How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: जनसंख्या एवं संबद्ध मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक विषय, शहरीकरण, उनकी समस्याएँ और उनके रक्षोपाय।
1. “एक कम होती हुई जनसंख्या एक भारी कल्याणकारी बोझ की तुलना में एक बड़ी चिंता का विषय है।” इस संदर्भ में उपयुक्त उदाहरणों के साथ कम होती हुई जनसंख्या से सम्बद्ध चुनौतियों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
जनसंख्या के आकार एवं इसके कम होने के हाल के रुझानों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इस प्रकार के उत्तरों को प्रस्तुत करने का सर्वोत्तम तरीका उदाहरणों के साथ व्याख्या करना है।
कम होती हुई जनसंख्या से सम्बंधित चुनौतियों की व्याख्या कीजिए।
जापान, अमेरिका एवं भारत का मामला प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके प्रभावों को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए एवं सुझाव दीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
2. कानूनी उपायों के बावजूद, भारत में किशोर अपराधों में वृद्धि हो रही है। कानूनों के क्रियान्वयन में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण करते हुए उन्हें दूर करने के उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
किशोर अपराध क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में किशोर अपराध के मामलों में वृद्धि के कारणों पर चर्चा कीजिए।
समझाइए कि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 क्या है, जिसे इस नवीन विधेयक के माध्यम से संशोधित किया जा रहा है।
कानून के कार्यान्वयन में शामिल चुनौतियों का विश्लेषण कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कार्य- सरकार के मंत्रालय एवं विभाग, प्रभावक समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ तथा शासन प्रणाली में उनकी भूमिका।
3. आपको क्या लगता है कि देर से ही सही, हमारे विधायी कामकाज की नींव के रूप में चर्चा की जगह व्यवधान ने क्यों ले ली है? इन संसदीय व्यवधानों के पैटर्न को तोड़ने के उपायों की व्याख्या कीजिए एवं सुझाव दीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
विधायिका की कार्यप्रणाली में कौन-कौन से व्यवधान देखे जा रहे हैं? बताते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- व्यवधानों के कारणों की विवेचना कीजिए।
- सुझाव दीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि हमारी संसद को सशक्त करना इसकी कार्यवाही में व्यवधान को रोकने का समाधान है। व्यवधान सुनिश्चित करने का एकमात्र तंत्र यह है कि इसकी कार्यवाही को बाधित करना या उन्हें बाधित करने की अनुमति देना एक व्यवहार्य विकल्प है।
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
4. प्रत्यक्ष लाभ अंतरण मिशन ने सरकार के कल्याणकारी हस्तांतरण में कैसे सुधार किया है? इससे सम्बद्ध चुनौतियों पर भी चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Live Mint
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- प्रत्यक्ष लाभ अंतरण मिशन ने सरकार के कल्याणकारी हस्तांतरण में कैसे सुधार किया है? विस्तार से समझाइए।
- प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना को प्रारम्भ किये जाने के कारणों पर प्रकाश डालिए।
- इसके लाभों पर चर्चा कीजिए।
- इससे सम्बद्ध चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
प्रत्यक्ष लाभ अंतरण मिशन में सुधार के लिए सुझाव प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव।
5. फूड फोर्टिफिकेशन (food fortification) से आप क्या समझते हैं? इससे सम्बद्ध चुनौतियों एवं लाभों पर चर्चा करते हुए इसके विभिन्न प्रकारों की चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
फूड फोर्टिफिकेशन से आप क्या समझते हैं? परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
फूड फोर्टिफिकेशन के प्रकारों पर चर्चा कीजिए।
इसके द्वारा प्रदान किए जाने वाले लाभों पर प्रकाश डालिए।
इससे सम्बद्ध मुद्दे पर चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष कृषि सहायता तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य से संबंधित विषय; जन वितरण प्रणाली- उद्देश्य, कार्य, सीमाएँ, सुधार; बफर स्टॉक तथा खाद्य सुरक्षा संबंधी विषय; प्रौद्योगिकी मिशन; पशु पालन संबंधी अर्थशास्त्र।
6. भारत में जलवायु संकट में डेयरी क्षेत्र के योगदान पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Down to Earth
निर्देशक शब्द:
लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
डेयरी क्षेत्र से संबंधित प्रमुख तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
जलवायु पर पशुचारण के हानिकारक परिणामों की विवेचना कीजिए।
जलवायु के लिए इस क्षेत्र द्वारा लाई गई विभिन्न चुनौतियों और जोखिमों पर चर्चा कीजिए।
उदाहरण दीजिए और सुझाव दीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: अभिवृत्तिः सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति; विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध; नैतिक और राजनीतिक अभिरुचि; सामाजिक प्रभाव और धारण।
7. किसी व्यक्ति के व्यवहार को निर्धारित करने में सामाजिक प्रभाव की भूमिका पर विस्तार से चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि: लेक्सिकन प्रकाशन
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सामाजिक प्रभाव को संक्षेप में परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- किसी व्यक्ति के व्यवहार को आकार देने में सामाजिक प्रभावों की भूमिका की विवेचना कीजिए।
- अपने पक्ष को उचित ठहराने के लिए जहां कहीं भी आवश्यक हो, उपयुक्त दृष्टांत प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
व्यक्तियों के व्यवहार को आकार देने में सामाजिक प्रभाव की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos