[इनसाइट्स सिक्योर MISSION – 2022] मिनी सिक्योर रिवीजन टेस्ट: 21 अगस्त 2021

 

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

MISSION – 2022: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययन– I


 

1. हालाँकि उनकी राजनीतिक मांगें उदारवादी थीं लेकिन उनकी आर्थिक मांगें उग्र प्रकृति की थीं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उदारवादी चरण के संबंध में व्याख्या कीजिए। (150 शब्द)

 सन्दर्भ: अध्याय 7 – भारत का स्वतंत्रता संग्राम: बिपिन चंद्र।

 

2. तिलक एक व्यावहारिक राजनीतिज्ञ थे एवं उन्होंने चार सूत्री कार्यक्रम – राष्ट्रीय शिक्षा, बहिष्कार, स्वदेशी तथा निष्क्रिय प्रतिरोध को लोकप्रिय बनाकर भारत की राजनीतिक मुक्ति की दिशा में काम किया। भारत के राष्ट्रीय आंदोलन में तिलक के योगदान की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: आधुनिक भारत का संक्षिप्त इतिहास: राजीव अहीर (स्पेक्ट्रम प्रकाशक)

 


सामान्य अध्ययन– II


 

3. सुधारों के बिना, सीबीआई पिंजरे में बंद तोते के बना रहेगा, जो सत्ता में है, उसकी धुन पर नाचता रहेगा। कथन का विश्लेषण कीजिए एवं एक स्वतंत्र तथा कुशल सीबीआई के लिए सुधारों का सुझाव दीजिए। (150 शब्द)

सन्दर्भ: Economic Times

 

4. हमारे विधानमंडल में परामर्शी एवं रचनात्मक बहस तथा विचार-विमर्श करने के लिए अध्यक्ष की तटस्थता एवं स्वतंत्रता सर्वोत्कृष्ट है, जो बदले में हमारे लोकतंत्र को समृद्ध करती है। विश्लेषण कीजिए। (150 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express  

  

5. अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने के संभावित प्रभावों का आकलन कीजिए। भारत को अफगानिस्तान के प्रति एक सावधानीपूर्वक कैलिब्रेटेड लेकिन एक मानवीय रणनीति अपनाने की आवश्यकता है तथा यह इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी अस्थायी सदस्यता का बहुत प्रभाव डाल सकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express , The Hindu

 

6. लोकतंत्र हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिया गया एक पवित्र उपहार है। यह जरूरी है कि हम राजनीतिक लोकतंत्र की रक्षा करें, आर्थिक लोकतंत्र को बढ़ाएं और सामाजिक लोकतंत्र को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Live Mint

 


सामान्य अध्ययन– III


 

7. प्रदूषक भुगतान सिद्धांत क्या है? देश में वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रदूषक भुगतान सिद्धांत को अक्षरशः लागू करने का समय आ गया है। जांच कीजिए। (150 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

 

8. जैव ईंधन को वर्गीकृत कैसे किया जाता है? जैव ईंधन एक परोपकारी विकल्प है जो न केवल ऊर्जा सुरक्षा के मुद्दे को हल करता है बल्कि अपने साथ सकारात्मक परिवर्तन की कई संभावनाएं भी लाता है। भारत को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह इसका लाभ उठाने में पीछे न रहे। टिप्पणी कीजिए। (150 शब्द)

सन्दर्भ: Down to Earth , Insights on India

 

9. आर्थिक सुधारों का उद्देश्य न केवल अर्थव्यवस्था की दक्षता में सुधार करना तथा विकास की उच्च दर हासिल करना है बल्कि समावेशी विकास एवं सतत विकास हासिल करना है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 

10. क्योंकि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, उसे विकास, क्षेत्रीय सुरक्षा, शक्ति संतुलन तथा भारतीय हितों के लिए अधिक अनुकूल होने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहमति को आकार देने की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos