How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: औद्योगिक क्रांति।
1. ‘औद्योगीकरण एक मिश्रित वरदान था।’ उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: ओल्ड एनसीईआरटी: विश्व इतिहास; कक्षा: 7; औद्योगिक क्रांति, पूंजीवाद, समाज पर उनका प्रभाव, व्यवसाय संगठन एवं समाजवाद का उदय।
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
औद्योगीकरण के प्रभाव को दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इसके सामान्य महत्व पर प्रकाश डालिए।
औद्योगिक क्रांति के वरदान को इंगित कीजिए।
औद्योगिक क्रांति के हानिकारक प्रभावों की विवेचना कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सा.अ.-1: भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएं, भारत की विविधता।
सा.अ.-2: गरीबी एवं भूख से संबंधित मुद्दे।
2. भारत में बाल विवाह, गरीबी के एक अंतर-पीढ़ी चक्र की ओर कैसे ले जाते हैं? चर्चा कीजिए। इस खतरे को रोकने के लिए कुछ उपायों का सुझाव भी दीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Down to Earth
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में बाल विवाह से संबंधित प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
बाल विवाह एवं गरीबी में क्या सम्बन्ध है? समझाइए।
इस समस्या को सम्बोधित करते हुए इसके समाधान के लिए उपाय सुझाइए।
सुझाव दीजिए कि क्या करने की आवश्यकता है।
निष्कर्ष:
उपयुक्त समाधानों के साथ निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
3. “कोविड-19 टीकाकरण अभियान यह दर्शाता है कि भारत संक्रामक रोगों के विरुद्ध टीकाकरण में आत्मनिर्भर बन गया है।” स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत द्वारा अब तक की गई टीकाकरण यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में इसके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।
भारत अंततः कोविड -19 के विरुद्ध टीकाकरण में आत्मनिर्भरता कैसे प्राप्त कर रहा है? स्पष्ट कीजिए।
निष्कर्ष:
भारत सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालिए एवं आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
4. वैश्विक न्यूनतम कर से सम्बद्ध मुद्दों पर चर्चा कीजिए। बदलते डिजिटल परिदृश्य में भारत जैसे देश, जहाँ डेटा अत्यंत महत्वपूर्ण है, के लिए यह कैसे मायने रखता है? समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
वैश्विक न्यूनतम कर से आप क्या समझते हैं? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- समझाइए कि यूके में हाल ही में संपन्न जी-7 शिखर सम्मेलन में नेताओं ने दो स्तंभों पर आधारित वैश्विक कराधान सुधारों का समर्थन किया।
- कंपनियां, डेटा का मुद्रीकरण कैसे करती हैं? चर्चा कीजिए।
- कर से बचाव का समाधान खोजने के प्रयासों पर एक लेख लिखिए।
- भारत का मामला प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि भारत को वैश्विक कर पर एक समान स्थिति में आने के लिए वार्ता करनी चाहिए और इससे बचना चाहिए क्योंकि भारत में सोशल मीडिया कंपनियों का सबसे बड़ा उपयोगकर्ता आधार उपस्थित है।
विषय: सा.अ.-2: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
सा.अ.-3: सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियां एवं उनका प्रबंधन – संगठित अपराध एवं आतंकवाद के मध्य संबंध।
5. विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (रोकथाम) अधिनियम, 1967 आतंकवाद के विरुद्ध भारत का प्राथमिक विधिक हथियार है। लेकिन मौलिक अधिकारों के उल्लंघन के आधार पर इसका उपयोग विवाद का विषय बन गया है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में असम्मति पर राजद्रोह एवं विधिविरुद्ध क्रियाकलाप (रोकथाम) अधिनियम के गंभीर प्रभावों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
इस प्रकार के उत्तरों को उदाहरणों के साथ सर्वोत्तम रूप से समझाया जा सकता है।
निष्कर्ष:
इस समस्या के समाधान के लिए उपाय सुझाइए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्रः स्थिति तथा समस्याएँ; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन, शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।
6. सिविल सेवा बोर्ड के विचार को एक प्रमुख सिविल सेवा सुधार के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया है; हालांकि यह सीमारहित नहीं है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
सिविल सेवा बोर्ड की व्याख्या करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
इसे प्रमुख सिविल सेवा सुधार के रूप में व्यापक रूप से क्यों माना जाता है? संक्षेप में समझाइए।
सिविल सेवा बोर्ड की सीमाओं की विवेचना कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: नागरिक अधिकार पत्र।
7. लोक सेवकों की जवाबदेही को सुनिश्चित के लिए एक प्रभावी उपकरण के रूप में नागरिक अधिकार-पत्र को प्रभावित करने वाले मुद्दे क्या हैं? इन मुद्दों का समाधान कैसे किया जा सकता है? समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
नागरिक अधिकार-पत्र की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
नागरिक अधिकार-पत्र की अवधारणा प्रस्तुत कीजिए।
जवाबदेही के एक प्रभावी उपकरण के रूप में लोक सेवकों के कामकाज को रोकने वाले नागरिक अधिकार-पत्र से संबंधित मुद्दों को सूचीबद्ध कीजिए।
उल्लिखित मुद्दों का समाधान करने के लिए सम्बंधित उपायों का सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos