How to Follow Secure Initiative?
How to Self-evaluate your answer?
INSIGHTS NEW SECURE – 2020: YEARLONG TIMETABLE
सामान्य अध्ययन– I
विषय: भूकंप, सुनामी, ज्वालामुखीय हलचल, चक्रवात आदि जैसी महत्त्वपूर्ण भू-भौतिकीय घटनाएँ, भौगोलिक विशेषताएँ और उनके स्थान- अति महत्त्वपूर्ण भौगोलिक विशेषताओं (जल-स्रोत और हिमावरण सहित) और वनस्पति एवं प्राणिजगत में परिवर्तन और इस प्रकार के परिवर्तनों के प्रभाव।
1. चक्रवातों की तीव्रता एवं बारम्बारता तथा भारत के तटीय शहरों पर इसके प्रभाव के प्रमुख कारणों पर चर्चा कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न के सन्दर्भ को प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारंभ कीजिए।
विषय वस्तु:
भारत में चक्रवातों की तीव्रता एवं बारम्बारता में वृद्धि के कारणों की व्याख्या कीजिए।
भारत में तटीय शहरों पर इसके प्रभावों पर प्रकाश डालिए।
उदाहरण दीजिए। सरकार द्वारा की जा रही पहलों पर सुझाव दीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– II
विषय: केन्द्र एवं राज्यों द्वारा जनसंख्या के अति संवेदनशील वर्गों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ और इन योजनाओं का कार्य-निष्पादन; इन अति संवेदनशील वर्गों की रक्षा एवं बेहतरी के लिये गठित तंत्र, विधि, संस्थान एवं निकाय।
2. भारत में वित्तीय समावेशन प्राप्त करने में जैम ट्रिनिटी (JAM trinity) की भूमिका का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
कुछ प्रासंगिक तथ्य प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- इस दिशा में अब तक हुई प्रगति पर चर्चा कीजिए।
- इस दिशा में योगदान करने वाले कारकों पर चर्चा कीजिए।
- जैम ट्रिनिटी के महत्व की व्याख्या कीजिए।
निष्कर्ष:
इस दिशा में हमारी चुनौतियों को इंगित करते हुए एक सकारात्मक नोट पर निष्कर्ष निकालिए।
विषय: स्वास्थ्य, शिक्षा, मानव संसाधनों से संबंधित सामाजिक क्षेत्र/सेवाओं के विकास और प्रबंधन से संबंधित विषय।
3. कोविड-19 की रोकथाम एवं प्रबंधन में व्यवहार विज्ञान का उपयोग कैसे किया जा सकता है? समझाइए (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
महामारी के कारण विश्व द्वारा सामना की जा रही वर्तमान परिस्थितियों को दर्शाते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- हमारी जनसंख्या के व्यवहार संबंधी पहलुओं में शामिल कमियों पर चर्चा कीजिए।
- व्यवहार विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
निष्कर्ष निकालिए कि यदि हम इस वर्ष त्योहारों को मनाने, अपने प्रियजनों को गले लगाने और वास्तविक अवकाश का आनंद लेने में सक्षम होना चाहते हैं, तो हमें कोविड-19 व्यवहार को संबोधित करने के लिए एक व्यापक, व्यवहारिक दृष्टिकोण में निवेश करने की आवश्यकता है।
विषय: सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय।
4. वैक्सीन निर्माताओं के लिए क्षतिपूर्ति से क्या तात्पर्य है? इसकी छूट भारत में कोविड-19 वैक्सीन प्रक्रिया को कैसे प्रभावित करेगी? समझाइए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: The Hindu
निर्देशक शब्द:
समझाइए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय प्रश्न से संबंधित सूचना अथवा जानकारी को सरल भाषा में प्रस्तुत कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न का सन्दर्भ प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- समझाइए कि क्षतिपूर्ति क्या है और इसकी मांग क्यों की जाती है?
- क्या क्षतिपूर्ति की मांग या अनुदान एक मानक अभ्यास है? चर्चा कीजिए।
- भारत को इससे होने वाले लाभों की व्याख्या कीजिए।
निष्कर्ष:
इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– III
विषय: भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोज़गार से संबंधित विषय।
5. G7 वैश्विक कर सौदे के पीछे अंतर्निहित सिद्धांतों पर चर्चा कीजिए। इसके प्रमुख स्तंभों पर प्रकाश डालते हुए भारत पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Indian Express
निर्देशक शब्द:
चर्चा कीजिए- ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तथ्यों के साथ उत्तर लिखें।
विश्लेषण कीजिए– ऐसे प्रश्नों के उत्तर देते समय सम्बंधित विषय / मामले के बहुआयामी सन्दर्भों जैसे क्या, क्यों, कैसे आदि पर ध्यान देते हुए उत्तर लेखन कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
प्रश्न की संक्षिप्त पृष्ठभूमि प्रस्तुत करते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
वैश्विक न्यूनतम कर कैसे काम करेगा? समझाइए।
इसके अंतर्निहित कारणों की विवेचना कीजिए।
इसके महत्व पर चर्चा कीजिए।
इसमें शामिल चुनौतियों पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह एवं भारत पर इसके प्रभावों को दर्शाते हुए निष्कर्ष निकालिए।
सामान्य अध्ययन– IV
विषय: भारत तथा विश्व के नैतिक विचारकों तथा दार्शनिकों के योगदान।
6. आज के युवाओं के लिए प्रासंगिक स्वामी विवेकानंद की महत्वपूर्ण शिक्षाओं पर प्रकाश डालिए एवं उनकी व्याख्या कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: Hindustan Times
निर्देशक शब्द:
प्रकाश डालिये- ऐसे प्रश्नों के उत्तर लेखन में अभ्यर्थी से अपेक्षा की जाती है कि वह प्रश्न से सम्बंधित प्रासंगिक जानकारियों को सरल भाषा में व्यक्त कर दे।
व्याख्या कीजिए- प्रश्न में पूछी गई जानकारी को सरल भाषा में व्यक्त कीजिए।
उत्तर की संरचना:
परिचय:
स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को याद रखने की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए उत्तर प्रारम्भ कीजिए।
विषय वस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- उनके योगदान के बारे में संक्षेप में चर्चा कीजिए।
- वर्तमान संदर्भ में युवाओं के लिए प्रासंगिक स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर प्रकाश डालिए।
निष्कर्ष:
देश में विशेषकर युवाओं के लिए उनकी शिक्षाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निष्कर्ष निकालिए।
विषय: लोक प्रशासन में लोक/सिविल सेवा मूल्य तथा नीतिशास्त्रः स्थिति तथा समस्याएँ; सरकारी तथा निजी संस्थानों में नैतिक चिंताएँ तथा दुविधाएँ; नैतिक मार्गदर्शन के स्रोतों के रूप में विधि, नियम, विनियम तथा अंतरात्मा; उत्तरदायित्व तथा नैतिक शासन, शासन व्यवस्था में नीतिपरक तथा नैतिक मूल्यों का सुदृढ़ीकरण; अंतर्राष्ट्रीय संबंधों तथा निधि व्यवस्था (फंडिंग) में नैतिक मुद्दे; कॉरपोरेट शासन व्यवस्था।
7. सामाजिक नैतिकता के मानदंडों को सिविल सेवकों के कृत्यों पर लागू नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे सार्वजानिक हित के लिए अपनी पेशेवर भूमिकाएं एवं जिम्मेदारियां निभाते हैं। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिए। (250 शब्द)
सन्दर्भ: नैतिकता, सत्यनिष्ठा एवं अभिवृत्ति: लेक्सिकन प्रकाशन
निर्देशक शब्द:
समालोचनात्मक विश्लेषणकीजिए- ऐसे प्रश्नों का उत्तर देते समय उस कथन अथवा विषय के पक्ष और विपक्ष दोनों में ही तथ्यों को बताते हुए अंत में एक सारगर्भित निष्कर्ष निकालना चाहिए।
उत्तरकीसंरचना:
परिचय:
प्रस्तावना में इस दृष्टिकोण को बढ़ावा देने वाले प्रमुख विचारकों पर संक्षेप में चर्चा कीजिए।
विषयवस्तु:
उत्तर के मुख्य भाग में निम्नलिखित पहलुओं को शामिल किया जाना चाहिए:
- प्रासंगिक उदाहरणों के साथ कथन का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
- इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कीजिए।
निष्कर्ष:
आगे की राह बताते हुए निष्कर्ष निकालिए।
Join our Official Telegram Channel HERE for Motivation and Fast Updates
Subscribe to our YouTube Channel HERE to watch Motivational and New analysis videos








