बीच संबंध।
5. जनजातीय पंचशील के मुख्य घटक क्या हैं? उग्रवाद के प्रसार को रोकने एवं जनजातीय न्याय प्राप्त करने के लिए वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
प्रश्न का स्तर: मध्यम
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
जनजातीय पंचशील एवं उसके मूल घटकों का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
जनजातीय पंचशील का ऐतिहासिक सन्दर्भ प्रस्तुत कीजिए।
समझाइए कि कैसे वर्तमान समय में वैश्वीकरण के संदर्भ में जनजातीय संस्कृतियों को उखाड़ा जा रहा है एवं यह उनके अलगाव की ओर ले जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप उग्रवाद उत्पन्न हो रहा है।
जनजातीय आबादी की रक्षा एवं समर्थन के लिए अपनाई गई विभिन्न विधियों एवं योजनाओं का उल्लेख कीजिए तथा जनजातीय न्याय प्राप्त करने पर उनके प्रभावों का विश्लेषण कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: अभिवृत्तिः सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति; विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध।
6. गेमिंग की लत बच्चों को कैसे प्रभावित करती है? क्या आपको लगता है कि चीन द्वारा हाल ही में गेमिंग पर तीन घंटे की समय-सीमा लागू करना, इससे निपटने का एक अच्छा तरीका है? (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: सरल
सन्दर्भ: The Hindu
उत्तर की संरचना:
परिचय:
युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली वीडियो गेम के प्रति युवाओं की बढ़ती लत का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इसमें शामिल मुद्दों का उल्लेख कीजिए।
आप वर्णन कर सकते हैं कि यदि राज्य अपने भविष्य के नागरिकों की जीवन शैली के खतरे को स्पष्ट रूप से पहचानते हैं तो ऐसी दशा में व्यक्तिगत स्वतंत्रता में हस्तक्षेप करना राज्य का उत्तरदायित्व है।
विभिन्न हितधारकों पर इसके संभावित प्रभावों का उल्लेख कीजिए।
समझाइए कि कोई भी विनियमन एक सहानुभूतिपूर्ण एवं संवेदनशील तरीके से होना चाहिए न कि एक निरंकुश तरीके से।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि बच्चों के खेलने के समय पर प्रतिबंध लगाना एक स्वागत योग्य कदम है क्योंकि यह उन्हें जीवन के विभिन्न अन्य आयामों में समृद्ध करने की दिशा में निर्देशित करेगा।
विषय: मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से प्राप्त शिक्षा।
7. बौद्ध शिक्षाओं से प्राप्त अंतर्दृष्टि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) नैतिकता के लिए एक रूपरेखा तैयार कर सकती है। चर्चा कीजिए। (150 शब्द)
प्रश्न का स्तर: कठिन
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के युग पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इसके उपयोग से संबंधित नैतिकता विकसित करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
बुद्ध की शिक्षाएँ हमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधानों के उपयोग एवं अनुप्रयोग के लिए विकासशील नैतिकता में कैसे सहायक हो सकती हैं? समझाइए।
निष्कर्ष:
कृत्रिम बुद्धिमत्ता में नैतिकता शामिल करने के लिए आवश्यक अन्य पहलुओं पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos









