How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएँ, भारत की विविधता।
1. भारत में जातिवाद के लिए उत्तरदायी कारणों की विवेचना कीजिए। जातिवाद समाज के विभिन्न पहलुओं को कैसे प्रकट करता है? (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विवेचना कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न के सभी पक्षों की तार्किक व्याख्या कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
नस्लवाद क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- जातिवाद के विभिन्न रूपों की व्याख्या कीजिए।
- भारत में जातिवाद के संदर्भ को प्रस्तुत कीजिए।
- भारत में जातिवाद के प्रभाव की विवेचना कीजिए।
निष्कर्ष:
इन चुनौतियों के समाधान के लिए आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: भारत एवं इसके पड़ोसी- संबंध।
2. प्रत्येक वर्ष बाढ़ के बढ़ते संकट को समाप्त करने के लिए भारत एवं नेपाल के मध्य जल प्रबंधन सहयोग की दीर्घकालिक रणनीति निर्धारण समय की मांग है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत-नेपाल संबंधों की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- समझाइए कि बाढ़ प्रबंधन- (नेपाल के मैदानी इलाकों में आने वाली बाढ़, जो सीमा पार के निचले इलाकों को भी प्रभावित करती है) को संबोधित करने की आवश्यकता है।
- भारत एवं नेपाल के मध्य जल प्रबंधन सहयोग की दीर्घकालिक रणनीति निर्धारण समय की मांग कैसे है? विस्तार से समझाइए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
3. भारत की शिक्षा प्रणाली में देशी भाषाओं पर बल देने के महत्व की व्याख्या कीजिए। इस दिशा में आवश्यक नीतियों पर भी प्रकाश डालिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
स्थानीय भाषा के महत्व की व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
समझाइए कि नवीन शिक्षा नीति, 2020 में देशी भाषाओं पर बल देने के बाद, अपनी मातृभाषा में व्यावसायिक पाठ्यक्रम करने के इच्छुक अनेक भारतीय छात्रों के सपनों को साकार किया जा सकता है।
शिक्षा प्रणाली में देशी भाषाओं पर बल देने के महत्व की विस्तार से चर्चा कीजिए।
समझाइए कि ‘मातृभाषा बनाम अंग्रेजी’ से ‘मातृभाषा प्लस अंग्रेजी’ के दृष्टिकोण को अपनाया जाना चाहिए।
इस दिशा में नीतियों एवं कार्यक्रमों पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व पर बल देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
4. भारत में पेसा अधिनियम (PESA Act) को आदिवासी कानून की रीढ़ माना जाता है। इस पृष्ठभूमि में क्या आपको लगता है कि इसके उचित क्रियान्वयन से देश के जनजातीय क्षेत्रों में स्वशासन का कायाकल्प हो सकता है? विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
आदिवासियों की पारंपरिक शासन प्रणाली के बारे में चर्चा कीजिए।
पारंपरिक शासन प्रणाली के मुद्दों पर प्रकाश डालिए।
पेसा (PESA) द्वारा निभाई जा रही भूमिका पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि पेसा, निर्णय निर्धारण की प्रक्रिया की पारंपरिक प्रणाली को मान्यता देता है और लोगों के स्वशासन के लिए प्रतिबद्ध है।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
5. विश्व के गिग-वर्कर्स की राजधानी बनने में भारत की क्षमताओं पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
गिग-इकोनॉमी क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
महामारी के कारण अर्थव्यवस्था में आए सामान्य परिवर्तनों पर प्रकाश डालिए एवं समझाइए कि कैसे यह गिग-वर्कर्स के लिए एक वरदान सिद्ध हुआ है।
गिग-इकोनॉमी कैसे विकसित हो रही है? समझाइए।
विश्व के गिग-वर्कर्स की राजधानी बनने में भारत की क्षमताओं पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव। भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
6. क्या आपको लगता है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने का तात्पर्य संपन्न लोगों को सब्सिडी प्रदान करना है? क्या इसके कुछ बेहतर विकल्प हैं? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न के सन्दर्भ में कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- ई-वाहनों पर सब्सिडी के मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
- इस सन्दर्भ में उपलब्ध विकल्पों पर प्रकाश डालिए।
- इसके पक्ष एवं विपक्ष दोनों में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
एक निष्पक्ष एवं संतुलित राय प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: शासन व्यवस्था में ईमानदारीः लोक सेवा की अवधारणा; शासन व्यवस्था और ईमानदारी का दार्शनिक आधार, सरकार में सूचना का आदान-प्रदान और पारदर्शिता, सूचना का अधिकार, नीतिपरक आचार संहिता, आचरण संहिता, नागरिक घोषणा पत्र, कार्य संस्कृति, सेवा प्रदान करने की गुणवत्ता, लोक निधि का उपयोग, भ्रष्टाचार की चुनौतियाँ।
7. सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास प्राप्त करने के लिए विश्वास आधारित शासन सर्वोत्कृष्ट है। विस्तार से समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
विश्वास-आधारित शासन की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- एक सफल एवं प्रभावी शासन के लिए लोगों का विश्वास होना क्यों आवश्यक है? समझाइए।
- वे कौन से तरीके एवं साधन हैं, जिनके द्वारा विश्वास-आधारित शासन प्राप्त किया जा सकता है? चर्चा कीजिए।
- इसके प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos








