How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
1. हमारे देश में दलित महिलाओं को “तिहरे बोझ” का सामना करना पड़ता है क्योंकि वे जातिगत भेदभाव, लैंगिक पूर्वाग्रह एवं आर्थिक अभाव का सामना करती हैं। आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए एवं सम्बंधित मुद्दों के समाधान के लिए आगे की राह भी बताइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Hindustan Times
सामान्य अध्ययन– II
2. एक साझा “डिजिटल विजन” दक्षिण एशियाई क्षेत्र को महामारी के कारण डिजिटल परिवर्तनों के बाद विकसित चतुर्थ औद्योगिक क्रांति की दिशा में सही राह पर ले जा सकता है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
3. भविष्य की पीढ़ियों के लिए वैश्विक महासागर के संसाधनों का आर्थिक रूप से उपयोग करके सभी के लिए सुरक्षा एवं समान विकास विश्व के देशों का तत्काल विजन होना चाहिए। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
4. लोगों की प्राथमिक पसंद होने के लक्ष्य के साथ सरकारी विद्यालय हमारे देश में शायद ही कभी पहली पसंद रहे हैं। इस संदर्भ में सरकारी विद्यालयों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डालिए एवं इसके समाधान के लिए राह भी बताइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
सामान्य अध्ययन– III
5. जलवायु परिवर्तन से निपटने में राज्यों को शामिल करने के महत्व का विश्लेषण कीजिए। जलवायु-लचीलता एवं निम्न-कार्बन समाजों की ओर संक्रमण के लिए राज्यों को कैसे सक्षम किया जा सकता है? (250 शब्द)
सन्दर्भ: Hindustan Times
6. प्रमुख खाद्य वस्तुओं के उत्पादन में आत्मनिर्भर होने के बावजूद, भारत में अभी भी भूख एवं खाद्य असुरक्षा की समस्याएँ विद्यमान हैं। अंतर्निहित कारकों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए एवं आगे की राह बताइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
7. विश्व को प्राचीन अर्थव्यवस्था को एक नवीन हरित अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करने की शीघ्रता नहीं करनी चाहिए, उसे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्राचीन एवं नवीन अर्थव्यवस्थाओं के मध्य संतुलन के लिए प्रयास करना आवश्यक है। सोदाहरण विस्तृत चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Times of India
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos