[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 16 जून 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: नेपोलियन, इटली एवं जर्मनी का एकीकरण।

1. जर्मनी एवं इटली के एकीकरण के लिए नेपोलियन कैसे उत्तरदायी था? समझाइये। (250 शब्द)

 सन्दर्भ: मास्टरिंग मॉडर्न वर्ल्ड हिस्ट्री: नॉर्मन लोव

निर्देशक शब्द:

समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए

उत्तर की संरचना:

परिचय: 

एकीकरण के संक्षिप्त इतिहास पर तिथि सहित प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:  

एकीकरण में नेपोलियन द्वारा निभाई गई भूमिका का विस्तार से वर्णन कीजिए।

निष्कर्ष: 

नेपोलियन द्वारा किए गए योगदान के महत्व को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: भारतीय संविधान- ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएँ, संशोधन, महत्त्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।

2. भाषा भारत में राजनीतिक पहचान के मुख्य संकेतकों में से एक रही है। इस संदर्भ में राजभाषा अधिनियम, 1968 को और अधिक समावेशी बनाने के लिए उसमें संशोधन की आवश्यकता का परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

निर्देशक शब्द:

परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों का परीक्षण करते हुए सारगर्भित उत्तर लिखना चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय: 

प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु: 

भाषा, भारत में राजनीतिक पहचान के प्रमुख संकेतकों में से एक कैसे रही है? व्याख्या कीजिए।

भाषा से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों की व्याख्या कीजिए।

तुलु भाषा की मांग का मामला प्रस्तुत कीजिए।

तुलु की वर्तमान स्थिति क्या है? प्रकाश डालिए।

ऐसी भाषाओं के महत्व को सामान्य रूप से पहचानने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए।

निष्कर्ष: 

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।

3. एक सशक्त एवं प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली (GRS) लोक प्रशासन का अनिवार्य अंग है। इस संदर्भ में चर्चा कीजिए कि लोक शिकायत निवारण एवं वितरण प्रणाली को बेहतर तरीके से कैसे एकीकृत किया जाए? (250 शब्द)

सन्दर्भ:   Deccan Herald

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें

उत्तर की संरचना:

परिचय: 

प्रशासन की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वर्तमान व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु:

एक सशक्त एवं प्रभावी शिकायत निवारण प्रणाली लोक प्रशासन का एक अनिवार्य अंग क्यों है? स्पष्ट कीजिए।

शिकायतों का लोक सेवा वितरण से गहरा संबंध कैसे है? समझाइए। 

अपने पक्ष को बेहतर ढंग से समझाने के लिए उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष: 

लोक प्रशासन के लिए शिकायत निवारण प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।

4. सोशल मीडिया को विनियमन की आवश्यकता है लेकिन इस हद तक नहीं कि उनके लिए भारत में व्यवसाय करना मुश्किल हो। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

निर्देशक शब्द:

टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय: 

देश में सोशल मीडिया विनियमन का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु: 

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • सोशल मीडिया को विनियमित करने का क्या अर्थ है? समझाइए। 
  • विनियमन की सीमा में वृद्धि करने से सोशल मीडिया के व्यवसाय पर क्या प्रभाव पड़ता है? भारत के विशेष सन्दर्भ में चर्चा कीजिए।  
  • संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं समझाइए।

निष्कर्ष: 

इस समस्या के समाधान के लिए उपयुक्त समाधान बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सा.अ.-2: भारत एवं उसके पड़ोसी- संबंध।

सा.अ.-3: सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियां एवं उनका प्रबंधन।

5. गलवान एक सहयोगी-स्मृति है कि भारत अपनी उत्तरी सीमाओं पर अपने पहरे को कम नहीं कर सकता है। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

टिप्पणी कीजिए ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

उत्तर की संरचना:

परिचय: 

प्रश्न की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु: 

उत्तरी सीमाओं पर पहरेदारों को स्थिर रखना महत्वपूर्ण क्यों है? समझाइए। 

उत्तरी सीमाओं से सम्बंधित चिंताओं एवं मुद्दों पर चर्चा कीजिए।

गलवान का अनुभव याद रखने वाला एक सबक कैसे है? समझाइए।

भारत के समक्ष उपस्थित चुनौतियों को सूचीबद्ध कीजिए।

निष्कर्ष: 

निष्कर्ष निकालिए कि पिछले एक वर्ष की घटनाओं ने चीन के प्रति भारत की सोच को काफी हद तक परिवर्तित कर दिया है। भारत द्वारा अपनाये गए विकल्पों का वैश्विक भू-राजनीति के भविष्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ेगा।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्रः स्थिति तथा समस्याएँ; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन, शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।

6. आप इस विचार से कहाँ तक सहमत हैं कि भारत में प्रशासन को सामान्यज्ञों के स्थान पर विशेषज्ञों की आवश्यकता होती है? चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: Indian Express

निर्देशक शब्द:

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें

उत्तर की संरचना:

परिचय: 

भारत में प्रशासन का उल्लेख करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए। 

विषय वस्तु: 

विशेषज्ञों के पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण तर्क प्रस्तुत कीजिए।

सामान्यज्ञों के पक्ष में भी तर्कों का उल्लेख कीजिए।

निष्कर्ष: 

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: सिविल सेवा के लिये अभिरुचि तथा बुनियादी मूल्य- सत्यनिष्ठा, भेदभाव रहित तथा गैर-तरफदारी, निष्पक्षता, सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव, कमज़ोर वर्गों के प्रति सहानुभूति, सहिष्णुता तथा संवेदना।

7. प्रशासन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही से आप क्या समझते हैं? दोनों के मध्य के संबंध को स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

निर्देशक शब्द:

स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

उत्तर की संरचना:

परिचय: 

पारदर्शिता एवं जवाबदेही दोनों को परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

विषय वस्तु: 

दोनों के मध्य के संबंध पर प्रकाश डालिए।

पारदर्शिता एवं जवाबदेही एक-दूसरे की पूरक कैसे है? समझाइए।

निष्कर्ष: 

निष्कर्ष निकालिए कि प्रशासन का सकारात्मक प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही प्रणाली को एक दूसरे का समर्थन करने के लिए अभिकल्पित किया जाना चाहिए।दोनों अवधारणाएं एक-दूसरे को सुदृढ़ करती हैं और सुशासन, विधि का शासन एवं सरकार में नागरिकों के विश्वास को बेहतर बनाने में योगदान करती हैं।


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos