How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– II
विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
1. एनीमिया के बोझ को सम्बोधित करने एवं उसे दूर करने के लिए भारत को एक महिला के जीवन के प्रत्येक चरण में सामाजिक मानदंडों पर आधारित हस्तक्षेप की आवश्यकता है। विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Down to Earth
निर्देशक शब्द:
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत में एनीमिया की व्यापकता की पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
सामाजिक मानदंडों के आधार पर महिला के जीवन के प्रत्येक स्तर को संबोधित किये जाने की आवश्यकता पर प्रकाश डालिए।
संदर्भित लेख से संकेत लीजिए एवं समझाइए।
निष्कर्ष:
इसके समाधान की राह सुझाइए एवं निष्कर्ष निकालिए।
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
2. देश में डिजिटल विभाजन, युवा भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान को कैसे प्रभावित करता है? इस अंतराल को दूर करने के लिए समाधान सुझाते हुए समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक परीक्षण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
डिजिटल विभाजन के बारे में चर्चा कीजिए।
डिजिटल विभाजन, टीकाकरण अभियान में व्यापक अंतराल कैसे पैदा कर रहा है? विस्तार से समझाइए।
इस समस्या को संबोधित करने के लिए क्या किये जाने की आवश्यकता है? समझाइए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की मुख्य विशेषताएँ।
3. देश में बार-बार चुनाव आयोजित करना एक महंगी प्रक्रिया है। इस संदर्भ में क्या आपको लगता है कि एक साथ चुनाव आयोजित करना एक प्रभावी समाधान सिद्ध हो सकता है? चर्चा कीजिए। इसमें शामिल मुद्दों पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
महामारी के कारण विश्व द्वारा सामना की जा रही वर्तमान परिस्थितियों को दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
एक देश एक चुनाव पर विचार-विमर्श करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
वर्तमान चुनाव प्रणाली में शामिल मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
एक साथ चुनाव कराने के संदर्भ में समाधान प्रस्तुत कीजिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि चूंकि मार्च-अप्रैल में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों के द्वारा कोविड संक्रमण की दूसरी लहर में योगदान देने का संदेह है, इसलिए “एक राष्ट्र, एक चुनाव” जैसी महत्वपूर्ण अवधारणा पर एक सुस्पष्ट तर्कपूर्ण बहस का आह्वान किया जाता है।
विषय: शासन व्यवस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही के महत्त्वपूर्ण पक्ष, ई-गवर्नेंस- अनुप्रयोग, मॉडल, सफलताएँ, सीमाएँ और संभावनाएँ; नागरिक चार्टर, पारदर्शिता एवं जवाबदेही और संस्थागत तथा अन्य उपाय।
4. ग्राम पंचायतों के लिए आदर्श नागरिक अधिकार-पत्र क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं एवं महत्व पर प्रकाश डालिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: pib.gov.in
निर्देशक शब्द:
प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
ग्राम पंचायतों के लिए आदर्श नागरिक अधिकार-पत्र क्या है? समझाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
आदर्श ग्राम पंचायत नागरिक अधिकार-पत्र के उद्देश्यों की विवेचना कीजिए।
पंचायतों के लिए आदर्श नागरिक अधिकार-पत्र की प्रमुख विशेषताओं की व्याख्या कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: सा.अ. 2– सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
सा.अ.3– भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
5. देश में आवासन क्षेत्र से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिए। क्या नवीन मॉडल किराएदारी अधिनियम देश में किरायेदारी व्यवसाय एवं आवासन को मौलिक रूप से परिवर्तित कर सकता है? समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Business Standard
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
भारत के आवासन क्षेत्र पर एक संक्षिप्त टिप्पणी प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत के आवासन क्षेत्र से सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा कीजिए।
इस दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डालिए।
नवीन मॉडल किराएदारी अधिनियम देश में किरायेदारी व्यवसाय एवं आवासन को मौलिक रूप से कैसे परिवर्तित कर सकता है? समझाइए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि यदि आवासन क्षेत्र को उचित रूप से प्रबंधित किया जाता है, तो यह अर्थव्यवस्था का आधार बन सकता है।
सामान्य अध्ययन– I
विषय: संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आकलन।
6. “महामारी एवं बढ़ती जलवायु आपदा की घटनाएं सरकारों को जलवायु कार्रवाई पर मार्शल योजना तैयार करने का आह्वान करती हैं।” टिप्पणी कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Economic Times
निर्देशक शब्द:
टिप्पणी कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय पर अपने ज्ञान और समझ को बताते हुए एक समग्र राय विकसित करनी चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का संदर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- जलवायु कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डालिए।
- जलवायु कार्रवाई की क्या चुनौतियाँ हैं? चर्चा कीजिए।
- इसके लिए मार्शल योजना क्या हो सकती है? सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
इस समस्या को हल करने के लिए अनेक समाधानों को प्रस्तुत करते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: नीतिशास्त्र तथा मानवीय सह-संबंधः मानवीय क्रियाकलापों में नीतिशास्त्र का सार तत्त्व, इसके निर्धारक और परिणाम; नीतिशास्त्र के आयाम; निजी और सार्वजनिक संबंधों में नीतिशास्त्र, मानवीय मूल्य- महान नेताओं, सुधारकों और प्रशासकों के जीवन तथा उनके उपदेशों से शिक्षा; मूल्य विकसित करने में परिवार, समाज और शैक्षणिक संस्थाओं की भूमिका।
7. खुशहाली से आपका क्या तात्पर्य है? मानव एवं सामाजिक कल्याण में इसके महत्व पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
खुशहाली को सामान्य तौर पर परिभाषित करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
समझाइए कि विश्व महामारी, जलवायु परिवर्तन अथवा आतंकवाद जैसी अनेक अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रहा है। मानवता की भलाई अब पहले से कहीं अधिक मायने रखती है। आर्थिक विकास के लिए एक अधिक समावेशी, न्यायसंगत और संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता है, जो सतत विकास, गरीबी उन्मूलन और खुशी को बढ़ावा दे।
इस सन्दर्भ में उदाहरण प्रस्तुत कीजिए एवं इसके महत्व को विस्तार से समझाइए।
निष्कर्ष:
खुशहाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos








