[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 26 अगस्त 2021

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

विषय: स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति/ उनका योगदान।

1. बीसवीं शताब्दी के प्रारंभिक वर्षों के दौरान राजनीतिक संघर्ष की विफलता एवं सरकार के लगातार दमन के कारण हुई निराशा अंततः क्रांतिकारी राष्ट्रवाद में परिणत हुई। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: अध्याय-17 – आधुनिक भारत का एक संक्षिप्त इतिहास: राजीव अहीर (स्पेक्ट्रम प्रकाशक)।

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

भारत से सम्बंधित क्रांतिकारी आंदोलन एवं संगठनों की उत्पत्ति तथा प्रकृति पर प्रकाश  डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

क्रांतिकारी राष्ट्रवाद के उदय के कारणों का उल्लेख कीजिए।

नेताओं की राजनीतिक विफलताओं का उदाहरण सहित विस्तार से वर्णन कीजिए।

सरकार के दमन की प्रतिक्रिया के फलस्वरूप उत्पन्न हिंसा पर प्रकाश डालिए। उदाहरण सहित सिद्ध कीजिए।

निष्कर्ष:

क्रांतिकारियों के योगदान का उल्लेख करते हुए निष्कर्ष निकालिए। 

 

विषय: स्वतंत्रता संग्राम- इसके विभिन्न चरण और देश के विभिन्न भागों से इसमें अपना योगदान देने वाले महत्त्वपूर्ण व्यक्ति/उनका योगदान।

 2. सूर्य सेन ने अपने स्वर्णिम स्वप्न- एक स्वतंत्र भारत के सपने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया एवं स्वयं को देशभक्तों के दिलों तथा दिमागों में अमर कर दिया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर सूर्य सेन की गतिविधियों के प्रभावों की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: सरल

सन्दर्भ: अध्याय-20 – भारत का स्वतंत्रता संघर्ष: बिपन चंद्र।

निर्देशक शब्द:

 विवेचना कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न के सभी पक्षों की तार्किक व्याख्या कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सूर्य सेन एवं उनके शांतिपूर्ण आंदोलनों से क्रांतिकारी राष्ट्रवाद में परिवर्तन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

चटगांव शस्त्रागार विद्रोह में सैनिकों को संगठित करने में सूर्य सेन के विस्तृत योगदान का विस्तार से वर्णन कीजिए।

विशेष रूप से बंगाल में भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर सूर्य सेन की गतिविधियों के विस्तृत प्रभावों पर प्रकाश डालिए।

सूर्य सेन के नेतृत्व में महिलाओं की भूमिका पर विशेष बल दीजिए।

निष्कर्ष:

राष्ट्रीय आन्दोलनों में सूर्य सेन की विरासत पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– II


 

विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।

3. आरक्षण के लिए पिछड़े वर्ग की पहचान के संबंध में ‘क्रीमी लेयर’ की अवधारणा के विकास पर प्रकाश डालिए। क्या आपको लगता है कि इस अवधारणा को अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों के बीच आरक्षण पर लागू किया जाना चाहिए? समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu , The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

आरक्षण के लिए पिछड़े वर्ग की पहचान करने के संबंध में क्रीमी लेयर को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।

विषय वस्तु:

क्रीमी लेयर की अवधारणा के प्रारंभ से लेकर वर्तमान समय तक के विकास पर प्रकाश डालिए।

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों के बीच आरक्षण के लिए एक क्रीमी लेयर की आवश्यकता के पक्ष में तर्क प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदायों के लिए क्रीमी लेयर के संबंध में एक संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य।

 4. न्यायपालिका का डिजिटलीकरण एक श्रेणीबद्ध, सुव्यवस्थित एवं एकीकृत तरीके से किया जाना चाहिए ताकि न्याय के वितरण में बाधा न आए। भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ई-न्यायालय परियोजना के संबंध में टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सर्वोच्च न्यायालय की ई-कोर्ट परियोजना, उसके लक्ष्यों एवं उद्देश्यों का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

न्यायपालिका के डिजिटलीकरण से प्राप्त लाभों का उल्लेख कीजिए।

ई-न्यायालय से सम्बंधित चिंताओं पर प्रकाश डालिए।

पूर्ण संभावित ई-कोर्ट को साकार करने के लिए आवश्यक अतिरिक्त उपायों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– III


 

विषय: प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय।

5. भारत में गन्ने का न्यूनतम मूल्य कैसे निर्धारित किया जाता है? चीनी मिलों की लाभप्रदता पर विशेष बल देते हुए गन्ने के उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) के संबंध में मुद्दों की जाँच कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

न्दर्भ: Live Mint

निर्देशक शब्द:

 जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

गन्ना एवं चीनी उद्योग का परिदृश्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

भारत में गन्ने के न्यूनतम मूल्य के निर्धारण के दो तंत्रों – उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) तथा राज्य परामर्शी मूल्य (SAP) का विस्तार से उल्लेख कीजिए।

उचित एवं लाभकारी मूल्य (FRP) से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डालिए।

चीनी की कीमतों में वृद्धि के बिना उचित एवं लाभकारी मूल्य में वृद्धि ने चीनी उद्योग को नकारात्मक रूप से कैसे प्रभावित किया है? समझाइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।

6. जैसे-जैसे जलवायु परिवर्तन जारी रहेगा, वंचित समूहों पर असमान रूप से प्रभाव पड़ता रहेगा। ऐसे परिदृश्य में, ‘जलवायु न्याय’ का विचार स्थिरता में समानता प्राप्त करने में एक लंबा रास्ता निर्धारित करेगा। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: कठिन

 सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

जलवायु न्याय की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

जलवायु न्याय के विभिन्न आयामों एवं इसके उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालिए।

उत्तर-दक्षिण विभाजन में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव किस प्रकार असमान होगा? समझाइए। अपने उत्तर की पुष्टि के लिए तथ्य एवं आंकड़े प्रस्तुत कीजिए।

जलवायु न्याय इस प्रकार के असंगत प्रभावों को कम करने और एक समान तरीके से जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक उपाय कैसे सिद्ध हो सकता है? समझाइए।

निष्कर्ष:

जलवायु न्याय को प्राप्त करने के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययन– IV


 

विषय: निजी और सार्वजनिक संबंधों में नैतिकता।

7. एक सिविल सेवक के लिए जब निजी एवं सार्वजनिक संबंध अधिव्यापित हो जाते हैं तो नैतिकता का कार्य किसी व्यक्ति के पास क्या करने का अधिकार है और क्या करना उचित है, के मध्य अंतर स्पष्ट करना हो जाता है। समझाइए। (150 शब्द)

 प्रश्न का स्तर: मध्यम

 निर्देशक शब्द: 

समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

दिन-प्रतिदिन के प्रशासनिक कार्यों के दौरान निजी एवं सार्वजनिक संबंधों के बीच टकराव कैसे होता है, समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

एक प्रशासक के दृष्टिकोण से समझाइए कि कार्य करने का अधिकार प्राप्त होने एवं एक उचित कार्य करने में क्या अंतर है।

उल्लेख कीजिए कि प्रशासक के लिए उचित कार्य करना क्यों अनिवार्य है। अपने उत्तर की पुष्टि के लिए उदाहरणों का प्रयोग कीजिए।

एक प्रशासक द्वारा संघर्ष के मामले में कोई कार्रवाई करने से पहले विचार किये जाने योग्य  मूल्यों जैसे- अखंडता, निष्पक्षता एवं  गैर-पक्षधरता, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण, कमजोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता एवं करुणा आदि के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालिए।

विशेष रूप से संघर्ष या दुविधा का सामना करते समय कोई भी सही निर्णय लेने के लिए आवश्यक कुछ सिद्धांतों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष:

विशेष रूप से सत्ता में रहने वाले लोगों के लिए उचित कार्य करने की आवश्यकता को सारांशित करते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos