How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: प्रथम विश्व युद्ध, महामंदी।
1. महान आर्थिक मंदी को नियंत्रित करने के लिए कौन से नीतिगत उपकरण उपयोग में लाये गए थे? क्या आपको लगता है कि महामारी के कारण वर्तमान में विश्व जिस अवसाद का सामना कर रहा है, वह महान आर्थिक मंडी के समान ही है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express; समकालीन विश्व इतिहास: इंदिरा अर्जुन देव
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
वैश्विक मंदी अथवा कोरोना महामारी से सम्बद्ध कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
महान आर्थिक मंदी क्या थी? समझाइए।
महान आर्थिक मंदी को नियंत्रित करने के लिए लागू किए गए नीतिगत साधनों पर चर्चा कीजिए।
कोविड -19 मंदी या अवसाद को उत्प्रेरित करने वाले प्रमुख कारणों का विस्तार से विश्लेषण कीजिए।
निष्कर्ष:
दोनों के प्रभाव को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: प्रथम विश्व युद्ध, महामंदी।
2. प्रथम विश्व युद्ध के भारत पर सामाजिक प्रभावों की विवेचना कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: समकालीन विश्व इतिहास: इंदिरा अर्जुन देव
निर्देशक शब्द:
विवेचना कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न के सभी पक्षों की तार्किक व्याख्या कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रथम विश्व युद्ध के ऐतिहासिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
प्रथम विश्व युद्ध के सामान्य प्रभावों पर प्रकाश डालिए।
इसके भारत पर पड़ने वाले सामाजिक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
विश्व युद्ध के महत्व एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सबक के रूप में विश्व पर पड़ने वाले इसके प्रभावों को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: विश्व के इतिहास में 18वीं सदी तथा बाद की घटनाएँ यथा औद्योगिक क्रांति, विश्व युद्ध, राष्ट्रीय सीमाओं का पुनःसीमांकन, उपनिवेशवाद, उपनिवेशवाद की समाप्ति, राजनीतिक दर्शन जैसे साम्यवाद, पूंजीवाद, समाजवाद आदि शामिल होंगे, उनके रूप और समाज पर उनका प्रभाव।
3. 1861 के अमेरिकी गृहयुद्ध के कारणों एवं परिणामों पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
1861 के अमेरिकी गृहयुद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- अमेरिकी गृहयुद्ध के क्या कारण थे?
- अमेरिकी गृहयुद्ध के क्या परिणाम थे?
निष्कर्ष:
अमेरिका के इतिहास में इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
4. निष्पक्ष आलोचना एवं जवाबदेही के मूल्यों के साथ-साथ भूल जाने के अधिकार एवं अभिलेख न्यायालय तक पहुंच के जनता के अधिकार की परस्पर अंतर्क्रिया पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- भूल जाने के अधिकार से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
- निष्पक्ष आलोचना एवं जवाबदेही के मूल्यों के साथ-साथ भूल जाने के अधिकार एवं अभिलेख न्यायालय तक पहुंच के जनता के अधिकार की परस्पर अंतर्क्रिया पर चर्चा कीजिए।
- पूर्वोक्त विषय के सन्दर्भ में भारतीय न्यायालयों के प्रासंगिक निर्णयों पर प्रकाश डालिए एवं अपना पक्ष प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि भूल जाने के अधिकार को निष्पक्ष आलोचना एवं जवाबदेही की अवधारणाओं के साथ अभिप्रेत किए जाने की आवश्यकता है।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
5. जैसे-जैसे भारत स्वच्छ एवं हरित ईंधन के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, अंतरराष्ट्रीय हरित वित्तपोषण के अवसरों को लुभाने के लिए एक स्पष्ट योजना समय की मांग है। स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Financial Express
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- स्वच्छ एवं हरित ईंधन के लिए भारत के लक्ष्य पर चर्चा कीजिए।
- समझाइए कि स्वच्छ ऊर्जा की ओर संक्रमण के लिए इन बड़ी निवेश आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वित्तपोषण की आवश्यकता होगी।
निष्कर्ष:
इसके समाधान के साथ निष्कर्ष निकालिए, संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं आगे की राह बताइये।
विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारतीयों की उपलब्धियाँ; देशज रूप से विकसित प्रौद्योगिकी एवं नवीन प्रौद्योगिकी का विकास।
6. डीप ओशन मिशन, सतत विकास के लिए नीली अर्थव्यवस्था का उपयोग करने के भारत के दृष्टिकोण को साकार करने का लक्ष्य कैसे रखता है? समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
डीप ओशन मिशन का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- मिशन के विवरण पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
- मिशन के महत्व पर प्रकाश डालिए।
- यह मिशन, नीली अर्थव्यवस्था की क्षमता का दोहन करने में कैसे सहायता करेगा? चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: केस स्टडी।
7. वर्तमान में भारतीयों को समलैंगिकता एवं समलैंगिक पहचान पहले से कहीं अधिक स्वीकार्य हो सकती है लेकिन परिवार, घर एवं विद्यालय की सीमाओं के भीतर, उनकी लैंगिक स्वीकृति एवं अपने लैंगिक विकल्पों को खुले तौर पर व्यक्त करने की स्वतंत्रता अभी भी एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे, बाइसेक्सुअल, ट्रांसजेंडर एवं क्वीर) समुदाय के लिए एक निरंतर संघर्ष है। अनेक ऑनलाइन एवं वास्तविक विश्व के प्लेटफार्मों के माध्यम से सुनी गई एलजीबीटीक्यू की आवाज, एलजीबीटीक्यू समुदाय की सक्रियता का एक महत्वपूर्ण भाग है लेकिन ये समुदाय के समक्ष आने वाली विविध चुनौतियों का केवल एक छोटा सा भाग है। इस स्थिति के आलोक में, उन कारणों की व्याख्या कीजिए, जिनसे एलजीबीटीक्यू के खिलाफ भेदभाव जीवन के विभिन्न पहलुओं में उनके लिए समस्याएँ उत्पन्न करता है एवं सुझाव दीजिए कि क्या किये जाने की आवश्यकता है? (250 शब्द)
निर्देशक शब्द:
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
sउत्तर की संरचना:
परिचय:
एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) समुदाय क्या और कौन हैं, इसका संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उन कारणों पर प्रकाश डालिए, जो एलजीबीटीक्यू समुदाय के विरुद्ध भेदभाव की समस्या उत्पन्न करते हैं।
इस समुदाय के प्रति अधिक मानवीय दृष्टिकोण अपनाने के लिए आवश्यक मनोवृत्तियों में परिवर्तन का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
ट्रांसजेंडरों को एक मानव के रूप में स्वीकार करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए एवं इसके समाधान की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos