Print Friendly, PDF & Email

[इनसाइट्स सिक्योर STHIR – 2021] दैनिक सिविल सेवा मुख्य परीक्षा उत्तर लेखन अभ्यास: 15 जून 2021

 

How to Follow Secure Initiative?

How to Self-evaluate your answer? 

INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE

 


सामान्य अध्ययनI


 

विषय: फ्रांसीसी क्रांति।

1. अमेरिका में स्पेन के उपनिवेशों पर फ्रांसीसी क्रांति के प्रभावों की व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: मास्टरिंग मॉडर्न वर्ल्ड हिस्ट्री: नॉर्मन लोव

 निर्देशक शब्द:

 व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

फ्रांसीसी क्रांति के इतिहास को संक्षेप में बताते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:  

इसने अमेरिका में स्थित स्पेन के उपनिवेशों को कैसे प्रभावित किया? समझाइए।

इसके प्रमुख प्रभावों पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इसके समग्र प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनII


 

विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।

 2. राजद्रोह कानून को इस दृष्टिकोण से समाप्त करने की आवश्यकता है कि इसका उपयोग अभिव्यक्ति एवं भाषण की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने के लिए किया जाता है। चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Indian Express

 निर्देशक शब्द:

 चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

राजद्रोह कानून की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • राजद्रोह कानून को लागू किये जाने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर चर्चा कीजिए।
  • राजद्रोह कानून की प्रासंगिकता की व्याख्या कीजिए।
  • कानून की कमियों एवं कानून को समाप्त किये जाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

निष्कर्ष निकालिए कि उच्चतम न्यायालय ने एक पत्रकार पर लगाए गए राजद्रोह के आरोपों को रद्द कर दिया है। हमें भारतीय गणराज्य के नागरिकों के रूप में संविधान सभा के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए राजद्रोह कानून को पूरी तरह से समाप्त करने की मांग करनी चाहिए।

 


सामान्य अध्ययनIII


 

विषय: सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कंप्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टैक्नोलॉजी, बायो-टैक्नोलॉजी और बौद्धिक संपदा अधिकारों से संबंधित विषयों के संबंध में जागरुकता।

3. कोविड-19 महामारी ने भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों को निलंबित कर दिया है। अपने ग्राहकों को कुशल सेवाएं प्रदान करने के लिए भारत को पर्याप्त प्रतिस्पर्धी बने रहना होगा। टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  Financial Express

 निर्देशक शब्द:

 टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

कोविड -19 महामारी ने भारत की अंतरिक्ष गतिविधियों को कैसे निलंबित कर दिया है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

ऐसे उत्तरों को प्रासंगिक तथ्यों के साथ सर्वोत्तम रूप से समझाया जा सकता है।

महामारी के दौरान इस दिशा में विभिन्न देशों के द्वारा किये गए विकास एवं इससे भारत के समक्ष उपस्थित प्रतिस्पर्धा की चुनौती पर चर्चा कीजिए।

सुझाव दीजिए कि भारत को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए क्या करने की आवश्यकता है।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 

विषय: संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।

4. भारत में बढ़ते साइबर हमलों के विरुद्ध नागरिक लक्ष्यों एवं महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा के उपायों एवं साधनों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

 निर्देशक शब्द: 

चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • हाल ही में देखे गए साइबर हमलों के नागरिक लक्ष्यों के बारे में चर्चा कीजिए।
  • इससे सम्बंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।
  • इससे संबंधित चिंताओं के बारे में विस्तार से बताइए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी- विकास एवं अनुप्रयोग तथा दैनिक जीवन पर इसका प्रभाव। सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा चुनौतियाँ एवं उनका प्रबंधन- संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध।

5. सिंथेटिक जीवविज्ञान की जैव सुरक्षा चिंताओं को रेखांकित करते हुए जैव सुरक्षा एवं जैव सुरक्षा के क्षेत्र में भारत की तैयारियों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ: The Hindu

निर्देशक शब्द:

 विश्लेषण कीजिएऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

सिंथेटिक जीवविज्ञान की परिभाषा प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:

  • इसमें शामिल जोखिमों की व्याख्या कीजिए।
  • इसके अस्तित्व को विनियमित करने के लिए आवश्यक तंत्र पर चर्चा कीजिए।
  • इस सन्दर्भ में भारत की चिंताओं पर प्रकाश डालिए।

निष्कर्ष:

इस समस्या को हल करने के लिए समाधान सुझाते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


सामान्य अध्ययनIV


 

विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।

 6. मानव जीवन में उन्नति के साथ-साथ नैतिक एवं सदाचारपूर्ण मूल्य समय-समय पर परिवर्तित होते रहते हैं। उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए। (250 शब्द)

सन्दर्भ:  The Hindu

 निर्देशक शब्द:

 स्पष्ट कीजिए- ऐसे प्रश्नों में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह पूछे गए प्रश्न से संबंधित जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

मानव जीवन में नैतिक एवं सदाचारपूर्ण मूल्यों के सामान्य महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

मानव जीवन की उन्नति के साथ-साथ नैतिक एवं सदाचारपूर्ण मूल्य समय-समय पर कैसे परिवर्तित होते हैं? विस्तार से समझाइये।

इस सन्दर्भ में प्रासंगिक उदाहरण भी प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।

  

विषय: अभिवृत्तिः सारांश (कंटेन्ट), संरचना, वृत्ति; विचार तथा आचरण के परिप्रेक्ष्य में इसका प्रभाव एवं संबंध; नैतिक और राजनीतिक अभिरुचि; सामाजिक प्रभाव और धारण।

 7. वैज्ञानिक मनोवृत्ति एवं अनुसन्धान की भावना से आप क्या समझते हैं? देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में आप वैज्ञानिक मनोवृत्ति, मानवतावाद एवं अनुसन्धान एवं सुधार की भावना को विकसित करने के अपने मौलिक कर्तव्य को कैसे पूरा करेंगे? समझाइये। (250 शब्द)

सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन

 निर्देशक शब्द:

 समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।

 उत्तर की संरचना:

 परिचय:

वैज्ञानिक मनोवृत्ति को परिभाषित कीजिए तथा संक्षेप में इसका अर्थ स्पष्ट करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।

 विषय वस्तु:

इसका महत्व स्पष्ट कीजिए।

इस सन्दर्भ में संविधान में वर्णित मौलिक कर्त्तव्य पर प्रकाश डालिए।

एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में इस कर्त्तव्य के निर्वहन के लिए आप क्या उपाय अपनाएंगे? विस्तार से समझाइए।

इन उपायों के समर्थन में उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।

निष्कर्ष:

आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।

 


Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates

Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos