How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– II
विषय: गरीबी एवं भूख से संबंधित विषय।
1. कृषि के विभिन्न दृष्टिकोणों, विशेष रूप से कृषि विस्तार में पोषण को मुख्य धारा में लाने से समग्र अस्वीकार्य रूप से उच्च आर्थिक एवं सामाजिक लागत को कम करने में सहायता मिल सकती है, इस प्रकार भूख के मुद्दों को कम करने में सहायता मिलेगी। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: researchgate.net
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
देश में भूख और कुपोषण की वर्तमान स्थिति को उजागर करने वाले कुछ प्रमुख तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
सुपोषण प्राप्त करने में शामिल चुनौतियों पर चर्चा कीजिए।
कृषि के विभिन्न उपागमों में पोषण को मुख्य धारा में लाने के महत्व की व्याख्या कीजिए।
उपयुक्त उदाहरण दीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: भारत के हितों पर विकसित तथा विकासशील देशों की नीतियों तथा राजनीति का प्रभाव; प्रवासी भारतीय।
2. बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में पश्चिम के साथ भारत के हितों का बढ़ता अभिसरण एवं इसके द्वारा भारत को प्रदान किये जाने वाले अवसरों पर एक लेख लिखिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
लेख लिखिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ के आधार पर उसके सभी पहलुओं को शामिल करते हुए उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत के लिए G -7 शिखर सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत एवं पश्चिम के मध्य हितों के अभिसरण के क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
इसके द्वारा भारत को प्रदान किये जाने वाले अवसरों पर प्रकाश डालिए।
चीन कारक पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
3. मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों के समाधान के लिए सरकारी योजनाएं एवं नीतियां आवश्यक घटक हैं लेकिन महामारी के संदर्भ में इस दिशा में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। समझाइए (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
देश में मानसिक रोग पर कुछ प्रमुख आंकड़े प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
मानसिक रोग क्या है? संक्षेप में चर्चा कीजिए।
इसके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर एक लेख लिखिए।
भारत को इन चुनौतियों से निपटने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए? सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
इस समस्या के समाधान के लिए संभावित रोडमैप प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
4. परफोरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स देश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रदर्शन में बदलाव ला सकता है। क्या आप सहमत हैं? टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
परफोरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स को संक्षेप में समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- परफोरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स के उद्देश्यों के बारे में संक्षेप में बताइए।
- इस सूचकांक के महत्व पर प्रकाश डालिए।
- यह आरटीआई 2009 के तहत उद्देश्यों को प्राप्त करने में कैसे सहायता करेगा? चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।
5. क्या आपको लगता है कि भारत में डिजिटल सर्विस डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने विश्वास की कमी को दूर किया है तथा देश में नागरिकों की भागीदारी में वृद्धि की है? उपयुक्त स्पष्टीकरण के साथ चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- भारत में नागरिक सेवाओं के डिजिटलीकरण के पहलुओं पर प्रकाश डालिए।
- समझाइए कि कोविड-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन शिक्षा एवं टेलीमेडिसिन सहित वस्तु एवं सेवाएं प्रदान करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म तेजी से बढ़े हैं। साथ ही अनेक व्यावसायियों ने घर से काम करके उत्पादकता बनाए रखी है।
- भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म की प्रासंगिकता एवं स्वीकृति तथा इसके लाभों पर चर्चा कीजिए।
- इसने नागरिकों के बीच विश्वास की कमी को कितना दूर किया है? समझाइए।
निष्कर्ष:
डिजिटल प्लेटफॉर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
6. भारत में यौनकर्मियों को कोविड-19 महामारी के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी आजीविका खो दी है, स्वास्थ्य सेवा तक उनकी सीमित पहुंच है तथा उन्हें बढ़ती हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। इस संदर्भ में देश में यौनकर्मियों को बुनियादी श्रम अधिकार प्रदान करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
यौनकर्मियों पर दोहरा बोझ क्यों पड़ता है? समझाइए। वर्तमान कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डालिए।
संबंधित चिंताओं पर प्रकाश डालिए।
सुझाव दीजिए कि क्या किये जाने की आवश्यकता है।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि उच्चतम न्यायालय ने बुद्धदेव कर्मकार बनाम पश्चिम बंगाल राज्य (2011) में कहा कि यौनकर्मियों को सम्मान का अधिकार है। संसद को मौजूदा कानून पर पुनः विचार करना चाहिए और ‘पीड़ित-बचाव-पुनर्वास’ की समस्याओं को दूर करना चाहिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: केस स्टडी पर आधारित प्रश्न।
7. प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण परीक्षणों पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित करने के स्थान पर सरकार को अंतर्निहित सामाजिक दृष्टिकोण को बदलने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था। क्या आप सहमत हैं? कारण प्रस्तुत कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन, The Hindu
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में लिंग निर्धारण के मामलों की व्यापकता को दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- भारत में लिंग चयन के कारणों और व्यापकता को प्रस्तुत कीजिए।
- मानवाधिकारों के विचारों के पहलुओं पर चर्चा कीजिए।
- पुत्र वरीयता के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा कीजिए।
- सामाजिक एवं व्यवहारिक दृष्टिकोण में परिवर्तन अधिक महत्वपूर्ण क्यों है? चर्चा कीजिए।
निष्कर्ष:
इस समस्या को हल करने के लिए समाधान बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos








