How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: महिलाओं की भूमिका और महिला संगठन, जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।
1. विश्व भर में भोजन तक समान पहुंच प्राप्त करने में महिलाओं की भेद्यता का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Down to Earth
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भोजन तक समान पहुंच से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- जलवायु संकट एवं महामारी के समय में एक समान भोजन प्रणाली कैसी प्रतीत होती है? समझाइए।
- समझाइए कि लैंगिक समानता एवं खाद्य प्रणालियां आपस में जुड़ी हुई हैं। लेकिन वर्तमान खाद्य प्रणालियाँ – शक्ति असंतुलन और असमानता से अत्यधिक ग्रसित – अधिकांश महिलाओं के लिए उपयुक्त नहीं हैं।
- इस प्रकार के असंतुलन के कारणों की विवेचना कीजिए।
- महिलाओं के लिए असमान पहुंच के साक्ष्य, असमान पहुंच के कारण बताइए।
- सुझाव दीजिए कि क्या किये जाने की आवश्यकता है।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि भोजन, वस्त्र और आश्रय मूल अधिकार हैं, जो प्रत्येक व्यक्ति के अस्तित्व के लिए आवश्यक हैं। इसे स्वीकार करते हुए, महिलाओं को भोजन की समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विवेकपूर्ण प्रयास किए जाने चाहिए क्योंकि यह उनकी गरिमा को बनाए रखेगा और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों- 2 (शून्य भूख) और 5 (लिंग समानता) को प्राप्त करने में भी सहायता करेगा।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
2. क्या आपको लगता है कि विरोध प्रदर्शन के अधिकार (Right to Protest) को भारतीय संविधान के तहत बुनियादी मौलिक अधिकारों के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए? विचार-विमर्श कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
विचार-विमर्श कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के सम्बन्ध में अपने ज्ञान और समझ के अनुसार एक सारगर्भित रूप में उत्तर प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
विरोध प्रदर्शन के अधिकार (Right to Protest) से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
हड़ताल के अधिकार (Right to strike) की संवैधानिक स्थिति की विवेचना कीजिए।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के तहत हड़ताल के अधिकार (Right to strike) की स्थिति की व्याख्या कीजिए।
इस अधिकार को मौलिक अधिकार बनाए जाने के पक्ष एवं विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि संविधान के अनुच्छेद 19(1)(ए) के तहत हड़ताल करने का कोई मौलिक अधिकार नहीं है। किसी भी न्यायसंगत आधार पर हड़ताल को उचित नहीं ठहराया जा सकता। एक हथियार के रूप में हड़ताल का ज्यादातर दुरुपयोग होता है, जिसके परिणामस्वरूप अराजकता उत्पन्न होती है।
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
3. क्या महिलाओं के लिए बिहार सरकार के क्षैतिज आरक्षण को अन्य राज्यों में भी बढ़ाया जाना चाहिए? उचित औचित्य के साथ अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
क्षैतिज आरक्षण को विस्तार से समझाइए।
महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण को क्यों अपनाया जाना चाहिए? अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
4. किसी देश में लोकतंत्र की मृत्यु के कारणों का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न के सन्दर्भ में कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- भारत में लोकतंत्र के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों एवं निहितार्थों पर चर्चा कीजिए।
- लोकतंत्र की मृत्यु के कारणों पर चर्चा कीजिए।
- इन चिंताओं को दूर करने के लिए क्या उपाय अपनाए जाने चाहिए? सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: बुनियादी ढाँचाः ऊर्जा, बंदरगाह, सड़क, विमानपत्तन, रेलवे आदि।
5. कच्चे तेल के आयात एवं उपयोग के संबंध में भारत के समक्ष आने वाली नीतिगत चुनौतियों की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
जीवाश्म ईंधन के संबंध में भारत के समक्ष उपस्थित नीतिगत दुविधा क्या है? स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
कच्चे तेल के प्रबंधन के संबंध में प्रचलित मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
कच्चे तेल के आयात एवं उपयोग के संबंध में भारत के समक्ष आने वाली नीतिगत चुनौतियों की व्याख्या कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: किसानों की सहायता के लिए ई-प्रौद्योगिकी।
6. औसत भारतीय खेतों में और अधिक प्रौद्योगिकी प्रस्तुत करने के लिए एक नवजात आंदोलन प्रारम्भ होने जा रहा है। इस संदर्भ में चर्चा कीजिए कि प्रौद्योगिकी भारत में स्मार्ट कृषि को सक्षम कैसे बना सकती है। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारतीय किसानों की स्थिति को उजागर करने वाले कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
प्रौद्योगिकी, भारत में स्मार्ट खेती को सक्षम बनाने में कैसे सहायक है। सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: केस स्टडी।
7. कृत्रिम बुद्धिमत्ता तेजी से अर्थव्यवस्था एवं समाज को बदल रही है एवं आने वाले दशकों में लगभग निश्चित रूप से ऐसा करना जारी रखेगा। इस परिवर्तन का इन शक्तिशाली नवीन प्रौद्योगिकियों के साथ मानव जीवन में सुधार एवं बाधा दोनों पर गहरा नैतिक प्रभाव होगा।
इस संदर्भ में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग से सम्बंधित निम्नलिखित मुद्दों में नैतिक विचारों, यदि कोई हो तो, की पहचान कीजिए।
गोपनीयता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रेरित बेरोजगारी, दुरुपयोग की संभावना। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन
उत्तर की संरचना:
परिचय:
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के सन्दर्भ में एक संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
गोपनीयता, बेरोजगारी एवं इसके दुरुपयोग की संभावना पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संबंधित नैतिक चिंताओं पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए कुछ संभावित उपायों का संक्षेप में सुझाव देते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos