How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।
1. आपको क्या लगता है कि अटलांटिक मेरिडिओनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) अपनी स्थिरता क्यों खो रहा है? वैश्विक जलवायु प्रणाली पर इसके निहितार्थों की भी जांच कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
जांच कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
अटलांटिक मेरिडिओनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन (AMOC) से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- अटलांटिक मेरिडिओनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन का क्या कारण है?
- ग्रेट ओशन कन्वेक्टर एवं अटलांटिक मेरिडिओनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन के मध्य क्या संबंध है?
- यदि अटलांटिक मेरिडिओनल ओवरटर्निंग सर्कुलेशन की स्थिरता समाप्त हो जाती है तो क्या होगा? स्पष्ट कीजिए।
- महासागरों में ओवरटर्निंग सर्कुलेशन वैश्विक ताप संतुलन को कैसे प्रभावित करता है? समझाइए।
- वैश्विक जलवायु प्रणाली पर इसके प्रभावों की चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
2. निःशक्त व्यक्तियों के अधिकारों के कार्यान्वयन के लिए अक्षरशः क्रियान्वयन तथा मानवाधिकार आधारित दृष्टिकोण की आवश्यकता है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी प्रावधानों पर चर्चा कीजिए।
- राज्यों की विफलता पर प्रकाश डालिए।
- निजी आश्रयस्थलों में अधिकारों के उल्लंघन की विवेचना कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएँ और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश।
3. उन कारकों पर चर्चा कीजिए जो इस बात पर बल देते हैं कि भारत यूएनएससी में स्थायी सीट का हकदार है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में भारत के समक्ष क्या बाधाएं हैं? (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में भारत को स्थायी सीट मिलने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता के लिए भारत की खोज एवं भारत इस पद का हकदार क्यों है, समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
- अतीत से वर्तमान तक संयुक्त राष्ट्र प्रणाली में भारत की भागीदारी पर प्रकाश डालिए।
- भारत की स्थायी सदस्यता की महत्वाकांक्षा को बाधित करने वाले कारकों की चर्चा कीजिए।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता के अनुसरण में भारत क्या कदम उठा रहा है? स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
4. शहरी रोजगार पर महामारी के प्रभावों की व्याख्या कीजिए। शहरी रोजगार गारंटी योजना समय की आवश्यकता कैसे है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न के सन्दर्भ में कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- शहरी रोजगार पर महामारी के प्रभावों की विवेचना कीजिए।
- उपयुक्त औचित्य के साथ स्पष्ट कीजिए कि शहरी रोजगार गारंटी योजना समय की आवश्यकता क्यों है।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
5. प्लास्टिक अपशिष्ट एक प्रमुख सामाजिक चुनौती है। इस संदर्भ में प्लास्टिक प्रबंधन की चुनौतियों एवं अवसरों की चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
विश्व स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट के खतरे को संक्षेप में प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- प्लास्टिक अपशिष्ट का प्रबंधन क्यों आवश्यक है? समझाइए।
- प्लास्टिक अपशिष्ट एक प्रमुख सामाजिक चुनौती क्यों है? स्पष्ट कीजिए।
- प्लास्टिक प्रबंधन की चुनौतियों एवं अवसरों की चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके समाधान की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।
6. भारत में अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास में अंतर्देशीय पोत विधेयक 2021 की विशेषताओं का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
अंतर्देशीय पोत विधेयक 2021 का परिचय प्रस्तुत कीजिए।
अंतर्देशीय पोत विधेयक 2021 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।
अंतर्देशीय जलमार्गों के विकास में इसके योगदान पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व को स्पष्ट करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका।
7. इंटरनेट ने समाज को सशक्त बनाया है, लेकिन महिलाओं के विरुद्ध दुष्प्रचार का एक नया खतरा भी उत्पन्न किया है। क्या आप सहमत हैं? टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
लिंग के संबंध में गलत सूचना/ झूठी खबर की हालिया घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
कुछ उदाहरणों के साथ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
सुझाव दीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos








